ममताद्वारा ‘टिकट’ नहीं मिलनेपर अराबुल इस्लामने ‘टीएमसी’के कार्यालयको लगा दी आग


०८ मार्च, २०२१ 
      बंगालकी मुख्यमन्त्री ममताने अपने एक पूर्व विधायकको विधानसभा चुनावके लिए नामांकन नहीं किया है । पूर्व विधायक अराबुलने चुनाव-सूचीमें नाम नहीं होनेपर ‘टीएमसी’के कार्यालयमें तोडफोड की और आग लगा दी । उसके समर्थकोंने भी मार्गोंपर उपद्रव किया । उसने रोते हुए बताया कि कई अन्य नेताओंको भी सूचीमें नहीं लिया गया । विधायक रफीकुर रहमानके सदस्योंने भी अराबुलके समर्थनमें मार्गोंपर ‘हंगामा’ किया ।
     अराबुलपर आरोप था कि उसने अपने प्रतिद्वन्द्वी रहमानको मरवानेके लिए धन दिया था । इसी कारणसे उसे बन्दी बनाया गया था । बन्दी बनाए जानेके कुछ दिवस पश्चात उसके निवाससे ‘क्रूड बम’ प्राप्त हुए थे । करोडों रुपयोंके घोटालोंमें भी उसका नाम है और वह अपने क्षेत्रमें ‘माफिया’ जाना जाता है ।
    एक वामपन्थी नेतापर आक्रमणके आरोपमें भी उसे बन्दी बनाया जा चुका है । दलके दो कार्यकर्ताओंकी मृत्युके पश्चात उसे निष्कासित कर दिया गया था । हिन्दू विरोधी बंगाली अभिनेत्री सायानी घोषको भी ममताने सूचीमें स्थान दिया है, जिसने  भगवानके शिवलिंगपर कंडोम डालते हुए महिलाका चित्र, ट्वीट किया था ।
         जिहादी मानसिकताके नेता, दलद्वारा पुनः नहीं चुने जानेपर अपने ही कार्यालयोंको जला देते हैं, तब वे अन्योंके साथ कैसा व्यवहार करेंगे ? इसका अनुमान यही लगाया जा सकता है कि वे देशद्रोही ही हैं । सत्तामें आनेपर वे हिन्दुओं तथा अन्य धर्मियोंके साथ कैसा व्यवहार करेंगे ? ऐसे दूषित मानसिकतावालोंको सत्तामें नहीं आने देना ही देशके लिए कल्याणकारी है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution