राष्ट्रीय समचार

खालिस्तानी आतंकियोंने मुख्यमन्त्री योगीको तिरंगा ध्वज न फहराने देनेकी दी धमकी


०७ अगस्त, २०२१          उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथको खालिस्तानी आतङ्कियोंने धमकी दी है  । खालिस्तानी आतङ्कियोंने दूरभाषद्वारा ‘ऑडियो’के माध्यमसे पुलिसको बताया है कि वे स्वतन्त्रता दिवसपर तिरंगा ध्वज नहीं फहराने देंगे । ‘एसएफजे’  नामक ‘सिख फार जस्टिस’के खालिस्तानी सङ्गठनने गुरपतवंतके नामसे पुलिसको बताया कि उसी दिवस वे ‘थर्मल पावर प्लांट’की विद्युत […]

आगे पढें

पीतमपुरामें ‘नमाज’, ‘छावनी’में परिवर्तित किया गया क्षेत्र


०७ अगस्त, २०२१       बंगालसे उत्तर प्रदेश होते हुए मार्गोंको बाधितकर एवं बलपूर्वक ‘नमाज’ पढनेकी क्रिया देहलीतक पहुंच चुकी है । गत शुक्रवारको देहलीके पीतमपुरा क्षेत्रमें एक ऐसा ही प्रकरण उजागर हुआ, जिसपर स्थानीय लोगोंद्वारा भारी आपत्ति प्रकट की गई ।       इस घटनाका एक दृश्यपट ‘सोशल मीडिया’पर भी सार्वजनिक हुआ एवं […]

आगे पढें

पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालयने राजद्रोहके आरोपी किसानको प्रदानकी प्रतिभूति


०६ अगस्त, २०२१         पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालयने राजद्रोहके आरोपी किसान दलबीरको यह कहते हुए प्रतिभूति प्रदान कर दी की अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रता एक शक्तिशाली लोकतन्त्रकी आधारशिला है । आरोपीने कथित रूपसे हरियाणाके मुख्यमन्त्रीपर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी । समाचारके अनुसार, प्रतिभूतिकी याचिकापर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अवनीश झिंगनने यह भी कहा […]

आगे पढें

आंध्र प्रदेशमें सम्पन्न परिवारके बच्चोंको विक्षिप्त बताकर, धन जुटाते पकडे गए पादरी


०६ अगस्त, २०२१       आंध्र प्रदेशमें विजयवाडाके थुक्कुलर गांवमें तीन ईसाई पादरियोंको पुलिसने बन्दी बनाया है । ये तीनों आरोपी इन गांवोंके क्षेत्रमें बच्चोंको फल इत्यादि वितरित करके, अपने साथ छायाचित्र खिंचवा रहे थे । इसके पश्चात वे इन चित्रोंको ‘फेसबुक’पर डालकर, उन्हें मानसिक रूपसे विक्षिप्त और अनाथ बताकर लोगोंसे धर्मदानकी उगाही करते […]

आगे पढें

राशिद बना विकास व मंजू बानो बनी संजू, मुसलमान दम्पतिने की १२ वर्ष पश्चात मुसलमान धर्म छोडकर हिन्दू धर्ममें किया पुनर्प्रवेश


०६ अगस्त, २०२१       उत्तर प्रदेशके शामली जनपदमें एक मुसलमान दम्पति व उसके ४ बच्चोंने धर्म परिवर्तनकर हिन्दू धर्म अपना लिया है । दम्पतिने विधिवत शामली जनपद मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियोंको एक शपथपत्र दिया और बताया कि वे अब राशिदसे विकास व मंजू बानोसे संजूके रूपमें नाम परिवर्तित करते हुए हिन्दू धर्ममें आए हैं […]

आगे पढें

उत्तर प्रदेशमें पति व देवरने ‘हलाला’के नामपर किया पीडितासे दुष्कर्म


०६ अगस्त, २०२१       उत्तर प्रदेशके रामपुरमें ‘हलाला’के नामपर दुष्कर्मका प्रकरण उजागर हुआ है । पीडिताने आरोप लगाया है कि उसके पतिने ‘तीन तलाक’ देनेके उपरान्त उसे अपने भाईके साथ कक्षमें बन्दकर उसका दुष्कर्म करवाया । पुलिसने इस परिवादके आधारपर ७ लोगोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किया है ।      प्रकरण १६ जुलाईको […]

आगे पढें

औवेसीने अयोध्या मन्दिरके विषयमें पुनः किया विषवमन


०६ अगस्त, २०२१         बात-बातमें भारतीय संविधानका सन्दर्भ और ‘विधान’की दुहाई देनेवाले ‘ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमान’के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसीने अयोध्या प्रकरणमें सर्वोच्च न्यायलयके निर्णयको तिरस्कृत करते हुए एक बार पुनः बाबरी ढांचा विध्वंसका राग अलापा है । ‘आजतक’के एक कार्यक्रममें उन्होंने भाजपाके विरुद्ध विवादित वक्तव्य दिया और कहा कि जबतक वह जीवित […]

आगे पढें

समाजवादी नेताकी तीसरी पत्नीने छठा निकाह करनेसे रोका, तो पीट-पीटकर दिया तीन तलाक 


०५ अगस्त, २०२१ उत्तर प्रदेशके समाजवादी पक्षमें रहे मन्त्री चौधरी बशीर छठा निकाह करने जा रहे थे । उनकी तीसरी पत्नी नगमाको यह ज्ञात होते ही वह निकाह रुकवाने पहुंची । इसपर बशीरने उन्हें पीट-पीटकर, तीन तलाक देकर घरसे बाहर कर दिया । आगराके मंटोला थानेमें  बशीरपर मुसलमान विवाह महिला अधिनियम २०१९ की धारा ३ […]

आगे पढें

देहलीमें ऐतिहासिक तिथिपर, ‘बाबर रोड’के स्थानपर ५ अगस्त मार्गका लगाया गया नामपट्ट


०५ अगस्त, २०२१        देहलीके ‘बाबर रोड’का नाम हटाकर ५ अगस्त मार्ग लिख दिया गया । स्वामी उमेशानंदजी महाराजने अपने समर्थकों सहित वहां पहुंचकर, राम जन्मभूमिके भूमिपूजनकी वर्षगांठपर, ‘बाबर रोडके स्थानपर ५ अगस्त मार्ग लिख दिया । स्वामीजीका कहना है कि विदेशी आक्रान्ताके नामपर इस मार्गका नाम अनुचित है; क्योंकि बाबरके आदेशपर, राम […]

आगे पढें

गुजरातमें ९००’ करोडके छद्म‘जीएसटी’ बिल घोटालेका मुख्य आरोपी मोहम्मद अब्बास बन्दी, चला रहा था २५ संस्थान (फर्म)      


 ०५ अगस्त, २०२१ गुजरात राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभागने ९०० करोड रुपएके छद्म ‘बिलिंग’ घोटालेके मुख्य आरोपी मोहम्मद अब्बास रफीकाली मेघानी उर्फ एमएमको भावनगरमें एक स्थानसे बन्दी बनाया है । वह २५ संस्थानोंका संचालन कर रहा था और उसने ७३९ करोड रुपएके छद्म बिलोंका उपयोग करके १३५ करोड रुपएकी अवैध ‘आईटीसी’का लाभ उठाया था । […]

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution