राष्ट्रीय समचार

कट्टरपन्थी मुस्लिम राम मन्दिर प्रकरणमें पीछे हटनेका दबाव बना रहे हैं: वसीम रिजवी


‘शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड’के अध्यक्ष वसीम रिजवीका कहना है कि अयोध्यामें राम मन्दिर बनाए जानेके प्रकरणमें समितिका दावा वापस लेनेके लिए उनपर अन्तर्राष्ट्रीय स्तरपर कट्टरपन्थी मुस्लिमोंद्वारा दबाव बनाया जा रहा है…..

आगे पढें

पाकिस्तानके नियन्त्रण वाले कश्मीरमें प्रदर्शनकारियोंपर किया गया लाठीचार्ज !


पाकिस्तानके नियन्त्रण वाले कश्मीरके कोटलीमें शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगोंपर पुलिसकी ओर से किए गए लाठीचार्जमें कई लोग गम्भीर रूपसे चोटिल हुए हैं । प्रदर्शनकारी अपने उन अधिकारोंकी मांग कर रहे थे, जो गत सात दशकसे इस्लामाबादके अनुचित शासनके कारण उन्हें वंचित रखा गया है…..

आगे पढें

एक लाख लडकियोंको सुरक्षा विनियोग (ऐप) और ‘मिर्च स्प्रे’ देगी कांग्रेस !


बिहारके कई बालिका गृहोंमें बच्चियोंके कथित यौन शोषण और महिलाओंपर अत्याचारकी घटनाओंको देखते हुए कांग्रेस अगले कुछ माहके भीतर राज्यकी एक लाख लडकियोंको विशेष सुरक्षा विनियोग (ऐप) और ‘मिर्च स्प्रे’से लैस करेगी !

आगे पढें

‘अनुच्छेद ३५ए’ हटाए जानेकी लोकवादके (अफवाहोंके) मध्य कश्मीरमें आतंकियोंका कई स्थानोंपर प्रदर्शन व पत्थरबाजी !


संविधानसे ‘अनुच्छेद ३५ए’को हटाने सम्बन्धी अफवाहोंके पश्चात युवाओं और सुरक्षाबलोंके मध्य भिडन्त हो गई और इसे देखते हुए कश्मीरके कई स्थानोंपर व्यवसाइयोंने स्वयं ही विटणि (बाजार) बंद करनेका निर्णय किया । एक पुलिस अधिकारीने यह जानकारी दी….

आगे पढें

अमरिन्दर सिंहने कहा, ‘ऑपरेशन ब्लूस्टारके समय छात्र थे राहुल गांधी’


पंजाबके मुख्यमन्त्री अमरिंदर सिंह रविवारको अकाली दलके अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादलपर जमकर बरसे । उन्होंने कहा कि १९८४ के दंगोंको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीपर बादलका प्रहार अनुचित और व्यर्थ है । अमरिन्दरने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुखको उनके इस वक्तव्यको लेकर फटकारा कि १९८४ के दंगोंके अपराधमें राहुल भागीदार थे……

आगे पढें

अस्थि कलश यात्रापर आजमका व्यंग्य – इतना सम्मान मिले तो अभी मरना चाहूंगा !


बडे स्तरपर पूर्व प्रधानमन्त्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयीके अस्थि विसर्जनके कार्यक्रम आयोजित किए जानेपर समाजवादी पार्टीके नेता आजम खानने व्यंग्य किया है । उन्होंने रविवारको कहा कि यदि उन्हें यह ज्ञात हो जाए कि मरनेके बाद इतना सम्मान मिलता है तो वह आज ही मर जाना चाहेंगे……

आगे पढें

मुलायमने कहा, अब मेरा कोई सम्मान नहीं करता


लखनऊके गांधी सभागारमें आयोजित सपा नेता भगवती सिंहके जन्मदिवसके अवसरपर मुलायम सिंहने अपने सम्बोधनमें कहा कि ऐसा समय आ गया है, जब मेरा कोई सम्मान नहीं करता है; लेकिन शायद मेरी मृत्युके पश्चात लोग मेरा सम्मान करेंगे । मुलायम सिंहने कहा कि राम मनोहर लोहियाके साथ भी ऐसा ही हुआ था । एक समय ऐसा आ गया था, जब वो भी कहा करते थे कि इस देशमें जीवित रहते कोई सम्मान नहीं करता है…..

आगे पढें

कुपवाडामें भिडन्तके पश्चात ४ आतंकी बन्दी बनाए !


जम्‍मू और कश्‍मीरमें रविवारको सुरक्षाबलोंको बडी सफलता मिली । सुरक्षाबलोंने कुपवाडाके हंदवाडामें भिडन्तके पश्चात चार आतंकियोंको बन्दी बनाया गया है । इन आतंकियोंके पास भारी मात्रामें विस्फोटक सामग्री मिली है । बताया जा रहा है कि आतंकियोंके पास स्‍नाइपर बन्दूक और अन्‍य शस्त्रास्त्र मिले हैैं…..

आगे पढें

कैलिफोर्नियामें ‘डीएसजीएमसी’ प्रमुख पर आक्रमणके तीन आरोपी खालिस्तान समर्थक बन्दी बनाए गए


दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धन समिति (डीएसजीएमसी) प्रमुख मंजीत सिंह जीकेपर कैलिफोर्नियामें खालिस्तान समर्थकोंने आक्रमण कर दिया, जिसमें उनका एक सहयोगी चोटिल हो गया । इसमें पुलिसने तीन दोषियोंको बन्दी बना लिया है…..

आगे पढें

२०१० से अब तक घाटीके सबसे अधिक युवा हुए आतंकी समूहोंमें सम्मिलित !


वर्ष २०१० के पश्चात इस वर्ष सबसे अधिक लगभग १३० युवाओंके विभिन्न आतंकी संगठनोंसे जुडनेके साथ जम्मू कश्मीरमें आतंकवादपर भयावह रूझान उभर रहा है और इनमें से अधिकतर नौजवान अलकायदासे वैचारिक सम्बन्ध रखने वाले समूहोंसे जुडे हैं……

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution