जम्मू-कश्मीरके आरफीन शाहने हिन्दू महिलासे किया विवाह, तत्पश्चात ससुरसे ‘निकाह’ करनेका बनाया दबाव, मना करनेपर छोड दिया
३० जून, २०२१
जम्मू-कश्मीरकी ‘लव’ जिहादकी एक पीडिताने न्याय हेतु उपराज्यपाल मनोज सिन्हासे याचना की है । निकिता सैनी नामक युवती उधमपुरके आरफीन शाहसे परिचित थी, कारण वह उसके साथ शालामें एक कक्षामें पढता था । निकिताका विवाह विच्छेद हो चुका था । जनवरी २०२१ में एकाएक आरफीनमें उससे माताके लिए सहायताकी याचना की । उसकी माता कर्करोगसे (कैंसरसे) पीडित थी । निकिताने उसकी सहायता की । आरफीन तथा उसकी मांने निकिताको बताया कि वे खुले विचारोंके हैं तथा वह उससे विवाह करे तो उसे धर्मपरिवर्तनके लिए विवश नहीं करेंगे । निकिताने उससे निकाह किया तो उसका नाम परिवर्तितकर नफीजा रखा गया । उसके आपत्ति लेनेपर उसे मात्र औपचारिक कार्यवाही बताया गया । उसके पश्चात मनसा देवी मन्दिरमें हरिद्वार जाकर हिन्दू पद्धतिसे विवाह हुआ ।
उधमपुर जानेपर उसे पति तथा सासद्वारा ससुरसे ‘निकाह’ करने करनेको कहा जाने लगा । मना करनेपर उसपर दबाव बनाया गया गया । उसे प्रतिमाह २०००० रुपये देनेका प्रलोभन भी दिया गया । तब भी वह नहीं मानी, तो आफरीन उसे छोडकर चला गया तथा उसपर घरके किसी सदस्यके अपहरणका झूठा आरोप लगाया गया ।
आफरीनका परिवार एक ‘एनजीओ’ चलाता है तथा उनका बन्दूकोंका व्यवसाय है । निकिताके नग्न छायाचित्र ‘वायरल’ करनेकी धमकी भी दी गई ।
प्रत्येक उस क्षेत्रमें जहां जहां मुसलमानोंकी सङ्ख्या अधिक है, ‘लव’ जिहाद अपने चरमपर है । जम्मू-कश्मीरमें केन्द्र शासनको तत्काल इसके विरुद्ध विधान गठितकर कार्यवाही करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply