अक्तूबर २८, २०१८ राज्यपाल सत्यपाल मलिकने बताया कि उन्होंने अधिकारियोंसे परामर्शके स्थानपर १३ से २० वर्षके युवाओंको बुलाकर विश्वासका धरातल तैयार किया । परिणामस्वरुप, हालमें सम्पन्न निकाय चुनावमें कोई चिडिया तक हताहत नहीं हुई ! रविवार, २८ अक्तूबरको स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेजके स्थापना दिवस समारोहको मुख्य अतिथिके रछपमें जम्मू-कश्मीरके राज्यपाल सत्यपाल मलिकने सम्बोधित किया […]
अक्तूबर २७, २०१८ जम्मू कश्मीरके सोपोरमें शुक्रवार, २६ अक्तूबरको हुए आतंकवादी आक्रमणमें हिमाचलका जवान हुतात्मा हो गया है । बारामूला जनपदके सोपोरके पजलपोरामें शुक्रवार प्रातः तीन बजे मुठभेडके समय आतंकियोंकी गोलीसे बृजेश गम्भीर रूपसे चोटिल हो गए थे । उन्हें बादामीबाग स्थित सैन्य चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां चिकित्साके समय उनकी मृत्यु हो गई […]
अक्तूबर २७, २०१८ छत्तीसगढके नक्सल प्रभावित बीजापुर जनपदमें नक्सलियोंने बारूदी सुरंगमें विस्फोट कर ‘माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल’को उडा दिया ! इस घटनामें केन्द्रीय सीमा सुरक्षा बलके (सीआरपीएफके) चार सैनिक हुतात्मा हो गए तथा दो अन्य चोटिल हैं । बीजापुर जनपदके पुलिस अधिकारियोंने बताया कि आवापल्ली थाना क्षेत्रके अन्तर्गत मुरडंडा गांवमें स्थित सीआरपीएफकी १६८वीं बटालियनके शिविरके निकट […]
अक्तूबर २७, २०१८ जम्मू- कश्मीरके नौगाममें आतंकियोंने केन्द्रीय ओद्यौगिक सुरक्षा बलके (सीआईएसएफके) सैनिकोंको लक्ष्य बनाते हुए उनपर आक्रमण किया ! आतंकियोंने सैनिकोंपर हथगोलेसे (ग्रेनेडसे) आक्रमण किया, जिसमें एक एएसआई राजेश कुमार हुतात्मा हो गए ! ‘सीआईएसएफ’के जिस दलपर आक्रमण किया गया है, वो पावर ग्रिडकी सुरक्षामें तैनात थी । घटनाके पश्चात् सेनाद्वारा क्षेत्रकी घेराबंदी कर […]
अक्तूबर २७, २०१८ उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने कहा है कि यदि न्यायालय सबरीमाला विवादपर निर्णय दे सकता है, तो राम मन्दिरपर भी देशके सर्वोच्च न्यायालयको निर्णय देना चाहिए । योगी ‘इंडिया आइडिया कॉन्क्लेव’में बात कर रहे थे । योगीने एक बार पुनः कहा कि राम जन्मभूमिका प्रकरण राजनीतिका विषय नहीं है । योगीने कहा […]
अक्तूबर २७, २०१८ पाकिस्तानकी ओरसे निरन्तर होते आक्रमण और घुसपैठके प्रयासके मध्य सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावतने कडी चेतावनी दी है । रावतने कहा कि यदि पाकिस्तान अपने कृत्योंसे पीछे नहीं हटा तो भारतके पास भी कई विकल्प खुले हैं । पाकिस्तान ये बात अच्छी प्रकार जानता है कि वो अपने नापाक कृत्योंमें कभी सफल […]
अक्तूबर २६, २०१८ जम्मू-कश्मीरके सोपोर स्थित बेहरामपोरा क्षेत्रमें शुक्रवार, २६ अक्तूबरको आतंकियों और सुरक्षाबलोंके मध्य हुई मुठभेडमें दो आतंकी मारे गए, जबकि एक सैनिक हुतात्मा हो गया ! जानकारीके अनुसार सुरक्षा बलोंको सूचना मिली थी कि जम्मू-कश्मीरके सोपार स्थित बेहरामपोरा क्षेत्रमें कुछ आतंकी छुपे हुए हैं । सुरक्षाबलोंने जब वहां अन्वेषण अभियान आरम्भ किया तो […]
अक्तूबर २५, २०१८ साइबर ठगी और आतंकी गतिविधियोंकी सूचनापर आतंकवाद निरोध दस्ता (एटीएस), रांची पुलिस और साइबर सेलने रांचीके कांटाटोली क्षेत्रमें छापेमारी की । कांटाटोलीके हासिब इंक्लेवके एक सदनिकामें (फ्लैटमें) और कांकेके भीठा स्थित एक घरका अन्वेषण किया गया । इस मध्य दोनों स्थानोंसे सात सहस्त्रसे अधिक सिमकार्ड पाए गए हैं ! साथ सिम बॉक्स […]
अक्तूबर २५, २०१८ जम्मू कश्मीरमें भारतीय सुरक्षा बलोंद्वारा आतंकियोंके विरुद्घ चलाए जा रहे अभियानमें गुरुवार, २५ अक्तूबरको एक बडी सफलता मिली है । राज्यमें हुए दो भिन्न-भिन्न भिडन्तमें (एनकाउंटरमें) सुरक्षा बलोंने ६ आतंकियोंको ढेर कर दिया है ! अनंतनागके बिजबेहरामें सुरक्षा बलोंने एक मुठभेडमें चार आतंकियोंको ढेर कर दिया ! वहीं, बारामूलाके किरी गांवमें हुई […]
अक्तूबर २६, २०१८ बरेलीके रिछा क्षेत्रमें पंचोंने एक महिलाके विरुद्घ विचित्र आदेश दिया है । इस आदेशने महिलाको उसकी सन्तानसे अलग कर दिया । न्यायके लिए पीडिताने पुलिसके चक्कर काटे, लेकिन केवल निराशा हाथ लगी । आपबीती पंचोंको सुनाई तो उन्होंने ऐसा आदेश सुनाया, जो अचम्भित कर दें । अब पीडिताने समाजसेवी निदा खानसे सहायता […]