शासनका बढा नियन्त्रण, ‘फेसबुक’ व ‘इंस्टाग्राम’ने हटाए ३.२ करोड ‘पोस्ट’


४ जुलाई, २०२१
      समाजिक जालस्थानोंके नूतन विधानके अन्तर्गत ‘कू’ तथा ‘गूगल’के पश्चात अब ‘फेसबुक’ने भी शासनको  अपनी प्रथम सूची सौंप दी है, जिसमें उसे प्राप्त प्रकार परिवादोंपर की गई कार्यवाहीकी सूची है ।
        भारत शासनके नूतन विधानके अन्तर्गत सभी ५० लाखसे अधिक खाता धारकोंवाले जालस्थानोंको  मासिक परिवाद सूची भारत शासनको सौंपते हुए यह बताना होगा कि उन्होंने अनधिकृत ‘पोस्ट्स’पर क्या कार्यवाही की है ? साथ ही उन्हें इस हेतु एक मुख्य भूमिका अनुपालन अधिकारी, एक ‘नोडल’ अधिकारी और एक परिवाद अधिकारी नियुक्त करना होगा ।
         ‘फेसबुक’ने १५ मई से १५ जूनतककी सूची दे दी है, जिनमें ९५% ‘पोस्ट्स’पर अर्थात लगभग ३ करोड ‘पोस्ट्स’पर कार्यवाही की है । ‘इंस्टाग्राम’ने ८०% ‘पोस्ट्स’पर अर्थात लगभग २० लाख ‘पोस्ट्स’पर कार्यवाही की है  । इनमेंसे कुछ सामग्री हटा दी गई है । ‘कू’ने ५५०२ में से १२५३ पोस्ट हटा दिए हैं  । इनकेद्वारा की गई कार्यवाहीमें ‘ब्लर’, ‘इग्नोर’ जैसी कार्यवाही भी सम्मिलित है । ‘गूगल’को १ अप्रैलसे ३० अप्रैलके मध्य २७००० परिवाद प्राप्त हुए थे । यहां भी कुछ सामग्री हटा दी गई है ।
          ‘ट्विटर’ने अभीतक केन्द्र द्वारा निर्देशित अधिकारियोंकी नियुक्ति नहीं की है । ‘ट्विटर’को ‘आईटी’ नियमोंका पालन न करनेके कारण ‘मध्यस्थता’की श्रेणीसे हटा दिया गया है । उसपर देशभरमें लगभग ६ न्यायिक आपराधिक परिवाद प्रविष्ट हुए हैं । उसकी ग्राहक सङ्ख्या लगभग १.७५ करोड है ।
        सामाजिक जालस्थानोंके लिए भारत एक बडा व्यापारिक केन्द्र है । विशाल ग्राहक सङ्ख्याके कारण ‘ट्विटर’ भी भारतके विधानों अनुसार चलनेको विवश होगा । केन्द्रका सामाजिक जालस्थानोंपर यह नियन्त्रण प्रशंसनीय है । यह नियन्त्रण भारत विरोधी देशद्रोही ‘पोस्ट्स’ तथा देशमें शान्ति बनाए रखने हेतु अत्यन्त आवश्यक था । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution