राष्ट्रीय समचार

लद्दाखपर ‘चीन’ने नियुक्त किया अत्याधुनिक और अत्यधिक हानिकारक ‘एमएलआरएस राकेट सिस्टम’


१२ मई, २०२१   ‘चीन’ प्रदत्त ‘कोरोना’से संघर्ष कर रहे भारतके लिए चीनने सीमापर एक नवीन चुनौती खडी कर दी है । ‘चीन’की ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’की शिनजियांंग सैन्य कमानसे सम्बन्धित एक गुप्त इकाईने एक अत्याधुनिक ‘मल्टीपल लॉंच रॉकेट सिस्टम’को ‘ऊंचाईवाले पठार’में नियुक्त किया है, जो किसी भी क्षेत्रमें क्षणभरमें हानि पहुंचानेमें सक्षम है ।   […]

आगे पढें

इजरायलपर आतंकी गुट हमासने प्रक्षेपित किए ४८० ‘रॉकेट’, केरलकी सौम्या सहित ३६ की मृत्यु 


१२ मई, २०२१ यरुशलमकी अल अक्सा मस्जिदपर ‘जुमेकी नमाज’से आरम्भ हुआ संघर्ष अब इजरायल और फिलस्तीनियोंके मध्य युद्धमें परिवर्तित होता जा रहा है । २०१४ के उपरान्त पहली बार इस प्रकारका संघर्ष देखनेको मिला है । मंगलवार ११ मई, २०२१ की रात फिलिस्तीनी आतंकी गुट ‘हमास’ने इजरायलके कई नगरोंपर ‘रॉकेट’ प्रक्षेपित किए । इसमें भारतकी […]

आगे पढें

कोरोना दिशानिर्देशोंके कारण नहीं, ३२ वर्ष पुराने प्रकरणमें बन्दी बनाया पप्पू यादवको


१२ मई, २०२१ पटनामें मंगलवार, ११ मईको पुलिसद्वारा जन अधिकार दलके संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन अर्थात पप्पू यादवको ३२ वर्ष पुराने अपहरणके प्रकरणमें बन्दी बनाकर वीरपुर कारावासमें भेज दिया गया है । उन्होंने कोरोना दिशा निर्देशोंका उल्लंघन किया था; परन्तु यह कारावास प्रस्थान, कोरोना नियमोंके उल्लंघनके कारण नहीं; अपितु ३२ वर्ष पुराने अपहरणके […]

आगे पढें

अनेक नक्सली आतङ्कियोंकी कोरोनासे मृत्यु, पुलिसने कहा ‘ऑक्सीजन’ चाहिए तो समर्पण करें 


१२ मई, २०२१       छत्तीसगढके नक्सल प्रभावित क्षेत्रोंमें नक्सलियोंमें कोरोनाका अतिशय घातक ‘वायरस’ फैलनेके समाचार हैं । वे बिना उपचारके मृत्युको प्राप्त हो रहे हैं । ग्रामीणोंसे प्राप्त समाचार अनुसार १० मई २०२१ को लगभग १० नक्सलियोंका अन्तिम संस्कार किया गया ।           बस्तरके कोंडागांव, सुकमा व बीजापुर सङ्क्रमित […]

आगे पढें

उत्तराखंडके देवप्रयागमें ‘बादल’ फटनेसे भीषण विनाश : ‘आईटीआई’ भवन सहित कई आपणियां ध्वस्त, गृह बन्दीके कारण बचे लोग


१२ मई, २०२१      उत्तराखंडके देवप्रयागमें अतिवृष्टिसे (बादल फटनेसे) भारी विनाश हुआ है । नगर परिषद भवन सहित १२-१३ आपणियों तथा अन्य सम्पत्तियोंको हानि पहुंची है । यद्यपि गृहबन्दीके कारण विपणी (बाजार) बन्द थी; इसलिए जनहानि नहीं हुई है । यद्यपि यहां जलस्तर बढ रहा है तथा बचाव अभियान चल रहा है  ।   […]

