जुलाई १४, २०१८ मदर टेरेसाकी ‘मिशनरी ऑफ चैरिटीज’की बन्दी ‘सिस्टर’ कंसोलियाने स्वीकार किया है कि उसने बालाश्रयसे तीन बच्चोंको पैसे लेकर विक्रय किया तथा एक बच्चेको बिना पैसे लिए ही किसी को दे दिया ! रांचीके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ताने बताया कि इस प्रकरणमें बन्दी बनाई ‘सिस्टर’ कंसोलियाने पुलिसके समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया […]
जुलाई १४, २०१८ जेएनयू छात्र नजीब प्रकरणमें ‘सीबीआई’द्वारा समापन विवरण (क्लोजर रिपोर्ट) लगानेके विचारपर नजीबके कुटुम्बने दुख प्रकट किया है । मां फातिमाका कहना है, वे सीबीआईके निर्णयसे अप्रसन्न हैं । यदि सीबीआई प्रकरणमें समापन विवरणके विचारमें है, तो वह न्यायालयसे प्रकरणकी जांचको स्वतन्त्र जांच समिति दलको सौंपकर जांच करनेकी मांग करेंगी ! उन्होंने गम्भीर […]
जुलाई १४, २०१८ ‘व्हाट्सएप’को चुनौती देनेके लिए देशी चलभाष विनियोग (एप्लिकेशन) ‘किम्भो’ने अब अपन प्रारूपको (वर्जन) नवीनीकरणकर ‘बोलो’ सन्देश वाहकमें (मेसेंजर) बदल दिया है । ‘पतञ्जलि योगपीठ’के प्रवक्ता एसके तिजारावालाने बताया कि ‘किम्भो’की ‘रिब्राण्डिंग’ नहीं की गई है, बल्कि ‘किम्भो’के नवीन प्रारूपपर (लेटेस्ट वर्जन) कार्य चल रहा था । इसकी निर्माता (डेवलपर) अदिति कमलने ‘ईमेल’केद्वारा […]
जुलाई १३, २०१८ ‘राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि’ विवादपर ‘शिया वक्फ बोर्ड’ने शुक्रवारको कहा कि वह मुसलमानोंके भागकी भूमि राम मन्दिरके लिए दान करना चाहता है । उच्चतम न्यायालयमें ‘शिया वक्फ बोर्ड’के अधिवक्ता एस. एन.सिंहने समितिका पक्ष रखा । अधिवक्ताने कहा कि मुसलमानोंके भागमें आई एक तिहाई भूमिपर उनका अधिकार है; क्योंकि बाबरी मस्जिद मीर बाकीने […]
जुलाई १३, २०१८ जम्मू कश्मीरमें पीडीपी और भाजपा गठबन्धन टूटनेके पश्चात दोनों दलोंके मध्य कटुता काफी बढ गई है । यही कारण है कि आज पीडीपी मुख्य महबूबा मुफ्तीने भाजपापर उनके दलको तोडनेका आक्षेप किया । इसके उत्तरमें भाजपाने महबूबा मुफ्तीपर अलगाववादियोंसे निकटताका आक्षेप किया है । वहीं भाजपाके इस आक्षेपके पश्चात ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’के नेता […]
जुलाई १३, २०१८ जम्मू-कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री महबूबा मुफ्तीने केन्द्र शासनको ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक दल’में (पीडीपी) तोडफोड करनेपर चेतावनी दी ! उन्होंने शुक्रवारको कहा, “१९८७ की भांति यदि दिल्लीने यहांकी (जम्मू-कश्मीर) जनताके मतदानके अधिकारको छीननेका प्रयास किया या किसी तरहकी जोडतोडका प्रयास किया तो यहां सैयद सलाहुद्दीन और यासीन मलिक पैदा होंगे ! मैं समझती हूं कि […]
जुलाई १३, २०१८ महाविद्यालय और विश्वविद्यालयके छात्रोंके पश्चात अब चाय उद्योगकी नगरके विद्यालयके बच्चोंपर है । इसका प्रमुख कारण है, चायके घरेलू उपभोगकी वृद्धि करना । वर्तमानमें देशमें पेय पदार्थोंके प्रति व्यक्ति उपभोग प्रति वर्ष केवल ७८६ ग्राम है । ऐसेमें उपभोग वृद्धि हेतु देशके कुछ नगरोंमें विद्यालयके बालकोंके मध्य चाय पीनेकी लत वृहद करनेका […]
जुलाई १२, २०१८ ‘आरएसएस’के एक नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामीने ‘मिशनरीज ऑफ चैरेटी’पर लगे बच्चा चोरीके आक्षेपोंके पश्चात मदर टेरेसाको लक्ष्य बनाया है । बता दें कि ‘मिशन ऑफ चैरिटीज’का आरम्भ ‘भारत रत्न’ मदर टेरेसाद्वारा ही की गई थी । आरएसएस नेता राजीव तुलीने इण्डिया टुडेसे वार्ता करते हुए कहा कि यदि ‘मिशनरीज […]
जुलाई १२, २०१८ जली हुई रोटी देनेके कारण चलभाषपर पतिद्वारा ‘तीन तलाक’ कहे जानेके पश्चात एक माह कक्षमें कथित रूपसे भूखी बन्द रखी महिलाकी मृत्यु हो गई ! महिलाके पति सहित ससुराल वालोंपर ‘दहेज हत्या’का अभियोग किया गया है । पुलिसने आज बताया कि मृतकाका छह वर्षका पुत्र है । मृतकाकी बहनका आक्षेप है कि रजियाका […]
जुलाई १२, २०१८ केरलमें महिलाके साथ यौन उत्पीडनके दोषी तीन मलंकारा सिरियन ऑर्थोडॉक्स पादरियोंमें से एकने पुलिसके समक्ष गुरुवारको समर्पण कर दिया । पुलिस सूत्रोंने बताया कि यहां अपराध शाखा मुख्यालयके समक्ष इस प्रकरणके दूसरे दोषी फॉदर जॉब मैथ्यूने समर्पण कर दिया और उससे पूछताछकी जा रही है । केरल उच्च न्यायालयने बुधवारको तीनों पादरियोंकी […]