जनवरी १५, २०१९
राजस्थानके रामगढसे बहुजन समाज पार्टीके प्रत्याशी जगत सिंह विवादोंमें आ गए हैं । सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर उनका एक वीडियो प्रसारण हो रहा है, जिसमें वो मतदाताओंको प्रेमपूर्वक समझाने और बीडी व बोतल देनेकी बात कह रहे हैं । इसमें वो यह भी कह रहे हैं कि यदि मतदाता उनको वोट देनेको न माने, तो ठोकर मारनेकी बात कह रहे हैं ! जगत सिंह पूर्व विदेश मन्त्री नटवर सिंहके पुत्र हैं । वो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोडकर बहुजन समाज पार्टीमें सम्मिलित हुए हैं ।
इस वीडियोमें बीएसपी प्रत्याशी जगत सिंह अपने कार्यकर्ताओंसे मतदान प्रचारमें लगने और मतदाताओंको प्रलोभन देने व धमकानेका परामर्श दे रहे हैं । वो कह रहे हैं, “पहले लोगोंको प्रेमसे समझाओ, बीडीका बंडल दो, बोतल दो, यदि फिर भी न मानें, तो ठोकर (जूते) दो ! इसके पश्चात वाहनमें बैठो और निकल जाओ !”
इस दौरान उन्होंने रकबर खान हत्या प्रकरणके लिए मेव समाजके नेताओंको उत्तरदायी बताया और कहा कि मेव समाजके नेताओंने उन्हें समझाया नहीं; इसलिए ऐसे कांड होते है ! कुछ दिन पहले एके-४७ से उत्तर देनेकी बात करनेवाले जगत सिंहने अब कहा कि मुस्लिम भाई हमारे शत्रु नहीं है । चूक तो उनके नेताओंकी है, जो उनको समझा नहीं सके, जिसके कारण ही तो रकबर कांड हुआ ।
“जो संस्कार बालक ग्रहण करता है, वही वह समाजमें आकर पालन करता है ! तो यदि नेताओंके पुत्र यदि ऐसे वक्तव्य दें तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए । निधर्मी लोकतन्त्र व स्वार्थपूर्ण राजनीतिने राष्ट्रको यही तो उपहार दिया है और जनता जाति, धन आदिके आधारपर व्यक्तिका चुनाव करती है, इससे यह भी ज्ञात होता है कि स्वयं अज्ञान व स्वार्थसे परिपूर्ण जनता कभी भी उचित व्यक्तिका चुनाव नहीं कर सकती है; अतः अब हिन्दू राष्ट्र अनिवार्य है, जिसमें सन्तोंद्वारा ही उच्च पदपर योग्य व्यक्ति आसीन किए जाएंगें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply