सितम्बर १८, २०१८ जम्मू-कश्मीरके पुलवामामें मंगलवारको हुए आतंकवादी इक्रमणमें सीआरपीएफका एक जवान चोटिल हो गया ! पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि आतंकवादियोंने पुलवामाके नेवा स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बलके (सीआरपीएफ) शिविरपर गोलीबारी की । समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, पुलवामामें मंगलवार आतकियोंने सीआरपीएफकी १८३वीं बटालियनके ऊपर नेवाके पास हथगोलेसे आक्रमण किया, यद्यपि वह फटा नहीं ! […]
सितम्बर १७, २०१८ नई दिल्ली : केन्द्रीय मन्त्री वीके सिंहने सोमवारको कहा कि नूतन प्रधानमन्त्रीके रूपमें इमरान खानके पश्चात भी पाकिस्तानमें सेनाका ही शासन है । उन्होंने इमरान खानका नाम लिए बिना कहा कि यह देखना अभी शेष है कि क्या वह बदलाव ला पाएंगे ? विदेश राज्य मन्त्री सिंहने संवाददाताओंसे कहा कि पाकिस्तानमें नूतन […]
हरियाणाके रेवाडीमें छात्रासे हुए सामूहिक दुष्कर्मके प्रकरणमें हरियाणा ‘एसआईटी’ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगोंको बन्दी बना लिया है । दो अन्य मुख्य आरोपी अभी भी भागे हुए हैं ! उधर, इस प्रकरणको लेकर कोसलीमें एक महापंचायतका आयोजन किया गया । २५ गांवोंकी इस महापंचायतमें हरियाणाके राज्यपालसे दोषियोंको कडा दण्ड देनेकी मांगकी गई…..
सितम्बर १७, २०१८ उच्चतम न्यायालयने सोमवारको (१७ सितम्बर, २०१८) महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए पुनः वेदना निवारक ‘सेरिडॉन’ विपणिमें विक्रय करनेकी अनुमति दे दी है । एक सप्ताह पूर्व शासनने मानव प्रयोगके लिए ३२८ ‘फिक्स डोज कॉम्बिनेशन’ औषधियोंके वितरण और इसके बनानेपर तुरन्त प्रभावसे प्रतिबन्ध लगा दिया था । शासनके इस निर्णयके पश्चात औषधि बनाने वाले […]
द्वादश ज्योतिर्लिगोंमें बाबा श्रीकाशी विश्वनाथके दर्शन-पूजनके साथ ही अब भक्तोंको प्रसाद स्वरूप उनका स्मृति चिह्न भी मिलेगा । इसमें टीशर्ट और अंगरखा, भस्म-भभूत, रुद्राक्ष-शंख, साहित्य आदि होगा । इन्हें देवालय प्रसाद काउण्टरके साथ ही ऑनलाइन भी क्रय किया जा सकेगा । देवालयकी ओर से इसके लिए उद्योग निर्धारित किया जा चुका है…..
झारखण्डके गोड्डा लोकसभा क्षेत्रसे बीजेपी सांसद निशिकान्त दुबेने एक चित्र अपने ‘फेसबुक’पर सांझा किया है । इस चित्रमें सांसद होनेके पश्चात भी उनका एक कार्यकर्ताने उनके पांव धोकर पानी पी लिया और सांसदने कार्यकर्ताको ऐसा करनेसे नहीं रोका । इसके विपरीत उन्होंने ‘फेसबुक’पर अपने इस चित्रको सांझा भी कर दिया……
दक्षिणी कश्मीरके कुलगाममें आतंकियोंने सेनाकी ‘टेरिटोरियल आर्मी’के जवानकी सोमवारको गोली मार कर हत्या कर दी । आतंकी मीडियाकर्मी बनकर घरपर पहुंचे थे । १५ सितम्बरको मुख्त्यारके पुत्रकी दुर्घटनामें मौत हो गई थी । वह मंगलवारको उसके होने वाले चौथेमें सम्मिलित होने पहुंचा था । पुलिसने प्रकरण प्रविष्ट कर जांच आरम्भ कर दी है । प्रान्तके शुरट गांवमें आतंकियोंने टीएकी ‘१६२ बटालियन’के जवान मुख्त्यार अहमद मलिकको उसके घरमें घुसकर गोली मार दी । पारिवारिक सूत्रोंके अनुसार दो लोग उसके घरमें मीडियाकर्मी बनकर प्रविष्ट हुए…..
बिहारमें उत्तरी त्रिपुराके पेचर्थल प्रान्तके रहने वाले १८ आदिवासी बच्चोंको ‘बौद्ध मिशनरी’से छुडाया गया, जिन्हें शुक्रवार शामको अगरतला लाया गया । बच्चोंको देखते हुए एक अधिकारीने बताया है कि देखने से ज्ञात हो रहा है कि बच्चोंका उत्पीडन किया गया है । बताया जा रहा है कि बच्चोंमें से अधिकतरको दो वर्ष पूर्व उनके कुटुम्बने बौद्ध धार्मिक संस्थानमें अध्ययनके लिए भेजा था…..
योगगुरु बाबा रामदेवने चेताया है कि देशभरमें महंगाईपर यदि नियन्त्रण नहीं किया गया तो अगले मतदानमें मोदी शासनके लिए यह विकट सिद्ध होगा ! रामदेवने यह भी कहा कि वह २०१९ में बीजेपीके पक्षमें प्रचार नहीं करेंगे, जैसा २०१४ के मतदानमें उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीके पक्षमें सक्रियता से प्रचार किया था…..
तीर्थनगरी वृन्दावनमें सन्तके वेशमें रह रहे दो बांग्लादेशियोंको वृन्दावन पुलिस, एटीएस और एलआईयूने ‘इस्कॉन मन्दिर क्षेत्र’से पकडा है ! पकडे गए बांग्लादेशियोंसे पुलिसने फर्जी आधारकार्ड सहित अन्य लिखितपत्रक भी पाए गए हैं ! सीओ सदर राकेश कुमारने बताया कि लम्बे समय से नकली लिखितपत्रक बनाकर वृन्दावनमें बांग्लादेशियोंके रहनेकी सूचना मिल रही थी….