राष्ट्रीय समचार

माओवादियोंंने २० वर्षोमें १२ सहस्त्र भारतीयोंका नरसंहार किया है !


सितम्बर ३, २०१८ माओवादी गत २० वर्षोमें १२ सहस्त्र निर्दोष भारतीयोंकी हत्या कर चुके हैं । ९३०० लोगोंको तो इन माओवादियोंने पुलिसका मुखबिर बताकर मार डाला है । फिर भी न्यायालयसे लेकर पत्रकारतक, एकेडमियासे लेकर कांग्रेसतक, इसके गुण गा रहे हैं ! गृह मन्त्रालयने नक्सलियोंके कृत्योंका जो काला चिट्ठा खोला है, उससे भी इन नक्सली […]

आगे पढें

कांग्रेसका एक और कुकृत्य, शिवराज सिंह चौहानके रथपर पत्थर फेंके !


मध्य प्रदेशके मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहानकी जनआशीर्वाद यात्रापर हुए पथरावके प्रकरणमें नौ आरोपियोंको बन्दी बना लिया गया है । इसमें तीन कांग्रेसके पदाधिकारी बताए जा रहे हैं । सीधी प्रान्तके एसपीने कहा है कि पुलिसने नौ लोगोंको बन्दी बना लिया है, इसमें कांग्रेस नेता भी सम्मिलित हैं । एसपीने यह भी कहा कि काले वस्त्रमें लपेट कर पत्थर फेंके गए थे….

आगे पढें

सिद्धूके बडे बोल, मोदी पाकिस्तान से लौटे तो आतंकी आक्रमण हुए, मैं गया तो शान्ति सन्देश आया


कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धूने रविवारको कहा कि पाकिस्तानमें सत्ता परिवर्तनके पश्चात भारतके साथ उसके सम्बन्धोंमें सुधार आएगाक्ष। उन्होंने दावा किया कि उनका यह विश्वास तब और सशक्त हुआ, जब वह पाकिस्तान से लौटे और कुछ नोंक-झोंक हुई…..

आगे पढें

हिन्दू नेताओंकी हत्याके षडयन्त्रके आरोपमें पांच बन्दी बनाएं


सितम्बर ३, २०१८ तमिलनाडुके कोयम्बटूरमें पांच लोगोंको हिन्दू संगठनोंके कुछ नेताओंकी हत्याका षडयन्त्र करनेके आरोपमें बन्दी बनाया गया है । एक गुप्त सूचनाके आधारपर पुलिसकी विशेष जांच इकाईने (एसआईयू) शनिवारको चार लोगोंको बन्दी बना लिया, जो चेन्नई से यहां पहुंचे थे । पुलिसके अनुसार इन्हें लेने आए व्यक्तिको भी पूछताछके लिए बन्दी बनाया गया । […]

आगे पढें

विधानके (कानूनके) दुरुपयोगकी परिवादके लिए ‘पुरुष आयोग’की मांग


भाजपाके दो सांसदोंने महिलाओंद्वारा विधानके (कानूनके) दुरुपयोगकेद्वारा पुरुषोंकी प्रताडना से सम्बन्धित परिवादपर सुनवाईके लिए एक आयोगके गठनकी मांग की है । इसे लेकर राष्ट्रीय महिला आयोगकी (एनसीडब्ल्यू) अध्यक्ष रेखा शर्माने शनिवारको कहा कि हर किसीको अपनी मांग रखनेका अधिकार है; लेकिन मुझे नहीं लगता कि पुरुष आयोगकी कोई आवश्यकता है….

आगे पढें

‘हलाला’ प्रकरणमें पति-ससुर और दो मौलवियों सहित पांचके विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्मका अभियोग प्रविष्ट


सम्भलके नखासा थानेमें तीन तलाक तथा हलालाके प्रकरणमें पीडिताके पति, ससुर एवं दो मौलवियों सहित पांच लोगोंके विरुद्ध सामूहिक दुराचारका प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । बरेली परिक्षेत्रके अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाशने आज बताया कि मुरादाबादकी मूल निवासी एक महिलाने अपनी परिवादमें उनसे कहा था कि उसका विवाह सात दिसम्बर २०१४ को नखासा थाना क्षेत्रके तुर्तीपुरा इलाह क्षेत्रके निवासी मोहम्मद नूर नामक व्यक्तिके साथ हुई थी…..

आगे पढें

अब जनगणनामें बताया जाएगा पिछडी जातियोंका अलग से ब्यौरा !


शासनने देशमें प्रथम बार अनुसूचित वर्गकी जनगणना करानेका निर्णय लिया है । २०२१ में जनगणनाके समय अन्य पिछडी जातियोंके (ओबीसी) अंक-विवरण अलग से जुटाए जाएंगे । अनुसूचित जातिके नेताओंकी ओर से लम्बे समय से पिछडी जातियोंकी जनगणना करानेकी मांग की जा रही थी…..

आगे पढें

आपराधिक प्रकरणके पुलिसकर्मी कर रहें अन्योंकी जांच !


त्रिलोकपुरी निवासी जीशान हैदरने ‘आरटीआई’केद्वारा सूचना मांगी थी कि कितने पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण या विभागीय जांच चल रही है ? वह ‘ए कैटेगरी’ अन्तर्गत थाना, यातायात पुलिस, अपराध विभाग आदिमें तैनात हैं ! इसका दिल्ली पुलिसने पूर्ण ब्यौरा दिया है…..

आगे पढें

जैन मुनि तरुण सागरका देहावसन, ‘कडवे प्रवचनों’के लिए प्रसिद्ध थे ।


जैन मुनि सन्त तरुण सागरका ५१ वर्षकी आयुमें देहावसन हो गया ! उनकी स्थिति पिछगतले दो दिवसोंसे गम्भीर बनी हुई थी । गत २० दिवसों से दिल्लीके ‘मैक्स’में भर्ती रहे सन्त तरुण सागरको पीलिया था; लेकिन उन्होंने चिकित्सा कराने से मना कर दिया था, जिसके पश्चात उन्होंने राधापुरी जैन मन्दिर चातुर्मास जानेका निर्णय किया था….

आगे पढें

भिडन्तमें ३ आतंकी ढेर, मिला शस्त्रोंका भण्डार !


जम्मू-कश्मीरके बान्दीपोरामें सुरक्षाबलोंके साथ भिडन्तमें तीन आतंकी ढेर हो गए । भिडन्तमें एक जवान भी चोटिल हो गया । आतंकियोंके पास काफी मात्रामें शस्त्र व विस्फोटक मिले हैं । आतंकियोंने युद्ध सदृश शस्त्रोंका भण्डार बना रखा था….

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution