नवम्बर २५, २०१८
दिल्ली पुलिसके विशेष विभागद्वारा बन्दी बनाए गए आतंकियोंका अभिज्ञान हो चुका है । इनके नाम ताहिर अली खान, हरिस मुश्ताक खान और असिफ सुहेल नादाफ हैं । इनसे शस्त्र और विस्फोटक भी मिले हैं !
इससे पूर्व दिल्ली पुलिसके विशेष विभागने २० नवम्बरको आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीनके आतंकी अंसार उल हकको आईजीआई विमानतलसे बन्दी बनाया गया था । अंसारने मुखबिरी कर जम्मू कश्मीर (सीआईडी ब्रांच) पुलिसमें तैनात एसआई इम्तियाज अहमद मीरकी हत्या करवाई थी !
हत्यामें अंसारने महिला मित्रका प्रयोग किया था । महिला मित्र एसआईकी उपस्थिति व स्थान अंसारको और अंसार आतंकियोंको देता रहा । आरोपी लगभग पांच वर्षसे एचएमसे जुडा हुआ है । दिल्ली पुलिसने अंसारको बन्दी बनानेकी सूचना जम्मू कश्मीर पुलिसको दे दी है ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply