जनवरी ४, २०१९
पश्चिम बंगालमें सीबीआई और ममता बनर्जी विवादके मध्य तृणमूल कांग्रेसके कार्यकर्ताओंने भाजपा कार्यालयमें तोडफोड की है । ममता बनर्जीके धरनापर बैठनेके पश्चातसे कार्यकर्ता राज्य भरमें निरन्तर विरोध कर रहे हैं ।
इसी मध्य दक्षिणी कोलकाताके भवानीपुरमें भाजपा कार्यालयमें टीएमसी कार्यकर्ताओंद्वारा तोडफोड किए जानेकी बात कही जा रही है । बंगाल भाजपाने अपने ‘ट्विटर खाते’पर इसके चित्र डाले हैं और मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीके दल कार्यकर्ताओंपर गुंडागर्दीका आरोप लगाया है ।
चित्रों और सामने आए वीडियोंमें दिख रहा है कि भाजपा कार्यालयमें फर्नीचर बिखरे पडे हैं और तोडफोड की गई है । बंगाल भाजपाका आरोप है कि राज्यमें वैधानिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है । टीएमसी शासनकालमें कोई भी सुरक्षित नहीं है ।
“लोकतन्त्रके तथाकथित रक्षक अभी कैसे लोकतन्त्रके परखच्चे उडा रहे हैं, यह समूचा हिन्दुस्तान ही देख रहा है । अब वह कुण्ठा भाजपाके कार्यालयोंको तोडकर निकाली जा रही है और पुलिससे तो इसपर प्राथमिकी लिखनेकी भी आशा नहीं की जा सकती है ! अनुमान लगाना कठिन है कि यदि ऐसे अहंकारी भूलेसे भी केन्द्रकी सत्तामें आ बैठे तो स्थिति कितनी भयावह हो सकती है ! यदि देशकी रक्षा करनी है तो भारत प्रशासनका अब कठोर निर्णय लेनेका समय आ गया है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply