उत्तिष्ठ कौन्तेय


१. भाग्यनगरमें (हैदराबादमें) मंगलवार, ३ मार्चको न्यायालयने ‘लश्कर-ए-तैयबा’का सदस्य और बम बनानेमें विशेषज्ञ टुंडाको १९९८ के भाग्यनगर षडयन्त्र प्रकरणमें साक्ष्यके अभावमें मुक्त कर दिया है ! टुंडा, ‘सलीम जुनैद मॉड्यूल’ प्रकरणमें आरोपी है, जिसपर भाग्यनगर अपराध विभागके विशेष जांच दलने प्रकरण चलाया था !
        जिस आतंकीको उसी समय मारा जाना चाहिए था, उसे प्रथम तो २२ वर्षोंतक बिठाकर खिलाना, तदोपरान्त मुक्त कर देना, क्या यही है हमारी न्यायव्यवस्था ? स्पष्ट है कि अब हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना अपरिहार्य है !
———
२. वामपन्थी विचारधारावाले प्रसार माध्यम ‘बीबीसी’ने ‘प्रसार भारती’के मुख्य निष्पादन अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पतीको अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसके अवसरपर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड नाइट’में सम्मलित होनेका न्योता भेजा था; परन्तु वेम्पतीने देहली उपद्रवमें बीबीसीद्वारा एकपक्षीय पत्रकारिताको देखकर उनके इस निमन्त्रणको अस्वीकार कर दिया है ।
       शेखरजीका यह निर्णय प्रशंसाके योग्य है । देशद्रोहके मार्गपर चलनेवाले प्रसार माध्यमोंको उनके देशद्रोहके लिए उचित पाठ पढाने हेतु उनका पूर्णतः बहिष्कार आज देशहितमें अनिवार्य है ।
———
३. दक्षिण अफ्रीकाके पूर्व खिराडी जॉन्टी रोड्सने अपने भारत भ्रमणके मध्य, ऋषिकेशमें मां गंगामें डुबकी लगाकर कहा कि इस पवित्र जलमें डुबकी लगाकर भौतिक ही नहीं, वरन दैविक रूपसे भी मोक्षकी प्राप्ति होती है । ‘रोड्स’ भारत व भारतीय संस्कृतिसे अत्यन्त प्रभावित हैं और उन्होंने अपनी पुत्रीका नाम भी ‘इंडिया’ रखा है !
        जहां पूरा विश्व हिन्दू धर्ममें बताए शास्त्रसे प्रभावित होकर उसे स्वीकार कर रहा है, वहीं आजके कथित शिक्षित व आधुनिक बने हिन्दू अज्ञानतामें स्वधर्मके ही शत्रु बने बैठे हैं, इस स्थितिको परिवर्तित करने हेतु हिन्दुओंको धर्म शिक्ष्ण देना अनिवार्य हो गया है ।
———
४. मार्च, २०२० झारखण्डके खढवामें जिहादी आसिफ आलम, मोहम्मद कैफ और अलताफ राजाने हिन्दू युवतीके साथ सामूहिक दुष्कर्मकर अश्लील विडियो बनाकर पितासे विडियो प्रसारित करनेकी चेतावनी देकर साठ लाख रुपए मांगे ! दूसरी ओर एक शासकीय विद्यालयमें छठी कक्षाकी छात्रासे समीर और समी खानने उसे पकडा और भयभीतकर दुष्कर्म किया !
       जिहादियोंका मुख्य कार्य हिन्दू युवतियोंका जीवन नष्ट करना है और इस देशका शासन इसे रोकनेमें पूर्णत: असफल रहे हैं; इसलिए जिहादियोंका मनोबल और बढा है । ऐसेमें रेप जिहादकी घटनाओंको रोकनेके लिए हिन्दुओंको एक होकर रहना होगा और ऐसे जिहादियोंके मनमें भय उत्पन्न करना होगा, जिससे वे उनकी बालिकाओंको हाथ लगाते हुए भयभीत हों !
———
५. विश्वमें बढते हुए ‘कोरोना’ विषाणुके (वायरसके) कारण इजराइलके प्रधानमन्त्री बेंजामिन नेतन्याहूने अपने नागरिकोंसे अभिवादनके लिए भारतीय ढंग अर्थात नमस्कार करनेका परामर्श दिया है । नेतन्याहूने कहा है कि इससे लडनेके लिए नमस्ते कहना सबसे उत्तम है । उल्लेखनीय है कि अभिवादनके समय गले मिलना, हाथ मिलाना आदि विषाणुके सबसे अधिक संक्रमित करनेवाले ढंग हैं ।
         इसीसे सनातन धर्मकी विशालता व सूक्ष्मताका बोध होता है, जो हमारे ऋषि-मुनियोंने अन्य कोई अभिवादनका न कहकर नमस्कार करनेको कहा ! हिन्दू पद्धतिको कोसनेवाले कथित बुद्धिजीवि क्या अब इसका भी विरोध करेंगें ?
(०६/०३/२०२०)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution