सितम्बर १५, २०१८
कटघर थाना क्षेत्रके एक मस्जिदमें आठ वर्षके बच्चे से कुकर्मका प्रकरण उजागर हुआ है । पीडित बच्चेके पिताकी परिवादपर पुलिसने आरोपी इमामके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है । आरोप है कि ११ सितम्बरको आरोपीने बच्चेको धर्मस्थलपर रोक लिया और कक्षमें ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया ! पुलिस आरोपीके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कर उसे बन्दी बनाकर पूछताछ कर रही है ।
थाना कटघर क्षेत्रके एक गांवका रहने वाला आठ वर्षीय बच्चा गांवकी ही मस्जिदमें अन्य बच्चोंके साथ ‘तिलावत’ करने जाता है । मस्जिदमें रामपुरके स्वार थाना क्षेत्रके गांव शिकारपुर निवासी मोहम्मद तैय्यब इमाम है । वह तीन वर्ष से है। आरोप है कि ११ सितम्बरको इशाकी नमाजके पश्चात इमाम मोहम्मद तैय्यबने अन्य बच्चोंको घर भेज दिया, लेकिन आठ वर्षीय बच्चेको वहीं रोक लिया । आरोपीने मस्जिदके एक भागमें बने कक्षमें ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया । किसीको बतानेपर जान से मारनेकी चेतावनी देकर घर भेज दिया । भयभीत बालक निराश रहने लगा और मस्जिद जाना बन्द कर दिया ।
शुक्रवारको परिजनोंने बल देकर उससे मस्जिद न जानेका कारण पूछा तो उसने पिता से रोते हुए आपबीती सुनाई । बच्चेकी बात सुननेके पश्चात पीडितको लेकर पिता कटघर थानेपर पहुंचा और आरोपी इमामके विरुद्ध परिवाद दी । पुलिस अधिकारी कटघर अजीत कुमार सिंहने बताया कि पीडितके परिवादपर आरोपीके विरुद्ध ‘आईपीसी और पाक्सो एक्ट’की विभिन्न धाराओंमें अभियोग प्रविष्ट कर उसे बन्दी बना लिया गया है । आरोपीने घटनाके सम्बन्धमें पूछताछ की जा रही है । बच्चेका प्रान्तीय चिकित्सालयमें जांच कराई गई है ।
“ये धर्मद्रोही पहले ‘हलाला ‘आदि कुप्रथाओंका आश्रय लेकर पैशाचिक वृत्ति फैलाते थे, अब छोटे बच्चोंको भी नहीं छोड रहे ! क्या यह भी अल्लाहका आदेश है !! शासन इन्हें कठोर से कठोर दण्ड दे !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply