देवस्तुति

श्रीमद्भगवद्गीता स्तुति


गीता सुगीता कर्तव्या किमन्यैः शास्त्रविस्तरैः । या स्वयं पद्मनाभस्य मुखपद्माद्विनिःसृता ।। अर्थ : स्वयं भगवान श्री पद्मनाभके श्रीमुखसे गायी(सुनाई ) गयी श्रीमद्भगवद्गीता जैसे दिव्य ग्रंथका अभ्यास करनेके पश्चात क्या और कोई शास्त्र पढनेकी आवश्यकता हो सकती है क्या ?

आगे पढें

श्रीराम स्तुति


राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सह्स्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने ।। अर्थ : भगवान शंकर माता पार्वतीसे कहा , “हे सुमुखी, प्रभु श्रीरामका एक बार नाम लेना विष्णुसह्स्रनामका उच्चारण करने समान है। अतः मैं सदैव मनको लुभाने वाले ‘राम राम’ का ध्यान करता हूं ।”

आगे पढें

दुर्गा स्तुति


या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थितः
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थितः

या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरुपेण संस्थितः
नमस्तस्यैः नमस्तस्यैः नमस्तस्यैः नमो नमः । ।
अर्थ : उन देवीको वंदन है जो मातृरूपमें सर्वत्र विद्यमान हैं….

आगे पढें

कृष्ण स्तुति


गतं पापं गतं दुःखं गतं दारिद्र्यमेव च । आगता सुखसंपत्तिः पुण्याच्च तव दर्शनात् ।। अर्थ : हे प्रभु, आपके दर्शनसे हमारे पूर्व पाप , शोक, दारिद्र्यका नाश हो, सुख-संपत्ति और पुण्यका आगमन हो जाता है, आपको नमन है !  

आगे पढें

आद्य शंकराचार्यकृत निर्वाण षटकम्


मनोबुद्ध्यहंकार चित्तानि नाहं न च श्रोत्रजिह्वे न च घ्राणनेत्रे
न च व्योम भूमिर्नतेजो न वायुः चिदानन्दरूपः शिवोऽहम् शिवोऽहम् ॥१॥
अर्थ : मैं मन, बुद्धि, अहंकार और स्मृति नहीं हूं, न मैं कान, जिह्वा, नाक और नेत्र हूं । ……

आगे पढें

शरणागति प्रार्थना


कायेन वाचा मनसेंद्रियैर्वा बुद्ध्यात्मना वा प्रकृतिस्वभावात् । करोमि यद्यत् सकलं परस्मै नारायणायेति समर्पयामि ।। अर्थ : हे नारायण ! जो भी मेरे शरीर, मन, वचन, इन्द्रिय, बुद्धि और आत्मासे सोच समझकर या अज्ञानतावश (अपनी प्रकृति अनुरूप) हो रहा है, मैं सर्वस्व आपके श्री चरणोंमें समर्पित करता हूं !

आगे पढें

विष्णु स्तुति


अच्युतं केशवं रामनारायणम् । कृष्णदामोदरं वासुदेवं हरिम् । श्रीधरं माधवं गोपिकावल्लभम् । जानकीनायकं रामचंद्रं भजे ।। अर्थ : अच्युत , केशव , श्रीराम , नारायण , कृष्ण , दामोदर, वासुदेव , श्रीहरि, श्रीधर , माधव, गोपी बल्लभ, जानकीके स्वामी श्रीरामचन्द्र – विष्णुके इन सभी स्वरूपको हम वन्दन करते हैं !

आगे पढें

सरस्वती वन्दना


सुरासुरसेवितपादपङ्कजा करे विराजत्कमनीयपुस्तका । विरिञ्चिपत्नी कमलासनस्थिता सरस्वती नृत्यतु वाचि मे सदा ॥ अर्थ : उन मां सरस्वतीको नमन है जिनके चरणकमलकी सेवा देवता और असुर दोनों ही करते हैं, जिनके हस्तमें एक सुन्दर ग्रन्थ है , जो ब्रह्माकी संगिनी है और पद्मपर विराजमान हैं । हे मां, आप मेरी वाणी पर सदैव नृत्य करें (अर्थात् […]

आगे पढें

हनुमान स्तुति


  मनोजवं मारुततुल्यवेगम् । जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् । वातात्मजं वानरयूथमुख्यम् । श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।। अर्थ : उन श्री हनुमानके शरणागत हूं जिनका वेग उनके पिता वायु एवं मन समान तेज है, जो जितेंद्रिय है, बुद्धिमानोंमें श्रेष्ठ हैं, वानर सेनाके प्रमुख है और प्रभु श्रीरामके दूत हैं ।

आगे पढें

शिव स्तुति


शिवं शिवकरं शान्तं शिवात्मानं शिवोत्तमम् । शिवमार्ग प्रणेधरम् प्रणतोस्मि सदाशिवम् ।। अर्थ : उस सदाशिवको नम्र वंदन है जो शांत , परम कल्याणकरी ,शिवात्मा स्वरूप है, सभीमें उत्तम है एवं सभी मार्गोंमें श्रेष्ठ हैं !

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution