जनवरी १०, २०१९ चर्चित चलचित्र धारावाहिक ‘कॉफी विद करन’में महिलाओंपर कई विवादित टिप्पणियोंसे आलोचनाओंमें घिरे भारतीय क्रिकेटके खिलाडी हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुलपर दो मैचोंका प्रतिबन्ध लगानेको कहा गया है । पंड्या और राहुलपर प्रतिबन्ध लगानेको ‘बीसीसीआई’की प्रशासनिक समितिके प्रमुख विनोद रायने कहा है । वहीं इसी समितिकी सदस्य और पूर्व भारतीय महिला कप्तान डायना […]
दिसम्बर ९, २०१९ केरलमें एक ननके साथ हुए दुष्कर्मको लेकर जारी विरोध प्रदर्शनकी मुखर आवाजोंमेंसे एक नन लूसी कलप्पुराको कविताएं लिखनेके लिए अधिसूचना (नोटिस) दे दी गई है । वह पूछती हैं कि क्या किसी ननके लिए वाहन चलाना सीखना या कविता लिखना अनुचित है । वह ‘फ्रैंसिशन क्लैरिस्ट कॉन्ग्रिगेशन’की एक नन हैं और ननसे […]
जनवरी ९, २०१९ अफगानिस्तानमें रहकर जीवन यापन कर रहे थे; परन्तु एक विस्फोटने सब कुछ नष्ट कर दिया । आशाकी किरण लेकर भारत लौटे; परन्तु यहां भी उद्विग्न हैं । काबुलसे भारत आए शरणार्थी अमरजीत कौर उद्विग्न है । तीन बच्चोंके साथ मानसिक रूपसे रोगी पतिका उत्तरदायित्व है; परन्तु चाहकर भी कुछ नहीं कर पा […]
जनवरी ९, २०१९ पाकिस्तान एक ओर तो भारतसे सम्बन्ध सुधारनेकी बात करता है; परन्तु कश्मीरको अशांत रखनेका वो पुरजोर प्रयास भी करता है । पाकिस्तानको भारतीय कार्यक्रमोंसे भी परेशानी है । पाकिस्तानके शीर्ष न्यायालयको लगता है कि भारतीय धारावाहिकके विषयके कारण पाकिस्तानकी संस्कृति संकटमें हैं, पाकिस्तानके मुख्य न्यायाधीश शाकिब निसारकी कमसे कम यही सोच है […]
जनवरी ९, २०१९ प्राचीन समयमें किसानोंद्वारा स्वास्थ्य लाभके लिए पिया जाने वाला एक विशेष प्रकारका पेय पदार्थ शीघ्र ही आपके सामने आ सकता है । शोधमें तनाव अल्प करने और आंतोंका कार्य अच्छा करनेकी बात ज्ञात होनेके पश्चात दुग्ध उद्योगकी कंपनी ‘अमूल और एम.एस. यूनिवर्सिटी’ शीघ्र ही इस पेय पदार्थका विक्रय आरम्भ कर सकता हैं […]
जनवरी ९,२०१९ आयकर विभागने मंगलवार, ८ जनवरीको उच्चतम न्यायालयमें बताया कि ‘असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ प्रकरणमें सोनिया गांधी और राहुल गांधीके २०११-१२ के आयकरको पुनः निर्धारित करनेका आदेश दिया है । यद्यपि, विभागने बताया कि आदेशपर अभी कार्यवाही नहीं हुई है । आयकर विभागके पुनर्मूल्यांकन आदेशके पश्चात सोनिया और राहुलपर लगभग १०० कोटि रुपयोंका आयकर शेष […]
जनवरी ९, २०१९ तमिलनाडु शासनको झटका देते हुए मद्रास उच्च न्यायालयने बुधवार, ९ जनवरीको उस योजनापर रोक लगा दी, जिसमें राज्यके सभी राशनकार्ड धारकोंको पोंगल उपहारके रूपमें एक सहस्र रुपये नकद वितरित किए जाने थे । न्यायालयने राज्य शासनको निर्धनता रेखासे निम्नकी श्रेणीमें नहीं आनेवाले लोगोंको धन देनेसे रोक भी दिया । न्यायमूर्ति एम सत्यनारायणन […]
जनवरी ९, २०१९ भारतीय प्रशासनिक सेवामें २०१० में देशभरमें शीर्षपर रहे शाह फैसलने बुधवार, ९ जनवरीको आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीरमें कथित हत्याओंके विरुद्ध ‘आईएएस’से त्यगपत्र देनेका निर्णय किया है । फैसलने ‘फेसबुक’पर एक लेखमें यह घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वह शुक्रवारको एक प्रेस वार्ता कर भविष्यको लेकर […]
जनवरी ९, २०१९ बिहारके पूर्व मुख्यमन्त्रियोंको निशुल्कमें आजीवन भवन आवंटन करानेके प्रकरणमें पटना उच्च न्यायालयने प्रश्न करते हुए बिहार शासन सहित उन पूर्व मुख्यमंत्रियोंको मंगलवारको नोटिस जारी किया है, जिन्हें इस प्रावधानके अन्तर्गत आवास आवंटित किए गए हैं । पटना उच्च न्यायालयने सभीसे चार सप्ताहके भीतर उत्तर देनेको कहा है । पटना उच्च न्यायालयके मुख्य […]
जनवरी ८, २०१९ पाकिस्तानके सिंध प्रान्तके मुख्यमन्त्री मुराद अली शाहने कहा कि प्रधानमन्त्री इमरान खान नकदीके संकटसे जूझ रहे अपने देशके लिए विश्वभरमें घूमकर वित्तीय सहायताकी भिक्षा मांग रहे हैं । बदीनके मातलीमें रविवार, ६ जनवरीको एक रैलीको सम्बोधित करते हुए ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’के नेता शाहने कहा, “इमरान खान (वित्तीय मदद की) भिक्षा मांगनेके लिए […]