मई ८, २०१९ इटलीकी एक पत्रकारने दावा किया है कि २६ फरवरीको पाकिस्तानके बालाकोटमें भारतीय वायुसेनाकी कार्यवाहीमें ‘जैश-ए-मोहम्मद’के १७० आतंकी मारे गए थे । पत्रकारके अनुसार, लाख प्रयासोंके पश्चात भी पाकिस्तान शासन और वहांकी सेना हानिकी सत्यताको नकार नहीं पाई । एक जालस्थल ‘स्ट्रिंगर एशिया’पर प्रकाशित लेखमें इटैलियन जर्नलिस्ट फ्रेंसेसा मरीनोने कहा कि आक्रमणमें चोटिल […]
मई ८, २०१९ राजस्थानमें कांग्रेस शासन बन चुका है और इसी कारण मीडियाको ऐसे जघन्य प्रकरण न ही दिखाई पड रहे हैं और न ही सुनाई दे रहे हैं !! राजस्थानके अलवरमें जहां मजहबी कट्टरपन्थी बडे स्तरपर अपराधोंमें सक्रिय है, वहांपर एक दलित महिलाके साथ ५ लोगोंने सामूहिक दुष्कर्म जैसा कुकृत्य किया है !! अलवरमें […]
मई ८, २०१९ भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और भारतमें सबको अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रता है । सबको अपने पसंदके नेताके समर्थनकी स्वतन्त्रता है । इसी स्वतन्त्रताका प्रयोग झारखण्डके धनबादमें एक बालकने किया । राहुल गांधीका झारखण्डके धनबादमें एक रोड शो था, जिसमें एक बालकने नरेन्द्र मोदीका मुखौटा (मास्क) पहना हुआ था । पुलिस वालेकी राहुल […]
मई ८, २०१९ मध्यप्रदेशके उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालयमें ज्योतिर्विज्ञान अध्ययनशालाके प्रमुखको लोकसभा चुनावोंकी आदर्श आचार संहिताके उल्लंघनके आरोपमें निलम्बित कर दिया गया है । ज्योतिष शास्त्रके इस प्राध्यापकने चुनावी समयमें अपने ‘फेसबुक’ लेखकेद्वारा कथित रूपसे भविष्यवाणी की थी कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभाकी लगभग ३०० सीटें अपने दमपर विजयी होगी, जबकि समूचे एनडीए गठबन्धनके […]
मई ७, २०१९ पश्चिम बंगालमें पांचवें चरणके मतदानके अन्तर्गत कई सीटोंपर मतदान हुए और ऐसी ही एक सीट हावडाकी भी थी, जहां लोगोने मतदान किया । बंगालमें प्रत्येक चरणके मतदानमें गुंडागर्दी की जाती है, और इस मतदानमें भी यह प्रकरण चलता रहा । केवल कार्यकर्ता ही नहीं वरन तृणमूलके नेता, राज्यमें मन्त्री, विधायक, और सांसद […]
मई ७, २०१९ आतंकवादी संगठन ‘हिज्बुल मुजाहिदीन’ने दक्षिण कश्मीरके शोपियांमें फलक (पोस्टर) लगाकर स्थानीय लोगोंके लिए चेतावनी जारी की है कि वे अपने बच्चोंको सेनाके ‘गुडविल विद्यालय’में पढने न भेजें । आतंकवादी संगठनने कहा है कि यदि उन्होंने सेनाके विद्यालयमें अपने बच्चोंको पढनेके लिए भेजा तो इसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा । आपको बता दें […]
मई ७, २०१९ झारखण्डकी राजधानी रांचीसे सटे खूंटी जनपदमें एक अशासकीय (गैर सरकारी) संगठनकी (एनजीओ) पांच महिला कार्यकर्ताओंका अपहरणकर सामूहिक दुष्कर्मके प्रकरणके मुख्य आरोपी फादर अल्फांसोको दोषी सिद्ध दिया गया है । १५ मईको फादर अल्फांसोको दण्ड सुनाया जाएगा । न्यायालयकी ओरसे आरोप निर्धारित किए जानेके पश्चात फादर अल्फांसोको बन्दी बना लिया गया है । […]
मई ७, २०१९ इलाहाबाद उच्च न्यायालयने कहा कि विवाहके एक वर्षके भीतर आपसी सहमतिसे तलाकका अभियोग प्रविष्ट नहीं किया जा सकता है । ‘विवाह अधिनियम’की ‘धारा-१३ बी’के अन्तर्गत विवाहके एक वर्षके पश्चात ही सहमतिसे तलाक हो सकता है । यह निर्णय न्यायमूर्ति एसके गुप्ता तथा न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तवकी खण्डपीठने प्रयागराजके अर्पित गर्ग और आयुषी […]
मई ७, २०१९ लोकसभा चुनावके पांचवें चरणके मतदानके मध्य सोमवार, ६ मईको बिहारके मुजफ्फरपुरके एक विश्रामालयसे (होटलसे) दो बैलेटिंग यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और दो ‘वीवीपैट’ मशीनें मिली हैं !!! मुजफ्फरपुरमें ६ मईको मतदान हुआ था । इस प्रकरणमें जिला न्यायाधीश आलोक रंजन घोषने कहा कि विश्रामालयसे प्राप्त मशीनें आरक्षित मशीनें थीं, जिन्हें किसी […]
मई ७, २०१९ लखनऊके इन्दिरानगर निवासी युवतीने ‘फेसबुक’ मित्रपर धर्म परिवर्तनकर विवाहका दबाव बनानेका आरोप लगाया है । पीडिताके अनुसार विरोध करनेपर अश्लील चित्र प्रसारित करनेकी चेतावनी देकर भयादोहन (ब्लैकमेल) कर रहा है । कुछ लोगोंको अश्लील चित्र भेजे भी गए हैं । पुलिसने प्रथमिकी प्रविष्टकर अन्वेषण आरम्भ कर दिया है । पीडिताके अनुसार कुछ […]