नक्सलियोंने एक ही परिवारके ४ लोगोंकी हत्या कर दी, घरको ‘बम’से उडाया, कागदमें (कागजमें) लिखा, “सजा-ए-मौतके अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं”
१४ नवम्बर, २०२१
बिहारके गया जनपदमें शनिवारको (१३ नवम्बर, २०२१) नक्सलियोंने एक गांवके एक ही परिवारके चार लोगोंकी हत्या कर दी । नक्सलियोंने गया मुख्यालयसे ७० किमी दूर डुमरिया प्रखण्डके मौनवार गांवमें इस घटनाको ‘अंजाम’ दिया । मारे गए लोगोंमें एक ही घरके दो पुरुष और उनकी पत्नियां हैं, इसके पश्चात गांवके लोगोंमें भय व्याप्त करनेके लिए उन्होंने उस घरको ‘बम’से उडा दिया और मोटरसाइकिलमें भी आग लगा दी ।
बताया जा रहा है कि नक्सलियोंके लक्ष्यपर गांवके ही निवासी सरजू सिंह भोक्ताका घर था । नक्सलियोंने घरको घेरनेके पश्चात, वहां उपस्थित सरजू भोक्ताके दो बेटों सत्येंद्र सिंह भोक्ता, महेन्दर सिंह भोक्ता और उनकी पत्नियोंको घरसे बाहर ही ‘फंदा’ लगाकर हत्या कर दी ।
प्रतिवेदनके अनुसार, नक्सलियोंने गांवमें एक कागद भी छोडा है । इसमें लिखा है कि भोक्ताके परिवारके लोगोंने चार नक्सलियोंको कुछ दिन पूर्व विष खिलाकर मार दिया था । मनुष्यताके हत्यारे, विद्रोहियों और विश्वासघातियोंको ‘सजा-ए-मौत’ देनेके अतिरिक्त कोई और विकल्प नहीं है ।
बिहारमें एक ही परिवारके ४ लोगोंकी सार्वजनिक रूपसे हत्या करनेवाले नक्सलियोंको, बिहारके ‘पुलिस’ प्रशासनका कोई भय नहीं है, यह उपरोक्त प्रकरणसे स्पष्ट होता है । ऐसे नक्सलवाली राज्योंको नक्सलियोंसे मुक्त करनेमें, अब हिन्दू राष्ट्र ही सक्षम है; अतः शीघ्र ही इसकी स्थापना हेतु, सभीने मिलकर प्रयास करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply