घरके बाहर खेल रही ५ वर्षीय बालिकाको खेतमें ले गया महबूब मंसूरी; मुखमें वस्त्र ठूसकर किया बलात्कार
०४ जनवरी, २०२१
भागलपुरके शाहकुण्ड थाना क्षेत्रमें एक ५ वर्षीय बालिकासे बलात्कारकी घटना घटित हुई है । शुक्रवार १ जनवरी २०२१ को सन्ध्याकाल एक ५ वर्षीय बालिका अपने घरके निकटकी गलीमें अन्य बच्चोंके संग खेल रही थी । उसी गांवका निवासी महबूब मंसूरी उसे बहलाकर निकटके खेतमें ले गया । उसके पुकारनेकी ध्वनि अन्य व्यक्तियोंतक न पहुंचे, यह सोचकर उसने बालिकाके मुखमें वस्त्र ठूंस दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया ।
पीडिताकी मांने महबूब मंसूरीके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई है । अन्धेरा घिर आनेपर जब बेटी घर नहीं पहुंची, तो उसकी मांने बालिकाको ढूंढना प्रारम्भ किया । उन्होंने उसे आरोपीके संग ही घटना स्थलपर देख लिया । आरोपी उन्हें देखकर भाग गया । बालिकाको गम्भीर स्थितिमें परिजन शाहकुण्ड चिकित्सालय लेकर गए; परन्तु उसकी गम्भीर स्थिति देख वहांके चिकित्सकोंने उसे उचित चिकित्सा हेतु अन्य चिकित्सालय ‘जेएलएनएमसीएच’में ‘रेफर’ कर दिया । शाहकुण्ड थानाध्यक्ष विश्व बन्धु कुमारने बताया कि पुलिस मो. महबूब मंसूरीको ढूंढ रही है तथा उसे बन्दी बनाने हेतु छापेमारी कर रही है ।
बलात्कारोंकी घटनाएं नितप्रतिदिन घटित हो रही हैं । अधिकतर घटनाओंमें आरोपी समुदाय विशेषके दृष्टिगत हो रहे हैं । ऐसे घृणित अपराध रोकने हेतु कुछ प्रदेशोंमें फांसीतकके प्रावधान राज्य शासनोंने कर रखे हैं; परन्तु ऐसे कठोर विधान देशमें सर्वत्र ही हों, जिससे कि अपराधियोंमें भय व्याप्त हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply