छत्तीसगढके राजनांदगांवमें नक्सलियोंद्वारा रखे गए एक दाब विस्फोटकसे (प्रेशर बमसे) हुए विस्फोटमें आज आईटीबीपीके दो जवान चोटिल हो गए ! पुलिसने आज यह जानकारी दी ….
मुगलसराय रेलवे स्टेशनका नाम दीनदयाल उपाध्यायके नामपर रखे जानेके पश्चात उत्तर प्रदेश शासनने केन्द्रसे बरेली, कानपुर और आगरा हवाई अड्डोंका नाम भी बदलनेका प्रस्ताव किया है….
‘लश्कर-ए-तय्यबा’का अति वाञ्छित (मोस्ट वांटेड) आतंकवादी नावेद जट्ट कश्मीरकी सडकोंपर घूमता पाया गया है ! एक वीडियो फैल रहा है, जिसमें नावेद पगडण्डीपर (फुटपाथपर) इधर-उधर घूमता दिख रहा है ।
स्वतन्त्रता दिवसकी पूर्व संध्यापर लाल चौक सिटी सेण्टरपर श्रीनगरसे बाहरके छह लोगोंने ध्वज फहरानेका प्रयास किया; लेकिन स्थानीय लोगोंके विरोधसे इस पूरे घटनाक्रमने विचित्र रूप ले लिया । यहां तक कि ध्वजारोहणके प्रयासको लेकर तीन लोगोंका स्थानीय लोगोंसे झगडा हो गया !….
आतंकवादी संगठन ‘हिजबुल मुजाहिद्दीन’ने कश्मीरी छात्रों और उनके परिजनोंको चेतावनी दी है कि वे भारतका स्वतन्त्रता दिवस समारोह नहीं मनाएं ! एक खुली चेतावनीमें आतंकवादी संगठनने कहा कि बच्चोंके अभिभावकोंको अपने बच्चोंको भारतके स्वतन्त्रता दिवस समारोहमें नहीं भेजना चाहिए….
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीने स्पष्ट किया है कि उनके शासनका जातिवादी आरक्षणपर प्रतिबन्ध लगानेकी कोई इच्छा नहीं है । मोदीने कहा कि देशसे आरक्षण व्यवस्था समाप्त नहीं हो सकती; क्योंकि हमारे संविधानका उद्देश्य और डॉक्टर भीमराव अम्बेडकरके सपने अभी तक अधूरे हैं…
चाय मीठी होनेपर क्रोधित पतिने पत्नीसे ‘तलाक तलाक-तलाक’ बोलकर सारे सम्बन्ध समाप्त कर दिए ! जब पीडिताकी पुलिसने सुनवाई नहीं की तो उसने ‘मेरा हक फाउण्डेशन’की अध्यक्षा फरहत नकवीसे सहायता मांगी है….
अगस्त १२, २०१८ सेनामें तैनात मुसलमान युवक विवाहके कुछ दिवस पश्चात ही अपनी पत्नीको दहेजके लिए तंग करने लगा ! पत्नीने और दहेज लानेसे मना कर दिया तो उसे मारपीट कर घरसे निकाल दिया गया । उसके पश्चात जब महिलाने घर खर्च मांगा तो फौजीने डाकके माध्यमसे तलाक भेजकर कह दिया, अब तलाक समझना, अपने […]
जम्मू कश्मीरके पूर्व मुख्यमन्त्री और सांसद फारूक अब्दुल्लाने न्यायाधीश गीता मित्तलकी मुख्य न्यायाधीशके रूपमें हुई नियुक्तिको लेकर बधाई दी । उन्होंने ‘३५ए’को लेकर दिए वक्तव्यमें कहा कि अन्तिम समयतक इसके लिए लडूंगा ! उन्होंने कहा कि इसके साथ हुई छेडछाडके पश्चात स्थिति काफी बिगड जाएगी….
अगस्त १२, २०१८ जम्मू-कश्मीरमें बटमालूके देयेरवानीमें रविवारको भिडन्तमें दो आतंकी पकडे गए । आतंकियोंकी ओरसे की गई गोलीबारीमें विशेष अभियान दलका (एसओजी) एक पुलिसकर्मी हुतात्मा हो गया । वहीं, सुरक्षाबलोंके ५ जवान भी चोटिल हो गए । एडीजीपी मुनीर खानने बताया, “क्षेत्रमें ५ आतंकियोंके छिपे होनेकी गुप्त सूचना मिलनेके पश्चात यहां अन्वेषण आरम्भ किया गया […]