प्रखर हिन्दू समाचार

गत १५ वर्षोंसे पायल घोष बन भारतमें रह रही थी बांग्लादेशी नागरिक रोनी बेगम, बनवा लिए थे सारे परिचय पत्र 


२९ जनवरी, २०२२             कर्नाटक पुलिसने एक बांग्लादेशी नागरिक महिलाको बन्दी बनाया है, जिसपर आरोप है कि वह गत १५ वर्षोंसे हिन्दू नाम धरकर यहां निवास कर रही थी । उसे २५ जनवरीको बेंगलुरूसे बन्दी बनाया गया, जहां वह अपने पति नितिन कुमारके संग रहती थी ।       […]

आगे पढें

मध्य प्रदेश ‘पुलिस’ अब उर्दू, फारसी आदिके शब्दोंके स्थानपर  वैकल्पिक हिन्दी शब्दोंका प्रयोग करेगी


२२ जनवरी, २०२२        मध्य प्रदेशके भोपालमें ‘पुलिस’ने उर्दू, फारसी और अन्य भाषाओंके अहिन्दी शब्दोंके प्रयोगको रोकनेका प्रयत्न प्रारम्भ किया है । राज्यके गृहमन्त्री नरोत्तम मिश्रने गत माह ‘पुलिस’को यह निर्देश दिया था ।       मध्य प्रदेश ‘पुलिस’ मुख्यालयने एक सूचनापत्र प्रकाशितकर राज्यके सभी जनपद ‘पुलिस’ अधिकारियोंको अगले ७ दिवसोंमें अहिन्दी […]

आगे पढें

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालयने प्रारम्भ किया ललित कला (‘एम.ए.’) के लिए राष्ट्रका प्रथम ‘हिन्दू पाठ्यक्रम’


२० जनवरी, २०२२          उत्तरप्रदेशमें वाराणसीके बनारस हिन्दू विश्वविद्यालयमें ललित कला (‘एम.ए.’) के लिए ‘हिन्दू पाठ्यक्रम’ यह नया पाठ्यक्रम आरम्भ किया गया है । राष्ट्रमें यह इस प्रकारका प्रथम पदव्युत्तर पाठ्यक्रम है । इस पाठ्यक्रमको ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति, २०२०’ के अनुसार निर्मित किया गया है । कला विभागके अन्तर्गत यह पाठ्यक्रम आएगा […]

आगे पढें

मनु, चाणक्य व बृहस्पतिद्वारा विकसित भारतीय न्याय व्यवस्था ही भारतके लिए योग्य, उच्चतम न्यायालयके न्यायाधीशका प्रतिपादन


१६ जनवरी, २०२२                  अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघकी राष्ट्रीय परिषदमें बोलते हुए उच्चतम न्यायालयके न्यायाधीश अब्दुल नजीरने कहा कि विधानके विद्यार्थियोंको पूंजीवादी भूमिकाको त्यागकर मनु, चाणक्य व बृहस्पतिद्वारा विकसित पुरातन न्याय व्यवस्थाको आत्मसात करनेकी आवश्यकता है । उन्होंने इसके निम्न कारण प्रस्तुत किए : १.  भारतमें लागू पश्चिमी […]

आगे पढें

मुख्यमन्त्री योगीके शासनमें २००० कोटिका अवैध साम्राज्य ध्वस्त, ढेर हुए १४० अपराधी, धर्मान्तरण और गोहत्यापर अंकुश, महिलाएं हुईं सुरक्षित


१६ जनवरी, २०२२       उत्तर प्रदेशमें अखिलेश यादव और मायावतीका निरन्तर १५ वर्षोंके शासनकालके विषयमें पूछते ही लोग विधान व्यवस्थाके उन दुर्दिनोंको स्मरण करने लगते हैं; परन्तु, ‘सपा-बसपा’के पश्चात आई ‘भाजपा’के नेतृत्वमें मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने विधान व्यवस्थाको स्थापित करनेमें सफलता पाई ।       योगी आदित्यनाथने मुख्यमन्त्रीके रूपमें ‘पुलिस’को इतनी स्वतन्त्रता दी […]

आगे पढें

‘विश्वके १५ राष्ट्र हिन्दू राष्ट्र बननेके लिए तत्पर, भारत करें आरम्भ’, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती


१४ जनवरी, २०२२          पुरीके शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजीने प्रतिवाद किया कि भारतद्वारा स्वयंको हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देनेपर १५ राष्ट्र एक वर्षके भीतर इसी दिशामें निर्णय लेंगे । मकर संक्रांतिपर गंगासागरमें पर्व स्नान करने आए शंकराचार्यने १३ जनवरीको (गुरुवारको) संवाददाता सम्मेलनमें कहा, “मेरा ५२ राष्ट्रोंके उच्च प्रतिनिधियोंके साथ चित्रपट सम्मेलनके (वीडियो […]

आगे पढें

मन्दिरसे प्रतिमाएं चोरी, न्यायालयने भगवानको ही उपस्थित होनेका दिया आदेश, मद्रास उच्च न्यायालयने निर्णयको किया निरस्त


०८ जनवरी, २०२२            तमिलनाडुके तिरुपुर जनपदसे विवादस्पद निर्णय न्यायालयने दिया है । भगवानकी प्रतिमा चोरीके एक प्रकरणमें कुंबकोणम जनपद स्थित जनपद न्यायालयने भगवानको ही न्यायालयमें प्रस्तुत किए जानेका आदेश दे दिया । इसके पश्चात जब भक्तोंने इसके विरुद्ध उच्च न्यायलयका द्वार खटखटाया तो उच्च न्यायालयने कनिष्ठ (निचली) न्यायालयके निर्णयको निरस्त […]

आगे पढें

मुख्यमन्त्री योगीने ‘माफियाओं’से मुक्त कराई ६४,३६६ हेक्टेयर भूमिसे बनाया ‘लैंड बैंक’, ६३ ‘बांग्लादेशी’ हिन्दू परिवारको दी घरके लिए भूमि


०६ जनवरी, २०२२ उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने गुरुवारको (६ जनवरी २०२१ को) राजधानी लखनऊमें ‘नायब तहसीलदारों’ और चयनित प्राध्यापकोंको नियुक्तिपत्र प्रदान किया । इस अवसरपर मुख्यमन्त्रीने कहा कि उनके शासनने ‘माफियाओं’के अतिक्रमणसे ६४,३६६ हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई । इनमेंसे कुछ भूमि बांग्लादेशसे उत्तर प्रदेशमें आकर रह रहे हिन्दू परिवारको भी दी गई हैं । […]

आगे पढें

‘अतिक्रमण करनेसे रोकनेपर एक ‘माफिया’ने मुखपर कागद फेंका था,’ मुख्यमन्त्री योगीने बताया राजनीतिमें आनेका कारण, कहा कि यह कोरोनासे भी अधिक घातक


३१ दिसम्बर, २०२१       उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने स्वयंके राजनीतिमें आनेका कारण बताया है । उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’को दिए साक्षात्कारमें रहस्योद्‌घाटन किया कि मठ छोडकर राजनीतिमें उनके आनेका कारण ‘माफियाओं’का अन्त करना था और इन साढे चार वर्षके कार्यकालमें उन्होंने एक ऐसे मुख्यमन्त्रीके रूपमें अपनी छवि गढी है, जो प्रदेशमें ‘माफियाओं’के […]

आगे पढें

तीर्थ पुरोहितों और साधु-सन्तोंकी मांग पूर्ण, मुख्यमन्त्री धामीने भंग किया चार धाम देवस्थानम समितिको, उत्तराखंड शासन नहीं लेगा मन्दिरोंका नियन्त्रण


३० नवम्बर, २०२१        मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामीके शासनने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम समितिको भंग करनेका निर्णय लिया है । इसके समाधानके लिए एक उच्च स्तरीय समिति और एक मन्त्रिमण्डलीय उप-समितिके गठन किया गया है ।       इस उप-समितिकी बैठक सोमवारको (२९ नवम्बर, २०२१) हुई थी, जिसमें विवरणके सभी बिन्दुओंपर चर्चा […]

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution