जनवरी २२, २०१९
त्रिपुरामें भारत और बांग्लादेश सीमापर गत चार दिवसोंसे फंसे ३१ रोहिंग्या शर्णार्थियोंको सीमा सुरक्षा बलने बन्दी बना लिया है । इन लोगोंको अगरतलाकी अमताली पुलिसको सौंप दिया गया है । ये रोहिंग्या मुस्लिम शुक्रवारसे ‘नो-मैन्स लैंड’में फंसे थे । माना जा रहा है कि भारत बांग्लादेशसे इन लोगोंको वापस लेनेके प्रकरणमें वार्ता कर सकता है ।
सीमा सुरक्षा बलके (बीएसएफके) स्थानीय अधिकारीने बांग्लादेशके स्थानीय अधिकारीसे इस बारेमें वार्ता की है । आशा की जा रही है कि विदेश मन्त्रालय बांग्लादेशसे इन लोगोंको सुरक्षित वापस भेजनेके बारेमें बात करेगा । बीएसएफके अधिकारियोंने इस बारेमें गृह मन्त्रालयको सूचित कर दिया है, जहांसे विदेश मन्त्रालयसे सारी जानकारी साझा की जा रही है ।
अधिकारियोंने बताया था कि इन सभी लोगोंको अगरतलासे १५ किमी दूर रायरमुरामें बन्दी बनाया गया था । उन्हें वहींपर ठहराया गया था । इन लोगोंमेंसे ६ पुरुष, ९ महिलाएं और 1१६ बच्चे हैं । उल्लेखनीय है कि ये सभी लोग ‘जीरो लाइन’पर बाडपर फंसे थे । सीमापर लगी बाड भारतकी सीमाके ३०० फीट भीतरतक है ।
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply