नवम्बर २, २०१८
श्रीनगर: उत्तर कश्मीरके सीमावर्ती कुुपवाडा जनपदमें सुरक्षा बलोंने अन्वेषण अभियानके समय मुुठभेडमें एक आतंकवादी ढेर कर दिया है । आधिकारिक सूत्रोंने शुक्रवार, २ अक्तूबरको बताया कि कुपवाडामें हंदवाराके सागीपोरा गांवमें आतंकवादियोंके छिपे होनेकी गुप्त सूचना मिलनेके पश्चात् जम्मू-कश्मीर पुलिसके विशेष अभियान दल, केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों और सेनाने गुरुवार, १ अक्तूबरको देेर रात एक अन्वेषण अभियान आरम्भ किया ।
सुरक्षा बल जब गांवमें रास्तोंको बन्द कर रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियोंने उन पर गोलीबारी आरम्भ कर दी । सुरक्षा बलोंने भी गोलीबारी की और इस मध्य एक आतंकवादी मारा गया । सूत्रोंने बताया कि मृत आतंकवादीका अभिज्ञान नासिर तिलाईके रूपमें हुआ है और वह कुछ माह पूर्व ही एक आतंकवादी संगठनमें प्रविष्ट हुआ था । इस क्षेत्रमें अन्य आतंकवादियोंके छिपे होनेकी आशंकाके पश्चात् सुरक्षा बलोंका अन्वेषण अभियान अभी भी जारी है ।
स्रोत : पंजाब केसरी
Leave a Reply