मुगल वंशके अन्तिम शासक बहादुर शाह जफरके कथित उत्तराधिकारी होनेका दावा, प्रिंस याकुब हबीबउद्दीन तूसी करते रहे हैं । इस बार प्रिंस तूसीने राम मन्दिरपर बडा वक्तव्य दिया है। समाचार विभाग ‘एएनआई’को दिए अपने वक्तव्यमें प्रिंस तूसीने कहा कि यदि अयोध्याकी विवादित भूमिपर मन्दिरका निर्माण करवाया जाता है तो हमें बाबरका वंशज होनेके नाते कोई आपत्ति नहीं है ! इसके अतिरिक्त यदि मन्दिरकी नींव रखी जाएगी तो पहली ईंट रखनेके लिए खुद मैं वहां जाऊंगा…..
केन्द्रीय मन्त्री गिरिराज सिंहने एक बार पुनः विवादित वक्तव्य दिया है । गिरिराज सिंहने कहा है कि २०४७ में देशमें एक बार पुनः विभाजन होगा । उन्होंने कहा कि अभी तो ‘३५-ए’पर हंगामा हो रहा है, आने वाले समयमें तो एक भारतका वर्णन करना असम्भव होगा । कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलोंने उनके इस वक्तव्यकी निन्दा की है……
जम्मू कश्मीरके कुलगाम प्रान्तमें भिडन्तके पश्चात सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियोंके मध्य संघर्षमें शनिवारको एक नागरिककी मृत्यु हो गई और १० अन्य चोटिल हो गए । भिडन्तमें ५ आतंकवादी मारे गए थे !
पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि कुलगामके काजीगुण्डके चौगाम क्षेत्रमें आतंकवाद विरोधी अभियानमें लगे सुरक्षा बलों और युवकोंके समूहके मध्य संघर्ष हो गया…..
जयपुर स्थित ‘सप्त शक्ति कमाण्ड’के सैन्याधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल चेरीश मैथसनने शनिवारको जयपुरमें प्रसार माध्यमोंको बताया कि इजरायलके हाइफा नगरकी स्वतन्त्रताके लिए जो भारतीय वीरोंने अपने अदम्य साहसका परिचय देते हुए हाइफा नगरको मुक्त कराया था । ये सभी गाथाएं इजरायल देशके विद्यालयोंमें तो बच्चोंको पढाई जा रही है…..
कटघर थाना क्षेत्रके एक मस्जिदमें आठ वर्षके बच्चे से कुकर्मका प्रकरण उजागर हुआ है । पीडित बच्चेके पिताकी परिवादपर पुलिसने आरोपी इमामके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है । आरोप है कि ११ सितम्बरको आरोपीने बच्चेको धर्मस्थलपर रोक लिया और कक्षमें ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया…..
सितम्बर १४, २०१८ उत्तर प्रदेशके बाराबंकीमें एक अधेड आयुके मौलवीने नाबालिग लडकेके साथ बलात् अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया है । पीडितने बाराबंकी जीआरपी पुलिसको इसकी सूचना दी । जीआरपी पुलिसने ‘पॉक्सो एक्ट’के अन्तर्गत गम्भीर धाराओंमें अभियोग प्रविष्ट कर आरोपी मुल्ला अहमद अलीको बन्दी बना लिया है । पुलिसके अनुसार मजारके मौलवीने १६ वर्षके अव्यस्कके […]
उत्तरप्रदेशके आतंकवाद विरोधी दलने (एटीएस) कानपुरमें एक संदिग्ध आतंकीको बन्दी बना लिया है । बताया जा रहा है कि संदिग्ध पाकिस्तानके आतंकवादी संगठन ‘हिजबुल मुजाहिदीन’का सदस्य है । इसे ‘एटीएस’की बडी सफलता माना जा रहा है, अभी संदिग्ध से पूछताछकी जा रही है…..
ग्रेटर नोएडाकी दादरी पुलिसने किशोरीको अगवा कर उसके साथ बलात्कार करनेके आरोपी दो बांग्लादेशी युवकोंको बन्दी बनाया गया है । ये लोग लगभग नौ वर्षोंसे अवैध रूपसे भारतमें रह रहे थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अजयपाल शर्माने बताया कि दादरी क्षेत्रकी १७ वर्षीय एक किशोरीका १५ दिवस पूर्व अपहरण हो गया था…..
मध्यप्रदेशमें पत्थर अपराधी संगठनके (माफियों) कृत्य रुकनेका नाम नहीं ले रहे है । बुधवारको ग्वालियरमें गुण्डोंने वन विभागके कर्मचारियोंपर आक्रमण कर दिया, जिसमें दो वनकर्मी चोटिल हुए हैं । ग्वालियरके तिघरा थाना क्षेत्रमें काफी लम्बे समयसे अवैध पत्थरकी तस्करीका व्यापार चल रहा था । बुधवारको जैसे ही वन विभागके कर्मचारी सूचना मिलनेपर वहां कार्यवाही करने पहुंचे, तो गुण्डोंने उनपर गोलीबारी करना आरम्भ कर दिया……
सितम्बर १३, २०१८ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मन्त्रालयने बुधवारको तत्काल प्रभाव से मानव उपयोगके उद्देश्य से ३२८ एफडीसीके (फिक्स्ड डोज कांबिनेशन या निश्चित खुराक संयोजन) उत्पादन, विक्रय या वितरणपर प्रतिबन्ध लगा दिया है । इसके अतिरिक्त मन्त्रालयने कुछ नियमोंके साथ ६ एफडीसीके उत्पादन, विक्रय या वितरणको भी प्रतिबन्धित कर दिया है । इस प्रतिबन्धके कारण […]