आगे पढें

राजस्थानमें २५००० से अधिक पाकिस्तानी हिन्दू प्रवासियोंमें कोरोना संङ्क्रमणका भय, बिना आधार ‘कार्ड’ टीकाकरणसे वंचित


११ मई, २०२१ राजस्थानके जोधपुर जनपदमें रहनेवाले २५ सहस्रसे अधिक पाकिस्तानी हिन्दू प्रवासी कोरोना टीकाकरणकी प्रतीक्षा कर रहे हैं; किन्तु आधार ‘कार्ड’ व अन्य कोई अभिज्ञानपत्र उपलब्ध नहीं होनेके कारण कोरोनाका टीका लगवाना उनके लिए कठिन हो गया है । इन बस्तियोंमें कोरोनाकी चपेटमें आनेसे ५ प्रवासियोंकी कथितरूपसे मृत्यु भी हो गई है । समाचार […]

आगे पढें

केन्द्र शासनने सर्वोच्च न्यायालयसे कहा : ‘कोविड’पर आपकी समझ अल्प, हमे न दें ज्ञान 


११ मई, २०२१  सर्वोच्च न्यायालयमें १० मई सोमवारको केन्द्र शासनद्वारा प्रस्तुत किए गए एक शपथपत्रमें स्पष्ट रूपसे कहा कि न्यायालय शासनकी ‘कोरोना’ महामारीसे लडनेकी प्रत्येक छोटी-बडी नीतिमें हस्तक्षेप न करे । केन्द्रने कहा कि एक वैश्विक महामारीपर टिप्पणी देनेके लिए विशेषज्ञोंका परामर्श अति आवश्यक है । सर्वोच्च न्यायालयद्वारा ३० अप्रैलसे ०६ मईके मध्य केन्द्र शासनसे […]

आगे पढें

बंगालके राज्यपाल’का त्राहिमाम सन्देश : हिंसापर ममता शासन नहीं दे रहा उत्तर, अब प्रभावित क्षेत्रोंमें अब स्वयं जाएंगे


११ मई, २०२१    पश्चिम बंगालमें चुनावी विजयके उपरान्त भडकी हिंसाको लेकर राज्यपाल जगदीप धनखडने पुनः चिन्ता व्यक्त की है । उन्होंने राज्यके ममता बनर्जी शासनपर इस सम्बन्धमें उत्तर नहीं देनेका आरोप लगाया है । साथ ही कहा है कि प्रशासनिक असहयोगके उपरान्त भी वे हिंसा प्रभावित क्षेत्रोंके निरीक्षणपर जाएंगे ।      जिस मुख्यमन्त्रीद्वारा […]

आगे पढें

केजरीवाल शासनने बन्द पडे चिकित्सालयको बताया क्रियाशील, उच्च न्यायालयने दी फटकार


११ मई, २०२१    द्वारका स्थिति बन्द पडे इंदिरा गांधी चिकित्सालयको केजरीवाल शासनने अन्तर्जालपर खुला हुआ बताया, जबकि दो दिवस पश्चात भी उस चिकित्सालयको बन्द पाया गया  । इस अनुचित समाचारके कारण संक्रमित रोगियोंको अत्यधिक असुविधा हुई । अन्तर्जालपर डेढ सौ शैय्याको रिक्त बताया गया, जिनकी उचित जानकारी जाने बिना ही अधिकारियोंने अन्तर्जालपर प्रसारण कर […]

आगे पढें

छत्तीसगढमें कांग्रेस नेताके भतीजेके विवाह समारोहमें कोरोना नियमोंका उल्लंघन


११ मई, २०२१ छत्तीसगढमें कोरोना संक्रमणमें वृद्धिके मध्य कोंडागांवसे एक ‘वीडियो’ सामने आया है, जिसमें छत्तीसगढके कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकामके भतीजेके विवाहमें सामान्य दिनोंकी भांति अत्यधिक लोग दिख रहे हैं और कोरोना नियमोंका निर्लज्जतापूर्वक उपहास करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।     यह घोर आपत्तिजनक तथ्य है और प्रशासनद्वारा विवाहमें […]

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution