राष्ट्रीय समचार

बाराबंकी: आस्था और अन्धविश्वासके कारण युवकने स्वयंकी बलि चढाई !


आस्था और अन्धविश्वासमें मानव किस प्रकार अन्धा हो जाता है कि उसे अपने प्राणोंकी भी कोई चिन्ता नहीं रह जाती है ! अन्धविश्वासके कारण मानव अपनी ही बलि चढाने से पीछे नहीं रहता ! एक ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है बाराबंकी से, जहां एक व्यक्तिने स्वयंकी बलि चढा दी….

आगे पढें

पाकने किया संघर्ष विरामका उल्लंघन, भारतीय सेनाने प्रत्युत्तर दिया


उत्तरी कश्मीरके कुपवाडाके तंगधारमें नियन्त्रण रेखापर पाकिस्तानकी ओर से संघर्ष विरामका उल्लंघन करते हुए गोलीबारीका समाचार है, जिसका भारतीय सेनाकी ओर से प्रत्युत्तर दिया गया । पाकिस्तानी सेनाने रविवार शामको सीमाका उलंघन करते हुए बिना कारण गोलीबारी की ! पाकिस्तानकी ओर से की जा रही गोलीबारीका भारतीय सेनाद्वारा उत्तर दिया जा रहा है । बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओंकी ओर से हल्की गोलीबारी अभी भी जारी है । यद्यपि अभी इस गोलीबारीमें किसीके हताहत होनेका कोई समाचार नहीं है……

आगे पढें

मानसरोवरका जल लाकर राहुल गांधीने किया पाप : सुब्रमण्यम स्वामी


सुब्रमण्यम स्वामीने राहुल गांधीके राजघाटपर मानसरोवरका जल चढानेको लेकर लक्ष्य साधा । उन्होंने आजतकसे वार्तामें कहा कि कैलाश मानसरोवरमें जल भरने नहीं देते, जबतक कि आपने तपस्या न की हो, तबतक मानसरोवरका जल निकालना पाप है ! ऐसेमें राहुल गांधीने पाप किया है !….

आगे पढें

राजीव गांधी हत्याकाण्डके आरोपी हो सकते हैं रिहा, तमिलनाडु शासनने की सिफारिश


सितम्बर १०, २०१८ चुनावी रैलीके समय पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधीकी वर्ष १९९१ में विस्फोटकसे उडाकर हत्या करनेके ७ दोषियोंको तमिलनाडु शासनने छोडनेका निर्णय लिया है । रविवारको राज्यमें सत्ताधारी अन्ना द्रमुकने कैबिनेट बैठक बुलाकर यह निर्णय लिया । यह निर्णय राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहितको भेज दिया गया है । इस निर्णयकी जानकारी राज्यके मत्स्य पालन मन्त्री […]

आगे पढें

उत्तरप्रदेशमें योगी शासनने रद्द कर दी उर्दू शिक्षकोंकी भर्ती


अक्तूबर १०, २०१८ योगी शासनने उर्दू अध्यापकोंकी भर्तीको लेकर चौकाने वाली घोषणा की है । उर्दू शिक्षकोंकी भर्ती मुख्यमन्त्री अखिलेश यादवके शासनमें आरम्भ हुई थी । अब इस भर्तीको रद्द कर दिया है । यह घोषणा उत्तरप्रदेशके बेसिक शिक्षा विभागके अपर मुख्य सचिवने (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) की है । यह भर्ती उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा […]

आगे पढें

बिशपपर आरोप लगाने वाली केरलकी ननका शव कुएंमें मिला !


सितम्बर ९, २०१८ केरलमें रविवार प्रातः ५५ वर्षकी ननका शव कुएंमें पडा मिला । घटना कोल्लमके ‘माउंट टाबोर कॉन्वेंट’की है । पुलिस जांचके समय कुएंके आसपास रक्तके धब्बे भी मिले । मृत नन १२ वर्षोसे कोट्टायम स्थित ‘ऑर्थोडॉक्स’ गिरिजाघरद्वारा संचालित पठानपुरमके ‘सेण्ट स्टीफेंस विद्यालय’में पढा रही थी । यही नहीं, इन दिनों कोट्‌टायमके एक कॉन्वेंटमें […]

आगे पढें

मुस्लिम असुरक्षित अनुभव कर रहे हैं, क्‍योंकि उन्हें ज्ञात हैं कि वे ‘जिहादी’ हैं !


पश्चिम बंगालके आसनसोलसे भाजपा सांसद और केन्द्रीय मन्त्री बाबुल सुप्रियोने मुसलमानोंको लेकर कहा कि वे इसलिए स्वयंको असुरक्षित अनुभव करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वे ‘जिहादी’ हैं ! ‘टाइम्स नाऊ’पर ‘हिन्दू इक्स्ट्रीमिजम’ वार्ताके समय उद्घोषकने (ऐंकरने) कहा, “एक व्यक्ति जिसका विवादित वक्तव्य देनेका इतिहास रहा है, उन्हें उत्तर प्रदेशका मुख्यमन्त्री बनाया जाता है, यह एक वास्तविकता है….

आगे पढें

कश्मीरके अनन्तनागमें पुलिस दलपर आक्रमण, एक आतंकी ढेर


जम्मू कश्मीरके अनन्तनागमें एक पुलिस पिकेटपर किए गए आतंकी आक्रमणमें ‘कम से कम’ एक आतंकी मारा गया ! जबकि, एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया ! पुलिसने शनिवारको इसकी सूचना दी । पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि आतंकियोंने अनन्तनागके अचबाल स्थित पुलिस पिकेटपर शुक्रवारकी देर रात्रि आक्रमण किया । यद्यपि, सुरक्षाबलोंने आक्रमणको पूर्ण रूपसे असफल कर दिया…..

आगे पढें

असदुद्दीन ओवैसीने भागवतसे पूछा- कौन है कुत्ता और कौन है शेर ?


‘एआईएमआईएम’के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसीने ‘आरएसएस’ प्रमुख मोहन भागवतपर संविधानमें विश्वास न करनेका आरोप लगाते हुए पूछा है कि कुत्ता कौन है और शेर कौन है ? ‘आरएसएस’ प्रमुखके एक वक्तव्यपर उन्होंने कहा, “उनके (आरएसएस) विचार विचित्र हैं, जो दूसरोंको कुत्ता कहकर और स्वयंको शेर सदृश बताकर लोगोंको नीचा दिखाते हैं…..

आगे पढें

छत्तीसगढमें आठ नक्सलियोंने किया समर्पण, चार महिलाएं भी सम्मिलित !


छत्तीसगढ शासनकी पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीतिसे प्रेरित होकर आठ सक्रिय नक्सलियोंने शुक्रवारको पुलिसके समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया ! आत्मसमर्पित सभी माओवादी जनमिलिशिया सदस्य हैं और छत्तीसगढके मूल निवासी हैं । बस्तरके आईजी विवेकानन्द सिन्हा और एसपी डी श्रवणने बताया कि समर्पितोंमें चार महिला नक्सली भी सम्मिलित हैं…..

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution