‘लव’जिहादी नदीमने गणवेशको (खाकी वर्दीको) किया लज्जित : उत्तर प्रदेशके पुलिसवालेने किया हिन्दू युवतीका शोषण 


१३ मार्च, २०२१
 हरदोई उत्तर प्रदेशके नदीम नामक आरक्षकने अपना नाम राहुल बताकर एक हिन्दू युवतीको अपने जालमें फंसाया । उसने स्वयंको ‘सीओ’ सफीपुर तौकीर हुसैनका बन्दूकधारी (गनर) बताया था । इसके उपरान्त युवतीको विवाहका झांसा देकर ८ वर्षतक उसका शारीरिक शोषण करता रहा । जब युवतीने विवाहकी बात की तो उसे सत्य बताकर विवाह करनेसे मना कर दिया । इन ८ वर्षोंमें युवती ३ बार गर्भवती हुई, नदीमद्वारा उसका गर्भपात बलपूर्वक करवाया गया । विवाहकी बात करनेपर जब उसे अम्ल (तेजाब) डालकर हत्याकी धमकी दी तथा उसके परिजनकी भी हत्याकी धमकी दी; तब विवश होकर युवतीने तत्कालीन ‘एसपी’ सोनिया सिंहको प्रार्थनापत्र दिया । ‘एसपी’के कहनेपर नदीमने उसे अपने साथ तो रखा; परन्तु वैधानिक रीतिसे विवाह नहीं किया । अब युवतीने नदीमके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट कर दिया है । नदीमके विरुद्ध हत्याकी धमकी, बलात्कार, ‘एससी एसटी’ विधान तथा नवनिर्मित ‘लव’जिहाद विधानके अन्तर्गत धाराएं लगाई गई हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस अब कार्यवाही कर रही है ।
     आए दिन लव जिहादके समाचार आते रहते हैं; तथापि हिन्दू युवतियों इनमें फंस जाती है, यह अत्यन्त दुखद है । सबसे दुःखकी बात यह है कि आजकल युवतियां बिना विवाहके अवैध शारीरिक सम्बन्ध बनाती हैं जो ऐसे प्रकरणको और बढावा देते हैं । ऐसा न हो इसलिए हिन्दुओंको बाल्यकालसे ही धर्मशिक्षण देना एवं उनमें धर्माभिमान जगाना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
स्रोत : सुदर्शन न्यूज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution