फरवरी, २८, २०१९
जबतक भारतमें काम मिलता रहा, भारतसे पैसे कमाए जाते रहे, तबतक धर्मनिरपेक्ष बने रहो, जैसे ही काम हो जाए, अपने वास्तविक रूपमें आ जाओ ! जिस महिलाका चित्र यहां देख रहे है, ये पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक हैं ।
ये भारतमें काफी लम्बे समयतक काम कर चुकी हैं, भारतीय चलचित्र जगतने इनकी सहायता की, इसने भारतसे कोटि रुपये अर्जित किए और पाकिस्तान लेकर चली गई !
जो लोग कहते हैं कि कलाकारका कोई धर्म, देश नहीं होता, वो किसप्रकारकी निराधार बातें करते हैं, इस ट्विटसे ही स्पष्ट हो जाता है –
https://mobile.twitter.com/iVeenaKhan/status/1100678842161811456/photo/1
वीना मलिक हंसते हुए ‘विंग कमांडर’ अभिनन्दनको यातनाएं करनेको कह रही हैं ! इसका कहना है कि अभी अभी तो आए हो, अब तुम्हारी अच्छी मेहमाननवाजी (यातनाएं देना) होगी !!
“पाकिस्तान सदैव ही आतंकका समर्थक, पोषक व जनक यहा है, यह ज्ञात होते हुए भी भारतीय चलचित्र उद्योग, क्रिकेट उद्योग (यह अब खेल नहीं, उद्योग है) आदिके लोग पाकिस्तानके साथ कार्य करनेको आतुर रहते हैं और उन्हें कोटि रूपये अर्जित करवाकर पाकिस्तान भेज रहे हैं और वहीं धन आतंकका पोषक बन रहा है ! क्या ऐसे पाकिस्तानप्रेमी भी राष्ट्रद्रोही नहीं ? अभी कुछ दिवस पूर्व ही एक खिलाडीसे तथाकथित भगवान बने व्यक्तिने २ अंक न जाने देनेकी बात कहीं थी !! यह सब क्या प्रदर्शित करता है ? अपनी राष्ट्रभक्तिकी समीक्षा अब सभी भारतीय स्वयं करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : दैनिक भारत
Leave a Reply