देहली उपद्रवके आरोपी हिन्दुओंको ‘तिहाड’में ही मारनेका षड्यन्त्र


०५ मार्च, २०२१
उत्तर-पूर्वी देहलीमें पिछले वर्ष हुए उपद्रवके आरोपियोंको देहलीके तिहाड कारावासमें ही मारनेका बडा षड्यन्त्र उजागर हुआ है । समाचारके अनुसार, दो हिन्दू आरोपियोंको पारा (मर्करी) देकर मारनेका षड्यन्त्र किया गया था । देहली पुलिसके ‘स्पेशल सेल’ने षड्यन्त्र उजागर किया   है ।
पत्रकार राजशेखर झाने ‘ट्वीट’कर बताया है कि शाहिद नामक एक बन्दी यह करनेवाला था । ‘आज तक’ने ‘स्पेशल सेल’के सूत्रोंके सन्दर्भसे बताया है कि शाहिदने कारावासमें रहते योजना बनाई थी । उसने कारावासके बाहर उपस्थित असलमसे पारेकी मांग की थी । षड्यन्त्रकी भनक लगनेपर ‘स्पेशल सेल’ने ‘टेक्निकल सर्विलांस’ रखना आरम्भ किया और षड्यन्त्र उजागर किया और प्रमाणके साथ आरोपीको पकड लिया गया ।
शाहिदने २०१५ में देहलीके ख्यालामें महिलासे बलात्कार किया था । उसके पश्चात महिला और उसके २ बच्चोंकी हत्या कर दी थी । राजशेखर झाके अनुसार, जिनकी हत्या की जानी थी, उन्हें उपद्रवके मध्य एक हत्या और मस्जिदको लक्ष्य बनानेकी घटनामें बन्दी बनाया गया था ।
     दुष्कर्म, उपद्रव व हत्याएं करनेवाले जिहादी कारावासमें बैठकर भी हिन्दुओंके विरुद्ध विष उगलनेसे पीछे नहीं हटते हैं ‌। यदि ऐसे आतङ्कियोंको तुरन्त मृत्युदण्ड दिया जाता तो आज यह सब नहीं होता ‌। ऐसी जर्जर न्याय व्यवस्थाके साथ हम भारत देशको अधिक आगे नहीं ले जा सकते हैं, आज नहीं तो कल, यह इस्लामिक राष्ट्र बन ही जाएगा, ऐसा न हो, इस हेतु हिन्दुओ, जागो और हिन्दू राष्ट्र निर्माण कार्यमें सहयोगी बनो ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution