मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने कहा कि २०१९ का लोकसभा मतदान प्रधानमन्त्री मोदीकी उपलब्धियों पर होगा, जिसमें राष्ट्रीय मुद्दे प्रबल रहेंगे । उन्होंने राम मन्दिरके प्रश्नपर कहा कि जो कार्य होना है, वह होकर ही रहेगा, उसे कोई टाल नहीं सकता है…..
पश्चिमी बंगालके बीरभूम प्रान्तमें स्वामी विवेकानन्दकी मूर्तिको हानि पहुंचाई गई है । सूरीके स्थानीय लोगोंने गुरुवारको ‘मोहम्मद बाजार’में स्वामी विवेकानन्दकी मूर्तिको क्षतिग्रस्त देखा, जिसके पश्चात तत्काल पुलिसको इसकी सूचना दी…..
गुजरातकी राजधानी गांधीनगरके सेक्टर-२१ में निजी विद्यालयमें बुधवार तब अभिभावक और ‘एबीवीपी’के कार्यकर्ताओंने हंगामा कर दिया, जब यहां छात्रोंके हाथमें बांधी गई राखीको अध्यापकों और प्रशासनकेद्वारा काट कर फेंक दिया गया…..
राजेन्द्र विद्यालय साकचीकी ९० छात्राओंको विद्यालय प्रबन्धनद्वारा निलम्बित कर दिया गया । सोमवारको ९० छात्राएं हाथोंमें मेहन्दी लगा विद्यालय पहुंची थी । प्रार्थनाके पश्चात जब कक्षाओंमें छात्राओंके हाथोंकी जांच की गई थी तो कक्षा सात से लेकर १२वीं तककी कई छात्राओंके हाथोंमें मेहन्दी लगी हुई थी …..
राजस्थानके भरतपुरमें गो तस्करीका एक गम्भीर प्रकरण उजागर हुआ है, जहां कई गाय एक यात्री वाहनमें भरकर ले जाई जा रही थीं ! जब स्थानीय लोगोंने विरोध किया तो उन्होंने गोलीबारी आरम्भ कर दी, जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए । घटना भरतपुरके कामा नगरकी है…..
गोधरा काण्डमें विशेष न्यायालयने दो दोषियोंको दोषी मानते हुए आजीवन कारावासका दण्ड दिया, जबकि तीनको निर्दोष छोड दिया । साबरमतीका विशेष न्यायालय इसमें मुख्य निर्णय पहले ही सुना चुका है, जिसमें ११ को मृत्युदण्ड व २० को आजीवन कारावासका दण्ड दिया गया था…..
छत्तीसगढमें मुस्लिम लडकेसे विवाहके प्रकरणमें उच्चतम न्यायालयमें सोमवारको लडकीने बताया कि विवाह धोखे से किया गया थी और वो अपने कुटुम्बके साथ रहना चाहती है । न्यायालयने इब्राहिम सिद्दीकीकी याचिका नकार दी है…..
पूर्वी दिल्लीके ब्रह्मपुरीकी गली नम्बर ८ में गत कुछ माह से लोग तनावके मध्य रह रहे हैं । पुलिस बलकी तैनाती इस गलीमें सदैव रहती है । गलीमें रहने वाले हिन्दू कुटुम्बके अनुसार गली नम्बर ८ में हिन्दू और मुसलमान शान्तिसे रहते आए हैं…..
अगस्त २५, २०१८ इन दिनों सामाजिक प्रसार माध्यमपर एक वीडियो फैला है । यह वीडियो किसी गुरुद्वारेकी है, इसमें दिख रहा है कि गुरुद्वारेमें गुरुवाणी हो रही है और वहीं सामने एक मुस्लिम व्यक्ति नमाज पढ रहा है । इसे लोग काफी पसन्द कर रहे हैं । बताया जा रहा है कि यह वीडियो मलेशियाका […]
राजस्थानके टोंक प्रान्तके मालपुरा क्षेत्रमें कांवडियों और अल्पसंख्यक समुयादके मध्य झडपके पश्चात क्षेत्रमें ‘कर्फ्यू’ लगा दिया गया है । बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम रद्द किए जानेके पश्चात टोंकमें तनावका वातावरण है…….