नवम्बर २९, २०१९
दक्षिणी कश्मीरके पुलवामा जनपदके अवन्तीपोरामें सुरक्षाबलोंको वीरवार, २९ नवम्बरको हिज्बुल मुजाहिद्दीनके पुलवामा जनपद मुख्य सहित दो आतंकियोंको मारनेमें सफलता मिली । पुलिसके अनुसार मारे गए आतंकी हिज्बुलके अति वाञ्छित (मोस्ट वांटेड) रियाज नायकूके निकटवर्ती थे । मुठभेडस्थलसे शस्त्र और विस्फोटक भी मिले हैं !
सुरक्षाबलोंको सूचना मिली थी कि अवन्तीपोराके ख्रीवके शारशाली गांवमें कुछ आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके आधारपर सेनाकी ५० राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केन्द्रीय सीमा सुरक्षा बल और पुलिसके विशेष अभियान दलने (एसओजी) बुधवार, २८ नवम्बर देर रात्रिको घेराबंदी कर अन्वेषण अभियान चलाया । इस मध्य आतंकियोंने रात एक बजे गोलीबारी आरम्भ कर दी । एक अधिकारीने बताया कि पहले आतंकियोंको समर्पणके लिए कहा गया, किन्तु उन्होंने पुनः गोलीबारी आरम्भ कर दी ।
सेनाद्वारा की कार्यवाहीमें वीरवार, २८ नवम्बरको प्रातः लगभग ६ बजे दो आतंकियोंको ढेर कर दिया गया । इसके पश्चात काफी समय तक अन्वेषण अभियान जारी रहा । पुलिसके अनुसार, आतंकियोंका अभिज्ञान ब्राव बंदीना अवंतीपोराके अदनान अहमद लोन और मलंगपोरा पुलवामाके आदिल बिलालके रूपमें हुआ है । दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीनके थे ।
पुलिसके अनुसार, अदनान हिज्बके उच्चतममें से एक था । वह रियाज नायकूका निकटवर्ती था । २०१५ से अब तक उसका एक लम्बा अपराधिक विवरण रहा है । अदनान श्रीनगरसे एक बार मुठभेडके मध्य भागनेमें सफल रहा है । आदिल भी रियाज नायकूका निकटवर्ती था और कई आतंकी घटनाओंको कर चुका था । अक्तूबर २०१७ में अवन्तीपोरामें मुख्य पुलिसकर्मी आशिक हुसैनकी हत्यामें भी सम्मिलित था ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply