कश्मीरमें सक्रिय आतंकियोंको चीन स्टील बुलेटकी (गोलीकी) आपूर्ति कर रहा है । न्यायिक जांचमें स्टील बुलेटके चीनमें निर्मित होनेकी पुष्टि हुई है । इन स्टील बुलेटका प्रयोग सिर्फ ‘जैश ए मोहम्मद’के आतंकी आत्मघाती आक्रमणके समय ही कर रहे हैं…..
उच्चतम न्यायालयने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (एससी एसटी) वर्गको राज्यकी चाकरीमें (नौकरियोंमें) आरक्षणका लाभ देनेके प्रकरणमें महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा है कि अपने राज्यमें एससी एसटी सूचीमें सम्मिलित व्यक्ति दूसरे राज्यकी शासकीय चाकरीमें आरक्षणका लाभ नहीं प्राप्त कर सकता….
अगस्त ३०, २०१८ उत्तरी कश्मीरके बांदीपोराके हाजिनमें सुरक्षा बलोंने लश्करके दो पाकिस्तानी आतंकियोंको भिडन्तमें मार गिराया । इनसे भारी मात्रामें शस्त्र व विस्फोटक मिला है ! वीरवार प्रातः हाजिनके परे गलीमें आतंकियोंकी उपस्थितिकी सूचनापर सुरक्षा बलोंने घेराबंदी कर अन्वेषण अभियान चलाया । इस मध्य एक घरमें छिपे आतंकियोंने घेरा कडा होता देख गोलीबारी आरम्भ कर […]
जैन मुनी विश्रान्त सागरने विवादित वक्तव्य देते हुए देश भरकी लडकियोंको ‘सामग्री’ बताया है और उन्हें संयमित रहनेका परामर्श दिया है । साथ ही उन्होंने कहा है कि लडकियोंके विरुद्ध अपराधकी घटनाओंमें ९५ प्रतिशत चूक लडकियोंकी होती है…..
पश्चिम बंगालमें ग्राम पंचायत समितिके गठनको लेकर आज एक बार पुनः हिंसा भडक गई ! सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलोंके मध्य हुए संघर्षमें पांच पुलिसकर्मियों सहित ‘कम से कम’ ३० लोग चोटिल हुए हैं…..
सीमा सुरक्षा बलकी टुकडीने बुधवारको जम्मूमें अन्तर्राष्ट्रीय सीमापर दो किशोरों सहित तीन बांग्लादेशी नागरिकोंको बन्दी बनाकर उनके पाकिस्तान भागनेके प्रयासको असफल कर दिया …..
आतंकी प्रशिक्षणके लिए युवकोंको सीमा पार भेजनेकी श्रीनगर सेण्ट्रल जेलमें षडयन्त्र करनेके अपराधमें जम्मूके अम्बफला प्रान्त जेलके डिप्टी सुपरिटेंडेण्ट फिरोज अहमद लोनको एनआईएने जम्मूसे बन्दी बना लिया है । लोन इससे पूर्व श्रीनगर सेण्ट्रल जेलमें तैनात था । उसे बुधवारको रिमाण्डके लिए ‘एनआईए’ न्यायालयमें प्रस्तुत किया जाएगा । इसके साथ ही एक अन्य षडयन्त्रकारीको भी ‘एनआईए’ने बन्दी बनाकर दस दिवसकी रिमाण्डपर लिया है…..
जम्मू-कश्मीरके शोपियांमें बुधवार दोपहर आतंकवादी आक्रमणमें 4 पुलिसकर्मी हुतात्मा हो गए हैं ! आक्रमण करने वाले आतंकी कौन हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है । जम्मू-कश्मीरके अनन्तनाग प्रान्तमें बुधवार सुबह ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियोंके मध्य भिडन्तमें सेना ने दो आतंकियोंको मार गिराया था…..
दिल्लीके मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवालके नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टीपर विचित्र आरोप लगे हैं । बताया जाता है कि दल नेतृत्वने आतिशी मर्लेनाको नामके अन्तिम भाग (मर्लेना) हटानेको कहा था….
रक्षाबन्धन पर्वपर देवबन्द कोतवालको मुस्लिम महिलाद्वारा राखी बांधनेको लेकर विवाद हो गया है ! देवबन्दी उलमाका कहना है कि मुस्लिम महिलाका राखी बांधना अनुचित है; क्योंकि इस्लाममें महिलाओंको पर्देसे बाहर निकलने और गैर पुरुषके शरीरको छूनेकी आज्ञा नहीं है…..