मध्य प्रदेशमें कोरोना निषेधाज्ञाके मध्य नमाजके लिए २ मस्जिदोंमें जुटी भीड : २ मौलवियों तथा २०० अन्यके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट
०९ मई, २०२१
‘कोरोना वायरस’के बढते संक्रमणके कारण मध्य प्रदेशमें ‘कोरोना’ निषेधाज्ञा लागू है, जिसके कारण सभी प्रकारके सामूहिक आयोजनोंपर पूर्णतः प्रतिबन्ध है; तथापि मध्य प्रदेशके छतरपुर क्षेत्रमें २ मस्जिदोंमें सामूहिक नमाज पढनेका प्रकरण सामने आया है । इसके पश्चात पुलिसने कार्रवाई करते हुए दो मौलवियों समेत २०० लोगोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किया है ।
पूर्वमे भी इन मस्जिदोंमें इसी प्रकार भीड जुटी थी; परन्तु तब चेतावनी देकर इन लोगोंको छोड दिया गया था परन्तु इस बार ‘कोरोना’के दिशा निर्देशोंका उल्लंघन करनेवालोंपर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
निषेधाज्ञा लागू होनपर भी जो मुसलमान नमाज पढनेके लिए मस्जिदमें भीड एकत्रित कर रहे हैं, यह प्रायः देखनेमें आ रहा है । बिना दण्ड ये नहीं सुधरेंगे; अतः शासनसे कठोरतम कार्यवाही की अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply