१५ अगस्तको एक मदरसेमें ध्वजारोहणके पश्चात ‘भारत माताकी जय’ बोलना एक छात्रको काफी महंगा पडा । पहले मदरसेके एक मौलवीने छात्रको न केवल भारत माताकी जय बोलने वाले छात्रकी पिटाई की, बल्कि मदरसेमें शिक्षाग्रहण करने पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया….
गत कुछ दिवसोंसे शान्त कश्मीरमें ईदके अवसरपर काफी घमासान हुआ ! नमाज पढकर लौट रहे एक पुलिसकर्मीके अतिरिक्त एक भाजपा कार्यकर्ताकी भी हत्या कर दी गई । उपद्रवियोंने पाकिस्तान व ‘आईएसआईएस’के झण्डे लहराए, पत्थरबाजी की……
‘बीएसफ’ने गृह मन्त्रालयको भेजे एक विवरणमें कहा है कि पाकिस्तान भारतसे सटे अपने सीमावर्ती क्षेत्रोंमें अपनी रक्षा तैयारियोको सशक्त करनेमें लगा हुआ है । ‘बीएसफ’के विवरणके अनुसार पाकिस्तानने बहावलनगर और जैसलमेरसे सटे रहीमयार खानमें दो नए आयुध भण्डार बनाए है, जिसके द्वारा वो अपने जवानोंको कम समयमें ही विस्फोटक सीमापर भेज सकता है….
अमेरिकाके हार्वर्ड विश्वविद्यालयके एक प्राध्यापकने विचित्र दावा किया है । उन्होंने नारियल तेलको स्वास्थ्यके लिए हानिकारक बताते हुए, इसकी तुलना विषसे की है ! जैसे ही यह बात भारतके कुछ लोगोंको सामाजिक प्रसार माध्यमपर ज्ञात हुई….
नेपाल शासनने ऊर्जा क्षेत्रमें सहयोगके लिए एक समितिका गठन किया है, जो चीनके साथ द्विपक्षीय सन्धिपर भूमिका बनाएगा और विद्युतके क्षेत्रमें दशकों प्राचीन भारतकी निर्भरताको समाप्त करेगा ! जूनके माहमें नेपालके प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओलीके बीजिंग भ्रमणके समय नेपाल और चीनके मध्य ऊर्जा क्षेत्रमें एमओयूपर (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हस्ताक्षर किया है……..
अगस्त २२, २०१८ शिवसेनाने एक बार पुनः राम मन्दिरके बहाने भारतीय जनता पार्टीपर लक्ष्य साधा है । शिवसेनाने कहा है कि अयोध्यामें राम मन्दिरका निर्माण सुगम बनानेके लिए विधान (कानून) बनाए जानेकी आवश्यकता है; क्योंकि २०१९ में लोकसभा मतदानके पश्चात संसदकी स्थिति ‘अनिश्चित’ दिखती है । शिवसेनाने कहा, “यह कह देना कि राम मन्दिरका निर्माण […]
कोलकाता उच्च न्यायालयने पश्चिम बंगाल शासनको यह सुनिश्चित करनेके निर्देश दिए हैं कि किसी सार्वजनिक स्थलपर पशुओंका वध न हो । उच्च न्यायालयने राज्य शासनके अधिकारियोंको ऐसे आवश्यक पग उठानेके भी निर्देश दिए, जिससे अगले वर्ष बकरीदसे पूर्व पश्चिम बंगाल ‘पशु वध नियन्त्रण कानून -1950’के प्रावधानोंपर सुनिश्चित कार्यवाही हो……
कैगके ‘एकाउण्टेंट’ जनरल नमिता प्रसादने राज्यके गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्यको पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि ‘कैग’ पश्चिम बंगालके ‘पब्लिक ऑर्डर’की जांच करना चाहता है । इसके अन्तर्गत वैधानिक व्यवस्था, अपराध नियन्त्रण, राज्यमें शस्त्रोंके अनुमतिपत्र आदिका ब्यौरा लेकर उसकी जांच की जाएगी……
उच्चतम न्यायालयने पुनः कहा है कि यह दलील, यह सिद्ध करनेके लिए पर्याप्त नहीं कि दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदायकी अव्यस्क लडकियोंका ‘खतना’ १०वीं शताब्दी से होता आ रहा है; इसलिए यह आवश्यक धार्मिक प्रथाका भाग है, जिस पर न्यायालयद्वारा जांच नहीं की जा सकती …..
अगस्त २०, २०१८ मॉरीशसके मार्गदर्शक मन्त्री अनिरूद्ध जगन्नाथने कहा कि भारत ‘मां’ और मॉरीशस ‘पुत्र’ है और पुत्र मॉरीशस संयुक्त राष्ट्रमें हिन्दी भाषाको पहचान दिलानेके लिए पूर्ण समर्पणसे अपना कर्तव्य निभाएगा । ११वें विश्व हिन्दी सम्मेलनके समापण सत्रको सम्बोधित करते हुए अनिरूद्ध जगन्नाथ ने कहा, ‘‘अन्य भाषाओंकी भांति अब समय आ गया है कि अन्तरराष्ट्रीय […]