‘बंगालमें नहीं थम रही हिंसा’, ‘भाजपा’ सांसद अर्जुन सिंहके घर फोडे गए तीन देसी ‘बम’, अभिरक्षामें लिए गए २ लोग
८ सिंतबर, २०२१
पश्चिम बंगालके बैरकपुरसे ‘भाजपा’ सांसद अर्जुन सिंहके घरपर अज्ञात लोगोंद्वारा ‘बम’से आक्रमण करनेका प्रकरण उजागर हुआ है । उत्तर २४ परगना जनपदमें, ७ सितम्बर २०२१ को अज्ञात आरोपियोंने अर्जुन सिंहके घरके बाहर तीन देसी ‘बमों’में ‘धावा’ बोला । उल्लेखनीय है कि जिस मध्य तीन बमोंको फोडा गया उस मध्य, परिसरके बाहर सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे ।
कोलकातासे प्राय: १०० किलोमीटर दूर जगदलमें, ‘भाजपा’ सांसदके घरपर आक्रमण करनेवाले ‘मोटरसाइकिल’पर आरूढ होकर आए थे । प्रकरण प्रातः प्राय: ६:३० बजे का है । इस प्रकरणमें प्रदेश ‘भाजपा’ अध्यक्ष दिलीप घोषने आरोप लगाया है कि आक्रमणकारी सम्भवतः तृणमूल कांग्रेस के हैं ।
जिस मध्य यह घटना घटित हुई, उस समय ‘भाजपा’ सांसद अपने घरपर नहीं; यद्यपि देहलीमें थे; परन्तु घरमें उनका परिवार उपस्थित था । प्रकरणके पश्चात, ‘पुलिस’ घटनास्थलपर पहुंच गई थी और ‘बदमाशों’के अभिज्ञानके (पहचानके) लिए ‘सीसीटीवी फुटेज’की जांच की । विवरणके अनुसार, अभी आक्रमणके पीछेका उद्देश्य ज्ञात नहीं हो पाया है ।
भाजपाके नेताके घरपर आक्रमण हुआ है और भाजपानीत केन्द्रीय शासन उदासीन है, इससे प्रमाणित होता है कि जिस लोकतन्त्रमें अपने नेताकी सुरक्षा नहीं की जा सकती, उसके अन्तर्गत सामान्यजनकी सुरक्षा भी सम्भव नहीं है; अतः लोकतन्त्रके स्थानपर, आदर्श हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply