फरवरी १७, २०१९ पुलवामामें सोमवार, १८ फरवरीकी प्रातः जम्मू-कश्मीरके इस क्षेत्रमें सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य मुठभेड हुई । इस मुठभेडमें सेनाके एक मेजर सहित ४ सैनिक वीरगतिको प्राप्त हुए, जबकि एक सैनिक चोटिल भी हुआ है । गोली-बारीमें एक स्थानीय नागरिककी भी मृत्यु हुई है । रविवारकी देर रात्रिसे ही यह मुठभेड जारी है । […]
फरवरी १७, २०१९ ‘मक्कल नीधि माईम’ प्रमुख कमल हासनने कश्मीरके पुलवामामें ‘सीआरपीएफ’के दलपर हुए आक्रमणके लिए भारत और पाकिस्तान दोनोंके नेताओंको उत्तरदायी बताया है । चेन्नईमें एक कार्यक्रमके मध्य कमल हासनने पूछा कि सैनिक क्यों मरते हैं ? अन्ततः क्यों हमारे घरका सुरक्षाकर्मी मरता है ? उन्होंने कहा कि यदि दोनों ओरके (भारत और पाकिस्तान) […]
फरवरी १७, २०१९ मल्लिका दुआ अपने एक विवादास्पद वक्तव्यके कारण चर्चामें आ गई हैं । पुलवामा आक्रमणपर मल्लिकाने सामाजिक प्रसार माध्यमपर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि लोग सैनिकोंके लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, रैली निकाल रहे हैं; परन्तु इससे अन्तर क्या पडेगा ? देशमें कई लोग भूखमरी-रोगोंसे मरते हैं; परन्तु क्या कोई परिवर्तन […]
फरवरी १७, २०१९ पुलवामामें ‘सीआरपीएफ’के दलपर हुए आतंकी आक्रमणको लेकर कई विवरणमें कहा जा रहा था कि सेनाने हवाई यात्राकी अनुमति मांगी थी । इसपर गृह मन्त्रालयने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ऐसी सभी बात़े निराधार हैं और ‘सीआरपीएफ’ने हवाई यात्राकी अनुमति मांगी ही नहीं थी ! गृह मन्त्रालयने इस सम्बन्धमें समाचारोंका खण्डन […]
फरवरी १७, २०१९ जम्मू-कश्मीरके पूर्व मुख्यमन्त्री फारूक अब्दुल्लाने आजतकके कार्यक्रम ‘सीधी बात’में पुलवामा आक्रमण और पाकिस्तानकी भूमिसे संचालित आतंकवादपर खुलकर बात की . उन्होंने कहा कि कश्मीरी मुस्लिमोंको प्रताडित करना बंद करें । फारूकने कहा कि मुस्लिमोंको प्रताडित नहीं किया जाना चाहिए । साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तानको पाठ पढानेसे पूर्व हमें अपने देशकी […]
देहरादूनमें पढ रही कई कश्मीरी छात्राओंने छात्रावासकी छतसे विरोध यात्रामें उद्घोष करते हुए जाते लोगोंपर न केवल पत्थर फेंकें, वरन पाकिस्तानके समर्थनमें उद्घोष भी लगाए…..
फरवरी १७, २०१९ पुलवामा आक्रमणको लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासनने बडा निर्णय लिया है । शासनकी ओरसे पृथकतावादी नेताओंको मिली सुरक्षा वापस ले ली गई है, जिनमें ‘ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’के संचालक मीरवाइज उमर फारूक, शब्बीर शाह, हाशिम कुरैशी, बिलाल लोन, फजल हक कुरैशी और अब्दुल गनी बट सम्मिलित हैं । अधिकारियोंने रविवारको बताया कि इन ६ […]
फरवरी १७, २०१९ पुलवामा आक्रमणको अभी कुछ ही समय हुआ है कि एक भारतीय ‘हैकर’ गुटने पाकिस्तानपर बडा ‘साइबर’ आक्रमण किया है । भारतीय ‘हैकर’ने २०० से अधिक पाकिस्तानी जालस्थलोंको ‘हैक’ कर दिया है । गुट ‘आई- क्रू’द्वारा हैक किए गए इन जालस्थलोंको खोलनेपर वहां हुतात्माओंको श्रद्धांजलि दी गई है और एक मोमबत्ती जलती हुई […]
फरवरी १७, २०१९ पुलवामामें ‘सीआरपीएफ’ सैनिकोंपर आतंकी आक्रमणसे गुरुग्रामके कादीपुर स्थित ‘सीआरपीएफ’ शिविरके सैनिकोंमें आक्रोश है । रविवार, १७ फरवरीको ‘हिन्दुस्तान’ दलने सैनिकोंसे बात की तो उनकी भावनाएं नेत्रोंसे अश्रुके रूपमें बाहर आए । इस मध्य सैनिकोंने कहा कि आतंकियोंको जुवित न छोडें । शत्रुमें यदि शक्ति है तो वह सामनेसे प्रहार करे, छिपकर नहीं […]
फरवरी १७, २०१९ पुलवामा आक्रमणके विरोधमें ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’के (एफडब्लूआइसीईके) मुख्य परामर्शदाता अशोक पण्डितने पाकिस्तानके सभी कलाकारोंपर प्रतिबन्ध लगानेका आह्वान किया । उन्होंने कहा कि जो चलचित्र निर्माता पाकिस्तानी कलाकारोंके साथ काम करनेके लिए दबाव बनाएंगे , ‘एफडब्लूआइसीई’ उनपर भी प्रतिबन्ध लगाएगी । इस मध्य, २४ चलचित्र संगठनोंने गोरेगांवके फिल्मसिटीमें विरोध-प्रदर्शन किया […]