शास्त्र वचन

इन्द्रियोंकी विषयोंसे निवृत्ति मृत्युसे भी अधिक कठिन है


इंद्रियाणमनुत्सर्गों मृत्यु नापि विशिष्यते । अत्यर्थम् पुनरुतसर्ग: सादयेद् दैवतानपि ।। – विदुर नीति   अर्थात इन्द्रियोंको विषयोंसे निवृत्ति मृत्युसे भी अधिक कठिन है और विषयोंमें अत्यधिक प्रवृत्ति तो देवोंको भी नष्ट कर सकती है । अपने मनको नियन्त्रित करना अर्थात विषयोंके प्रति अनासक्त करना, इसीको साधना कहते हैं । यह प्रक्रिया अत्यधिक कठिन है और […]

आगे पढें

अन्न जूठा न छोडे


आजकल अनेक व्यक्ति भोजनको झूठा छोड देते हैं, वह एक प्रकारसे ब्रह्म रुपी अन्नका अपमान करना है । भोजनमें मीनमेख निकालनेसे भी भोजनकी अवमानना होती है, जो प्राप्त हुआ है, उसे कृतज्ञताके भावसे ग्रहण करनेसे भोजनसे सभी देहोंका पोषण होता है…..

आगे पढें

आलस्यरहित हो स्वधर्मका पालन करें !


प्राचीनावीतिना  सम्यगयप्तव्यमतन्द्रिणा । पित्र्यमा निधनान् कार्यं विधिवद्दर्भयाणिना ॥ – मनुस्मृति (३:२८०) अर्थात पुत्रको जीवन भर श्राद्ध-तर्पण आदि कर्म करने चाहिए । उसे इस हेतु सदैव दाहिने कंधेपर यज्ञोपवित रखकर, आलस्य रहित होकर हाथमें कुशाएं लेकर तथा बाईं ओर होकर श्रद्धाके साथ शास्त्र विधिका अनुसरण करना चाहिए । इस शास्त्र वचनका उल्लंघन करनेके कारण आजके अनेक […]

आगे पढें

जन्मब्राह्मणोंको पितृदोषके कारण


पितृयज्ञं तु निर्वर्त्य विप्रश्चन्द्रक्षयेsग्निमान् । पिण्डान्वाहार्यकं श्राद्धं कुर्यान्मासानुमासिकं ।। – मनुस्मृति (२:१२२) अमावस्याकी तिथिको पितृ श्राद्धकर प्रति माह पिण्डान्वाहार्यकं श्राद्ध करना एक गृहस्थ ब्राह्मणका कर्तव्य है । आज अनेक जन्मब्राह्मण शास्त्रोक्त धर्माचरण नहीं करते; परिणामस्वरूप उनके घरमें तीव्र स्तरका पितृदोष पाया गया है । मनुस्मृतिके इस श्लोकके आधारपर सभी पुरुष, जो जन्मब्राह्मण हैं, वे चिंतन […]

आगे पढें

पुत्रका क्या कर्तव्य है


पुत्र अपने पितरोंका ‘पु’ नामक नरकसे रक्षण करता है; इसलिए उसे स्वयं ब्रह्मदेवने ही ‘पुत्र’ कहा है । इस श्लोकके अनुसार पितरोंको सद्गति प्राप्त हो, उन्हें यातनाओंसे मुक्ति मिले व पितृलोकसे पितर अपने वंशपर कृपादृष्टि रखें, इस हेतु पुत्र श्राद्ध आदि विधियां करें । इससे स्पष्ट होता है कि स्वयंको पुत्र माननेवालोंका यह कर्तव्य ही है; किन्तु ‘कलियुगी पुत्र’ अपने हित हेतु सर्व कर्म करता है………

आगे पढें

आत्मज्ञानीके लिए सब कुछ साध्य है


आत्मज्ञानी व्यक्ति मात्र आध्यात्मिक प्रगति करवानेका सामर्थ्य नहीं रखते हैं, अपितु वे लौकिक सुख-साधनोंको भी देनेका सामर्थ्य रखते हैं; अतः गृहस्थोंको अपने तीन तापोंसे (आधिभौतिक, आधिदैविक, एवं आध्यात्मिक) मुक्ति हेतु ऐसे आत्मज्ञानीके शरण जाने हेतु बताया गया है…..

आगे पढें

गुण ही व्यक्तिको श्रेष्ठ बनाते हैं


ज्येष्ठत्वं जन्मना नैव गुणैज्र्येष्ठत्वमुच्यते । गुणात् गुरुत्वमायाति दुग्धं दधि घॄतं क्रमात् ।। अर्थात्  जन्मसे श्रेष्ठता नहीं आती है, महानता सदगुणोंको आत्मसात करनेसे आती है । गुणोंमें बढोतरीके कारण श्रेष्ठतामें उत्तरोत्तर प्रभाव वैसे ही बढता है जैसे दुग्धसे दहीका और दहीसे मक्खन और घीका ! हमारे यहांके वर्ण व्यवस्था जन्म आधारित नहीं अपितु गुण-कर्म आधारित थी […]

आगे पढें

सज्जन और दुर्जनकी क्या परिभाषा क्या है ?


कुछ लोग पूछते हैं कि सज्जन और दुर्जनकी क्या परिभाषा क्या है ? उनके उत्तरके अनेक शास्त्र वचनोंमें यह शास्त्र वचन उनके उत्तरका कुछ अंश अवश्य इंगित करता है ।   विद्या विवादाय धनम् मदाय, शक्तिः परेशाम् परपीडनाय । खलस्य साधोर्विपरीतमेतद ज्ञानाय, दानायचरक्षणाय ॥ अर्थ : विद्या विवादके लिए, धन मदके लिये, शक्ति दूसरोंको सतानेके […]

आगे पढें

शास्त्र वचन


स्गुणेषु क्रियतां यत्न: किमाटोपै: प्रयोजनम् । विक्रीयन्ते न घण्टाभि: गाव: क्षीरविवर्जिता: ।। अर्थ : स्वयंमें अच्छे गुणोंकी वृद्धि करनी चहिए । प्रदर्शन करके कोई लाभ नहीं होता । दुध न देनेवाली गाय उसके गलेमें लटकी हुअी घंटी बजानेसे वह बेची नहीं जा सकती ।  

आगे पढें

शास्त्र वचन


धॄति: क्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रह:। धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्मलक्षणम् ॥ अर्थ : धर्मके दस लक्षण हैं – धैर्य, क्षमा, आत्म-नियंत्रण, चोरी न करना, पवित्रता, इन्द्रिय-संयम, बुद्धि, विद्या, सत्य और क्रोध न करना । भावार्थ : जो धार्मिक या साधक बनना चाहते हैं, उन्होंने धर्मके इन दस लक्षणोंको आत्मसात करना चाहिए । इन्हें अच्छेसे स्मरणकर, इसके विपरीत […]

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution