पुराने नगरमें जुमेकी नमाजके पश्चात हिंसा भडक उठी । सुरक्षा बलोंपर भारी पथराव किया गया । इस बीच पुलिसने चार पत्थरबाजोंको बन्दी बनाया है । नौहट्टा स्थित एतिहासिक जामिया मस्जिदमें शुक्रवारको जुमेकी नमाजके पश्चात कुछ युवा मस्जिद परिसरके बाहर एकत्रित हुए और स्वतन्त्रताके हकमें नारेबाजी आरम्भ कर दी ! युवाओंने इस्लामिक ध्वज भी लहराए….
देशकी राजधानी दिल्लीमें आतंकी आक्रमणका षडयन्त्र असफल हो गया है । दिल्ली पुलिसके विशेष दलने दो संदिग्ध आतंकियोंको बन्दी बनाया गया है ।
‘एएनआई’के अनुसार, इनमें से एकका नाम परवेज और दूसरेका जमशेद है । ये दोनों ‘आईएसजेके’के आतंकवादी हैं । इन्हें दिल्ली पुलिसके विशेष दलद्वारा ५ दिवसकी पुलिस रिमाण्डपर लिया गया है….
पाकिस्तानके सेना प्रमुखने पुनः कश्मीर राग अलापा है ! उन्होंने कहा कि ‘स्वतन्त्रताके युद्धमें हम कश्मीरके साथ हैं । कश्मीरके भाईयों-बहनोंके बलिदानको हम नमस्कार करते हैं । हम सीमापर बहे रक्तका हिसाब लेंगे !’ भारतके साथ १९६५ के युद्धकी ५३वीं वर्षगांठके अवसरपर शुक्रवारको पाकिस्तानमें आयोजित रक्षा दिवस कार्यक्रममें पाक सैन्य प्रमुखने ये कडवे वचन बोले….
बीएसएफ महानिदेशक केके शर्माने कहा है कि पश्चिम बंगाल शासनके लचीले व्यवहारके कारण रोहिंग्या घुसपैठिये वहां आ रहे हैं ! साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बांग्लादेशकी सीमासे रोहिंग्याकी घुसपैठको रोक दिया गया है । दूसरे राज्योंसे रोहिंग्या वहां से पश्चिम बंगालकी ओर जा रहे हैं ! उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल शासनने ७० रोहिंग्या परिवारोंको विशेष शिविरोंमें रखा है….
सहमति से समलैंगिक सम्बन्धोंको लेकर उच्चतम न्यायालयके निर्णयको कुछ उलमाने प्रकृतिके नियमोंके विरुद्ध बताया है । इनका कहना है कि मानवीय विधान परिवर्तनीय; लेकिन प्राकृतिक अपरिवर्तनीय हैं । इस निर्णय से सभी धर्मोंकी भावनाओंको ठेस पहुंचेगी और इस पर पुनर्विचार करना चाहिए…..
भारतमें दो वयस्कोंके मध्य समलैंगिक सम्बन्ध बनाना अब अपराध नहीं है ! मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्राकी अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालयकी संवैधानिक पीठने गुरुवारको दो वयस्कोंके मध्य सहमति से बनाए गए समलैंगिक सम्बन्धोंको अपराध मानने वाली धारा ३७७ से बाहर कर दिया है । उच्चतम न्यायालयने धारा ३७७ को मनमाना बताते हुए व्यक्तिगत चुनावको सम्मान देनेकी बात कही है । बता दें कि १७ जुलाईको शीर्ष न्यायालयने ४ दिवसकी सुनवाईके पश्चात निर्णय सुरक्षित रख लिया था…..
केन्द्रीय गृह मन्त्रालयने ‘भारतके वीर’ नामक एक संगठनकी स्थापना की है । इसके द्वारा अब साधारण नागरिक भी शहीदोंके परिवारोंकी आर्थिक सहायता कर पाएंगे । विशेष बात यह है कि इस संगठनको आयकरकी धारा ‘८० (जी)’के अन्तर्गत बनाया गया है । इसका अर्थ है कि संगठनमें दी गई राशिपर नागरिकोंको आयकर (इनकम टैक्स) नहीं देना होगा….
राजस्थानके पाली नगरमें पगडण्डीपर (फुटपाथ) ‘लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे बेचते हुए कुछ लोगोंको बुधवार रात पुलिसने बन्दी बनाया है । खानाबदोश कुटुम्बके इन लोगोंके पास काफी मात्रामें ऐसे गुब्बारे मिले हैं । पुलिसने उनसे पूछताछ कर रही है । पुलिसने एक सूचनाके आधारपर नगरकी नागा बाबा बगीचीके सामने पाकिस्तानसे सम्बन्धित गुब्बारे विक्रय कर रहे लोगोंको पकड लिया…..
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावतने कहा है कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद समाप्त करे तो भारतीय सेना भी नीरज चौपडाकी भांति व्यवहार करेगा । बता दें कि एशियन गेम्समें भाला फेंक प्रतियोगितामें गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चौपडाने इतिहास रच दिया था और उसके पश्चात उन्होंने इसी प्रतियोगितामें कांस्य पदक जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाडी अरशद नदीमके पास जाकर उससे हाथ मिलाया था । नीरज चौपडाका यह चित्र सामाजिक प्रसार माध्यमपर खूब प्रसारित हुई थी और लोगोंने उनकी प्रशंसा भी की थी…..
‘डब्ल्यूएचओ’के एक विवरणके अनुसार आलस्यके कारण लोगोंमें कई गम्भीर रोगोंका संकट है । भारतमें ३५ प्रतिशत से अधिक लोग शारीरिक श्रम करनेमें आलस्य करते हैं । सर्वेक्षण अनुसार, शारीरिक गतिविधियोंमें सक्रियता नहीं दिखानेके कारण इन लोगोंको हृदय रोगके साथ-साथ कर्करोग, मधुमेह और मानसिक रोगोंका संकट बना रहता है….