कांग्रेसकी पार्षदने मुखावरण न लगानेपर दो हिन्दू साधुओंको छडीसे पीटा
२७ अप्रैल, २०२१
राजस्थानके हनुमानगढमें कांग्रेसकी एक पार्षदने दो हिन्दू साधुओंको, उन्हींकी छडीसे पीट डाला । पार्षद पूनम महन्तने उन दोनों साधुओंको थप्पड मारे और उन्हें एक कोनेमें धकेलकर, उनकी छडी छीनकर, उसीसे पिटाई की । मारपीट करनेके पश्चात उनसे मुखावरण (मास्क) न पहननेके विषयमें साधुओंसे पूछा, जब कि साधुने अपने गलेमें डाले हुए वस्त्रकी ओर सङ्केतकर, उसे अपना मुखावरण बताया । अचरजकी बात तो यह थी कि पार्षद पूनमने स्वयं भी मुखावरण नहीं पहन रखा था ।
मीडियापर आलोचनाओंसे घिर जानेपर पार्षद पूनमने अपने बचावके पक्षमें नाटक करते हुए, अपने निवासके पाससे निकलते हुए एक साधुको मुखावरण दिया और उसे ‘कोरोना’ महामारीसे स्वयंकी देखरेख करने हेतु आग्रह करते हुए ‘वीडियो’में दिखाया गया; किन्तु उसके इस प्रकारके दिखावेपर विश्वास नहीं किया गया ।
देशद्रोही कांग्रेसके अधिकारियोंद्वारा देशभरमें हिन्दूद्रोह सर्वज्ञात ही है । सत्तामें आते ही कांग्रेस हिन्दुओंपर, विशेषकर साधु-सन्तों, महात्माओं, पुजारियों और ब्राह्मणोंपर अत्याचार आरम्भ कर देती है । दूसरोंको समझानेके दिखावेमें, वे स्वयंके लिए सभी सिद्धान्त भुला देते हैं । साधुओंको प्रताडित करनेवाले ऐसे अहंकारी व धर्मद्रोही अधिकारी स्वयं कठोर दण्डके पात्र हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply