३१ मार्च, २०२१ मादक पदार्थ प्रकरणमें ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’की कार्यवाही जारी है । मादक पदार्थ प्रकरणमें मादक पदार्थ ‘पेडलर’ शादाब बटाटाकी ‘गिरफ्तारी’के पश्चात एजाज खानका नाम संज्ञानमें आया था । ऐसेमें ३० मार्च, २०२१ को ‘एनसीबी’ने एजाज खानको बन्दी बनाया है । एजाज खान राजस्थानसे मुम्बई लौटा, जिसके पश्चात एनसीबीने उसे बन्दी […]
३१ मार्च, २०२१ दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकामें स्थित मोजाम्बिकके उत्तरी भागमें पाल्मा नामक पत्तनपर (पोर्टपर) आतङ्की आक्रमणमें ५५ लोग मृत हुए हैं । पाल्मा प्रकृतिक ‘गैस’ सम्पन्न क्षेत्रमें मार्ग शीश कटे शवोंसे पट गए थे, जबकि शासनने आधिकारिक मृत्युकी सङ्ख्या मात्र ७ बताई है । ‘आईएसआईएस’ने इस आक्रमणकी ‘जिम्मेदारी’ ली है । […]
३१ मार्च, २०२१ नंदीग्राममें मंगलवारको ममता बनर्जीने बताया कि चुनाव प्रचारके मध्य वे एक मन्दिरमें गईं तो पुजारीने उनका गोत्र पूछा और उन्होंने अपना गोत्र ‘मां-माटी-मानुष’ बताया । ‘रैली’में ममता बनर्जीने कहा कि उनका गोत्र ‘शाण्डिल्य’ है; किन्तु वो अपना गोत्र ‘मां-माटी-मानुष’ बताती हैं । ममताको उत्तर देते हुए गिरिराज सिंहने […]
३० मार्च, २०२१ जम्मू और कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री महबूबा मुफ्तीके पारपत्रके नवीनीकरणकर उपलब्ध करनेकी मांगको श्रीनगर उच्च न्यायालयने अस्वीकृत कर दिया और कहा कि यह प्रकरण उसके अधिकार क्षेत्रसे बाहरका है । महबूबा मुफ्तीके प्रकरणकी सुनवाई करते हुए श्रीनगर उच्च न्यायालयके न्यायाधीश अली मोहम्मद माग्रेने कहा कि पुलिस सत्यापनके विवरणके […]
३० मार्च, २०२१ महाराष्ट्रके नांदेडमें खड्ग और डण्डोंसे सुसज्जित सिख उपद्रवियोंने पुलिसपर आक्रमण किया जिसमें ४ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं । राज्यमें निरन्तर कोरोना संक्रमणके प्रकरणोंमें वृद्धि होनेके कारण होलीके शोभायात्रापर प्रतिबन्ध लगाया गया था । स्थानीय गुरुद्वारेमें ‘होला मोहल्ला’पर भी रोक लगी हुई थी । सिखोंने भी आश्वासन दिया था कि वे गुरुद्वारेके […]
३० मार्च, २०२१ उत्तर प्रदेशके योगी शासनने कुछ दिवस पूर्व ही मार्गोंके किनारे स्थित धार्मिक स्थलोंको हटानेके लिए आदेश पारित किया था । प्रशासनसे यह भी कहा गया था कि ऐसे स्थान चिह्नितकर प्रशासनको सूचना भेज शासनको अवगत कराएं । प्रशासनने ऐसे स्थलोंकी सूची बनाकर शासनको भेजनेका कार्य आरम्भ भी कर दिया है; परन्तु […]
३० मार्च, २०२१ कोरोना महामारीको नियन्त्रणमें करनेके लिए झारखंडकी हेमंत ‘सरकार’ने रामनवमीके प्रदर्शनको लेकर बडा निर्णय लिया है । हेमंत सोरेन शासनने रामनवमीके अवसरपर झांकी निकालनेपर रोक लगा दी है, जिसको लेकर भाजपा विरोध कर रही है । झारखंडसे भाजपा सांसद निशिकांत दुबेने इस प्रकरणको उच्चतम नयायालयमें ले जानेको कहा है । हेमंत ‘सरकार’ने प्रदेशमें […]
३० मार्च, २०२१ बांग्लादेशके मगुर जनपदके मोहम्मदपुर उपजनपदमें ४०० वर्ष पुराने परुर्कुल अष्टग्राम महाश्मशान और राधागोविन्द आश्रममें अज्ञात व्यक्तियोंद्वारा आग लगानेकी घटना समक्ष आई है । मोहम्मदपुर उपजनपद परिषदकी पूर्व उपाध्यक्ष और हिन्दू-बौद्ध क्रिश्चियन ओइक्या परिषदकी आयोजन समितिकी पूर्व सचिव स्वप्न रानी बिस्वासने घटनाके बारे बताया कि कुछ स्वच्छता कर्मचारी गुरुदास मन्दिरमें आए, तो उन्होंने […]
३० मार्च, २०२१ जम्मू-कश्मीरके सोपोरमें सोमवारको ‘बीडीसी चेयर पर्सन’ फरीदा खानपर आतङ्कवादियोंने आक्रमण कर दिया । इसमें फरीदा खान गम्भीर रूपसे चोटिल हुई हैं । इस आक्रमणके उपरान्त क्षेत्रकी सुरक्षामें वृद्धिकी गई है । इस आतङ्की आक्रमणकी जिम्मेदारी आतङ्की सङ्गठन ‘द रेसिस्टेन्स फोर्स’ने ली है । यह मात्र एक वर्ष पूर्व निर्मित […]
३० मार्च, २०२१ उत्तर प्रदेशके बुलंदशहरमें एक और साधुको मार डाला गया । यह हत्या होलीके पावन पर्वपर की गई । साधुका शव शिकारपुरके ढकवाले मंदिरके पास ही एक खेतमें पाया गया, जहांपर उसका गला किसी तीव्र ‘धारवाले’ शस्त्रसे काटकर मार डाला गया था । घटनाकी सूचना प्राप्त होते ही पुलिसको सचेत कर दिया […]