आईएस प्रेरित आतंकियोंने कहा, कट्टरपन्थके लिए मस्जिदों और मदरसोंके नामपर विदेशोंसे आ रहा धन, जांच विभागकी है दृष्टि !!


जनवरी २६, २०१९

देशके भिन्न-भिन्न भागोंमें कट्टरपंथका प्रसार करनेके लिए आतंकी समूह कोटि रुपये व्यय कर रहे हैं । जांच विभाग ‘एनआईए’को ‘एफआईएफ’ और आईएस प्रेरित आतंकी समूह ‘हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम’ प्रकरणमें पकडे गए लोगोंसे एक बात साझा मिली है कि कट्टरपन्थको आतंकी समूह अपनी शक्ति बनानेका प्रयास कर रहे हैं ।

कट्टरपन्थी विचारधारा प्रसारित करनके लिए भिन्न-भिन्न माध्यमोंका प्रयोग किया जा रहा है । मदरसों, धार्मिक स्थानोंके अतिरिक्त आधुनिक संचार माध्यमों, ऑनलाइन माध्यमोंका उपयोगकर कट्टरताके बीज बोए जा रहे हैं । जांच विभागका मानना है कि कट्टरपन्थी विचारधाराका प्रसार करनेके पश्चात युवाओंको आतंकवादके फेरमें उलझाना सरल हो जाता है । जांच विभागकी दृष्टि मस्जिद, मदरसोंके नामपर विदेशोंसे आनेवाले धनपर है ।

विभागसे जुडे सूत्रोंने कहा कि कट्टरपन्थ बडी चुनौती बन रहा है । उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, केरल, जम्मू कश्मीरतक भिन्न-भिन्न प्रकरणमें पकडे गए लोगोंसे यह जानकारी मिली है कि कट्टरताके लिए आतंकी समूह वित्तपोषण (फंडिंग) कर रहे हैं । हवालाकेद्वारा (अवैध लेन-देनकेद्वारा) पहुंचाई जा रही धनराशिका उद्देश्य यह है कि युवाओंको कट्टरपन्थमें झोंककर उन्हें जेहाद और इस्लामिक देशके नामपर आतंकवादके लिए प्रेरित किया जाए । युवाओंको कट्टरपन्थसे जुडे साहित्य वितरणकर, वीडियो दिखाकर, धार्मिक शिक्षाके नामपर और सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर भ्रमित किया जा रहा है ।

विभागसे जुडे सूत्रोंने कहा कि गत एक-दो वर्षोंमें कश्मीरमें ‘वहाबी विचारधारा’ तीव्रतासे अपना प्रभाव दिखा रही है । सऊदी अरबसे कट्टरपन्थी मौलवी यहां आए हैं । मस्जिदोंमें कट्टरपन्थी शिक्षा दी जा रही है । इसीप्रकार पश्चिमी उत्तरप्रदेशके कई क्षेत्रोंमें मदरसे व मस्जिदोंको कट्टरपन्थका केन्द्र बनानेका प्रयास हुआ है । केरलमें ‘आईएस’के नामपर कट्टरताका प्रसार करनेका प्रयास तीव्र हुआ है । ‘फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन’के आतंकी वित्तपोषण प्रकरणमें जयपुरसे पकडे गए मोलानीसे भी उजागर हुआ कि कट्टरताके लिए बडे स्तरपर धन व्यय किया जा रहा है । इसी आईएस प्रेरित समूह ‘हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम’में पकडे गए कई युवा कट्टरपन्थके प्रभावसे आतंकी समूहसे जुडनेको सज्ज हुए ।

जांच विभागसे जुडे सूत्रोंने कहा कि इस नूतन संकटसे निपटनेके लिए इसको चिह्नित करनेकी भी आवश्यकता है । धार्मिक संस्थानोंके अतिरिक्त ऑनलाइन स्रोतपर देखरेख की जा रही है ।

 

“सब कुछ ज्ञात होते हुए कि मस्जिदें और मदरसे आतंक प्रसारित कर रहे हैं, इनपर प्रतिबन्ध न लगाना, यह विस्फोटकसे खेलनेके समान है । ऐसी विचारधाराका तुष्टिकरण क्यों करना, जो आतंकको पोषित करती हो और जिसमें केवल हानि ही हानि हो । क्या करेंगें हम ऐसी भ्रामक धर्मनिरपेक्ष छविका जो राष्ट्रको ही ले डुबे ! क्यों हम स्वीकार नहीं कर सकते कि आतंकका भी धर्म है ? अन्य राष्ट्र जो इस संकटका अनुमान लगा चुके हैं, वे सीधा प्रतिबन्ध कर रहे हैं तो हम दृष्टि रखनेमें समय क्यों व्यर्थ कर रहे हैं ? शासन सर्वप्रथम सभी मदरसोंको अवैध व आतंकी केन्द्र घोषितकर उन्हें प्रतिबन्धित करें, तदोपरान्त सभी मस्जिदोंकी जांचकर कार्यवाही करे, क्योंकि मस्जिदोंके भी आतंक समर्थन होनेके कई प्रकरण उजागर हुए हैं, यही राष्ट्रहितमें है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution