राष्ट्रीय समचार

काबुलके कुश्ती क्लबमें बम विस्फोटमें ‘कम से कम’ २० की मृत्यु !


काबुलके एक कुश्ती क्लबमें बुधवारको हुए दोहरे बम विस्फोटमें अफगानिस्तानके दो पत्रकारों सहित ‘कम से कम’ २० लोग मारे गए हैं और ७० अन्य चोटिल हो गए हैं । पुलिस प्रवक्ता हशमत स्तानिकजईने बताया कि पडोसके शिया बहुलके खेल परिसरमें एक आत्मघाती आक्रान्ताके स्वयंको उडा लेनेके एक घण्टेके पश्चात घटनास्थलपर पत्रकारों और सुरक्षा बलोंकी उपस्थितिमें विस्फोटक से भरे एक वाहनमें विस्फोट कर दिया गया…..

आगे पढें

कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुरकी दो माहमें ‘अनुसूचित जाति विधेयक’पर निर्णय वापस लेनेकी शासनको चेतावनी !


‘अनुसूचित जाति व जनजाति विधेयक’को मूल रूपमें लानेके विरोधका प्रकरण अब बलिष्ठ होने लगा है ! सवर्ण संगठनोंने सीधे-सीधे शासनको चेतावनी दी है ! प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुरने शासनको ललकारते हुए कहा कि दो माहका समय है, अन्यथा हम वह करके दिखाएंगे, जो भारतके इतिहासमें कभी नहीं हुआ ! साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पडी तो राजनीतिमें भी उतरा जाएगा…..

आगे पढें

पाकिस्तान उच्च न्यायालयने ‘गोल चक्कर’का नाम भगत सिंहके नामपर रखनेका आदेश


पाकिस्तानके एक न्यायालयने बुधवारको लाहौर प्रान्तीय शासनको निर्देश दिया कि वह शादमान चौकका नाम बदलकर स्वतन्त्रता सेनानी भगत सिंहके नामपर रखनेके सम्बन्वमें निर्णय करे । ज्ञात है कि ब्रिटिश शासनके समय ८७ वर्ष पूर्व स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंहको यहीं फांसी दी गई थी…….

आगे पढें

‘एआईएमआईएम’का पंजीकरण रद्द करनेकी मांगको लेकर उच्च न्यायालयमें याचिका


दिल्ली उच्च न्यायालयमें मंगलवारको एक याचिका प्रविष्ट की गई, जिसमें ‘एआईएमआईएम’का एक राजनीतिक दलके रूपमें पंजीकरण रद्द करनेकी मांग की गई है । याचिकामें आरोप लगाया गया है कि वह केवल मुसलमानोंसे सम्बन्धित प्रकरण उठाती है और धर्मके नामपर वोट मांगती है….

आगे पढें

महबूबाका विष वमन, धारा ३७० और ३५ए हटाया तो भारत से सम्बन्ध समाप्त कर लेगा जम्मू कश्मीर !


जम्मू कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री महबूबा मुफ्तीने चेतावनी दी है कि यदि धारा ३७० और ३५ए हटाया गया तो अच्छा नहीं होगा ! उन्होंने कहा दी है कि ऐसी स्थितिमें भारत से जम्मू कश्मीर सम्बन्ध समाप्त कर लेगा । पूर्व मुख्यमन्त्रीने कहा कि ३७० और ३५ए राज्यकी एक अलग पहचान है, जिसे प्रत्येक स्थितिमें बचाए रखा जाएगा….

आगे पढें

अपने बच्चोंको भी वहीं पढाएं, जहां स्वयं पढाते हैं शिक्षक : योगी आदित्यनाथ


शिक्षक दिवसके अवसरपर बुधवारको लोक भवनमें आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोहमें राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने ३४ अध्यापकोंको सम्मानित किया । इस अवसरपर मुख्यमन्त्रीने अध्यापकोंको परामर्श दिए । उन्होंने शिक्षकोंसे यह विनती भी की कि वे अपने बच्चोंको भी वहीं पढाएं, जहां स्वयं पढाते हैं….

आगे पढें

‘धारा ३५-ए’पर अडे फारूक अब्‍दुल्‍ला, पंचायत मतदानके बहिष्‍कारकी घोषणा की


जम्‍मू-कश्‍मीरमें नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मन्त्री फारुक अब्दुल्लाने जम्‍मू-कश्‍मीरमें होने वाले पंचायत मतदानके बहिष्‍कारका निर्णय किया है । फारूक अब्दुल्लाने कहा है कि जब तक भारत और राज्‍य शासन “धारा ३५ए’पर अपना पक्ष स्‍पष्‍ट नहीं करते है, तब तक उनका दल पंचायत मतदानका बहिष्‍कार करेगा । फारुक अब्दुल्लाने कहा कि केन्द्र शासन और राज्‍य प्रशासनको ‘धारा ३५ए’के विरुद्ध उच्चतम न्यायालयमें डाली गई याचिकापर सशक्त पैरवी करनी चाहिए…..

आगे पढें

‘एमबीए’का छात्र हारुन अब्बास बना आतंकी, बन्दूक थामे हुए चित्र ‘फेसबुक’पर डाला !


घाटीमें बन्दूक थामने वाले एमबीए छात्र हारुन अब्बास वानीके कुटुम्बने घर वापसीकी मार्मिक याचना की है । जम्मू-कश्मीर स्थित डोडा प्रान्तके रहने वाला हारुन १ सितम्बरको आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीनमें सम्मिलित हुआ था । उसने एके-४७ के साथ लिए गए चित्र सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर प्रेषित कर आतंकी बननेकी घोषणा की थी । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीने मंगलवारको बताया कि एके-४७ के साथ चित्र आनेके पश्चात परिजनोंको पुत्रका आतंकवादी संगठनमें सम्मिलित होनेकी सूचना मिली……

आगे पढें

अजित डोभाल बोले- जम्मू कश्मीरके लिए भिन्न संविधान एक बडी चूक थी


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभालने मंगलवारको कहा कि जम्मू-कश्मीरके लिए भिन्न संविधान होना, सम्भवत: एक चूक थी । उन्होंने इस बातपर भी बल दिया कि सम्प्रभुता से कभी समझौता नहीं किया जा सकता । डोभालने कश्मीरपर यह टिप्पणी ऐसे समयमें की है, जब उच्चतम न्यायालय संविधानके ‘अनुच्छेद ३५-ए’की संवैधानिक वैधताको चुनौती देने वाली याचिकाओंपर सुनवाई कर रहा है…..

आगे पढें

केरलमें आतंकका षडयन्त्र करने वाले ६ आतंकियोंके विरुद्ध आरोप निर्धारित !


केरलके एक न्यायालयने दक्षिण भारतके भागोंमें आतंकी गतिविधियों करनेके प्रयास करनेके प्रकरणमें छह युवकोंके विरुद्ध आरोप निर्धारित किए हैं, जो कथित रूपसे ‘आईएसआईएस’के आतंकवादी हैं ! मंगलवारको एक आधिकारिक वक्तव्यमें यह सूचना दी गई । राष्ट्रीय जांच विभागने (एनआईए) वक्तव्यमें कहा कि विभागने कुछ युवकोंकी गतिविधियोंके सम्बन्धमें सूचनाके आधारपर १ अक्तूबर, २०१६ को स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रकरण प्रविष्ट किया था……

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution