बुरहान वानीके गढमें घुसकर सुरक्षाबलोंने आतंकियोंका घिरावकर ३ को मार दिया


जून २०, २०१८

केन्द्रीय गृह मन्त्रालयद्वारा जम्मू कश्मीरमें आतंकियोंके विरुद्ध अभियान पुनः आरम्भ करनेकी घोषणाके साथ ही भारतीय सुरक्षाबलोंने आतंकियोंको मारनेके लिए अभियान तेज कर दिया है । मंगलवारको आतंकी बुरहान वानीके गढ त्रालमें सुरक्षाबलोंकी आतंकियोंके साथ हुई भिडन्त ३ आतंकियोंके मृत होनेका समाचार है । भिडन्तमें ‘जैश-ए-मोहम्मद’का अभियान अधिकारीकी भी मृत्यु हो गई है । पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि विशिष्ट गुप्त सूचना मिलनेके बाद सुरक्षा बलोंने क्षेत्रका घिरावकर अभियान आरम्भ किया था व इसी समय गोलीबारी आरम्भ हुई ।

इसके पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस पी वैदने ‘ट्विटर’पर लिखा, ‘‘हिना त्रालमें भिडन्त चल रही है, ‘जैश ए मोहम्मद’के तीन प्रमुख आतंकवादी फंसे !’’ पुलिस अधिकारीने बताया कि अन्तिम समाचार आने तक भिडन्त चल रही थी ।

इससे पूर्व रविवारको (जून १७) केन्द्रीय गृह मन्त्री राजनाथ सिंहने जम्मू कश्मीरसे संघर्ष-विराम समाप्त करनेकी घोषणा की थी । उन्होंने सुरक्षाबलोंको आदेश दिया था कि घाटीमें आतंकियोंके विरुद्ध अभियान आरम्भ करें ! राजनाथ सिंहने यह घोषणा करते हुए कहा था, ‘घाटीमें शान्तिके लिए हमने यह घोषणा की थी । रमजानके पवित्र माहमें लोगोंको परेशानी न हो; इसलिए केन्द्र शासनने यह निर्णय लिया था । अब हमने सुरक्षा बलोंसे कह दिया है कि आतंकियोंके विरुद्ध उन्हें जो भी कडा प्रत्युत्तर देना हो वह लें ! सुरक्षा बल आतंकियोंके विरुद्ध अपना अभियान आरम्भ करें ! शासन घाटीमें शान्त के प्रयासोंके लिए प्रयास जारी रखेगी !’

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution