राष्ट्रीय समचार

बंगालके एक मन्दिरमें मद्यपान करनेसे रोकनेपर, साधुसे किया गया दुर्व्यवहार


२० अगस्त, २०२१        बंगालके बीरभूम जनपदमें कुछ अज्ञात अराजक तत्त्वोंने एक साधुको अपमानित किया । उन्होंने साधु स्वामी बारूनन्दाको अपशब्द कहे और उसे बलपूर्वक मद्यपान करानेका प्रयास भी किया । अराजक तत्त्वोंने मन्दिरके परिसरमें मद्यपानकर, उसे अस्वच्छ कर रहे थे । साधुद्वारा मना करनेपर, उन्होंने साधुके ऊपर मदिरा उडेलनी आरम्भ कर दी […]

आगे पढें

कलकत्ता उच्च न्यायालयनें बंगाल हिंसाके राजनीतिक वक्तव्योंपर ‘अङ्कुश’ लगाकर दिखाया मार्ग


२० अगस्त, २०२१         बंगालमें विधानसभा चुनाव परिणामके आनेके पश्चात हुई हिंसाके प्रकरणमें कलकत्ता उच्च न्यायालयने अपने निर्णयमें हिंसाके मध्य हुई हत्या व दुष्कर्मके प्रकरणोंकी ‘सीबीआई’ जांचके आदेश दिए हैं । साथ ही पांच न्यायाधीशोंवाली पीठने एक ‘एसआईटी’के गठनका भी आदेश पारित किया है, जो हिंसाके मध्य हुए अन्य अपराधिक घटनाओंकी जांच […]

आगे पढें

छतरपुरमें मार्गसे अवैध ‘मजार’ हटानेपर देहली ‘पुलिस’ने २ युवकोंको बनाया बन्दी


२० अगस्त, २०२१      देशकी राजधानी देहलीके दक्षिण क्षेत्रके छतरपुरमें विगत दिवस २ युवकोंद्वारा मार्गपर एक अवैध निर्माण ‘मजार’को हटानेपर देहली ‘पुलिस’के ‘डीसीपी’ अनुसार धार्मिक भावनाओंको ठेस पहुंचानेके आरोपमें ‘आईपीसी’की धारा २९५, २९५-‘ए’, १८६, ३५३ एवं ३४ के अनुसार अभियोग प्रविष्ट करके बन्दी बना लिया गया ।    कुछ दिवस पूर्व एक महिलाद्वारा इसे […]

आगे पढें

ज्ञानवापी ‘मस्जिद’में भगवान गणेश एवं हनुमानजीके विग्रह रखने व पूजाके अधिकारको लेकर न्यायालयमें याचिका


२० अगस्त, २०२१      उत्तर प्रदेश स्थित काशीमें ५ हिन्दू महिलाओंद्वारा प्राचीन मन्दिर परिसरमें देवी-देवताओंके विग्रह स्थापित करके पूजा करनेके अधिकारकी मांग उठाई गई है । इस विषयमें इन महिलाओंने वाराणसी न्यायालयमें याचिका भी प्रविष्ट की है । काशी स्थित ज्ञानवापी ‘मस्जिद’ और काशी विश्वनाथ मन्दिरको लेकर एक लम्बे समयसे व्यक्तियोंके कई भिन्न प्रकारके […]

आगे पढें

हरियाणाके ‘भाजपा’ शासनने ‘गोरखधन्धा’ शब्दके प्रयोगपर लगाया प्रतिबन्ध


१९ अगस्त, २०२१    हरियाणाके ‘भाजपा’ शासनने ‘गोरखधन्धा’ शब्दके प्रयोगपर प्रतिबन्ध लगा दिया है, जिसका प्रयोग सामान्यतः अनैतिक कृत्योंका वर्णन करनेके लिए किया जाता रहा है । बुधवारको प्रस्तुत (जारी) एक आधिकारिक वक्तव्यके अनुसार, गोरखनाथ समुदायके एक प्रतिनिधिमण्डलसे वार्तालापके पश्चात मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टरने इस सम्बन्धमें निर्णय लिया । प्रतिनिधिमण्डलने खट्टरसे इस शब्दके प्रयोगपर प्रतिबन्ध […]

आगे पढें

‘तालिबान’का समर्थन करनेवालोंकी वास्तविकता सार्वजनिक की जानी चाहिए’, विधानसभामें क्रोधित हुए मुख्यमन्त्री योगी


१९ अगस्त, २०२१     उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने विधानसभामें सम्बोधन देते हुए भारतमें ‘तालिबान’का समर्थन कर रहे लोगोंपर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की । महिलाओं एवं बच्चोंके साथ ‘तालिबान’की क्रूरताका वर्णन करते हुए उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्रीने कहा कि ऐसे सङ्गठनका समर्थन करनेवालोंकी वास्तविकताको समाजके सम्मुख सार्वजनिक किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि जो […]

आगे पढें

११ वर्ष पूर्व इरफानके लिए रिजवाना बनी थी अंतिमा शेखावत, अब मार्गके मध्य चाकू मारकर की हत्या


१९ अगस्त, २०२१       राजस्थानके कोटाके दादाबाडा क्षेत्रमें ‘अन्तरधार्मिक’ विवाहके ११ वर्ष पश्चात समुदाय विशेषके युवकने अपनी २७ वर्षीय पत्नीकी मार्गके मध्य चाकू मारकर हत्या कर दी । घटना १८ अगस्त, बुधवार सन्ध्याकी है । ‘पुलिस’ आरोपीको १९ अगस्त २०२१ प्रातः बन्दी बना चुकी है । मृतककी बहनने प्रतिवाद (दावा) किया है कि […]

आगे पढें

गुजरात उच्च न्यायलयने ‘लव जिहाद’के विरुद्ध बने विधानकी अनेक धाराओंपर रोक लगाई, ‘जमीयत उलेमा-हिन्द’ने प्रविष्ट की थी याचिका


१९ अगस्त, २०२१       गुजरातमें ‘लव जिहाद’के विरुद्ध बने विधानको गुजरात उच्च न्यायालयकी एक खण्डपीठने अपने अन्तरिम आदेशमें छलपूर्वक अन्तरधार्मिक विवाह करनेवालोंके विरुद्ध बने इस विधानकी कुछ धाराओंको स्थगित कर दिया है । इसमें इसी वर्ष संशोधन किया गया था और छल-कपट, बल व लोभवश विवाह करने और इसके लिए धर्मान्तरण करानेवालोंके विरुद्ध […]

आगे पढें

‘दारुल उलूम’वाले देवबंदमें आतंकवाद निरोधी दलकी स्थापनासे भडका समाजवादी दल


१९ अगस्त, २०२१       उत्तर प्रदेशके देवबंदमें विगत दिवस मुख्यमन्त्री योगीजीके परामर्शदाता शलभ मणि त्रिपाठीने ‘ट्वीट’ किया है कि ‘तालिबान’की बर्बरताके मध्य यह सूचना भी सुनिए । योगीजीने तुरन्त प्रभावसे देवबंदमें आतङ्कवाद निरोधी विभाग खोलनेका निर्णय लिया है ।” उन्होंने जानकारी दी है कि इसके लिए युद्धस्तरपर कार्य आरम्भ भी हो गया है, […]

आगे पढें

‘आईएसआईएस’में जुडने हेतु केरलसे भागे नागरिकोंको ‘तालिबान’ने बन्दीगृहसे किया मुक्त


१९ अगस्त, २०२१          ‘एनबीसी न्यूज’के प्रवक्ता रिचर्ड एंजेलने रविवार, १५ अगस्तको एक दृश्यपट साझा किया, जिसमें ‘तालिबान’द्वारा काबुल बन्दीगृहसे मुक्त किए गए बन्दी दृष्टिगत हो रहे हैं । इसमें केरलकी निमिषा फातिमा भी सम्मिलित है, जो ‘इस्लामिक स्टेट’के लिए भारत छोडकर चली गई थी । वहीं ‘मातृभूमि’के एक प्रतिवेदनकी गुप्त जानकारीके […]

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution