उतिष्ठ कौन्तेय

‘खालिस्तानी’ आतङ्की पन्नूने ‘तालिबान’के आश्रयपर पंजाबको स्वतन्त्र करानेकी दी धमकी


२५ अगस्त, २०२१         ‘खालिस्तानी’ आतङ्की सङ्गठन ‘सिख फार जस्टिस’ने एक दृश्यपट (वीडियो) प्रसारितकर धमकी दी है कि उनका सङ्गठन पंजाबको भारतसे मुक्त करवानेके लिए ‘तालिबान’से सहायता मांगेगा ।  पन्नूने अफगानिस्तानपर ‘तालिबान’के अधिकार बना लेनेको, भारतके लिए एक सन्देश बताया । पन्नूने धमकी देते हुए कहा कि आगामी चुनावोंमें पंजाबमें विधान सभाके […]

आगे पढें

असममें अवैध बांग्लादेशी उत्पन्न कर रहे हैं जनसंख्या असन्तुलन, गोमांसका विक्रय सहित कई समस्याओंसे सङ्घर्ष करते हिमंत बिस्वा सरमा


११ अगस्त, २०२१   असमके मुख्यमन्त्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव पूर्वकी भांति एवं उसके उपरान्त भी अपने प्रदेशके राजनीतिक संकटोंसे जूझ रहे हैं । जनसंख्या नियन्त्रण हो अथवा गोमांसका अवैध विक्रय, प्रदेशमें रहनेवाले अवैध विदेशियोंका प्रकरण हो अथवा विधान-व्यवस्था, बात उन्हींसे आरम्भ होती दिखाई दे रही है । उनकेद्वारा वर्षोंसे विवादित माने जानेवाले विषयोंको निरन्तर […]

आगे पढें

खालिस्तानी सङ्गठनने दी पत्रकारोंको भ्रमणभाषकर १५ अगस्तको हिमाचल प्रदेशके मुख्यमन्त्रीको राष्ट्र ध्वज नहीं ‘फहराने’ देनेकी चेतावनी


०१ अगस्त, २०२१       खालिस्तानियोंद्वारा पंजाबमें अस्थिरता उत्पन्न करनेके प्रयासोंके पश्चात अब हिमाचल प्रदेशमें भी ‘अलगाववादी’ मानसिकता उत्पन्न हो, ऐसी सिद्धता (तैयारी) की जा रही है । ३० जुलाई, शुक्रवारको प्रातः १०.३० से मध्याह्न १२.३० के मध्य शिमलाके २० से अधिक पत्रकारोंको चेतावानी भरे चलभाष किए, जिसमें यह कहा गया कि हिमाचल प्रदेशके […]

आगे पढें

केरलकी महिलाको चाकरीके लिए ‘एजेंट’ सलीम, जखीरने भेजा कतर, १६ माहतक बनाए रखा बन्धक


३० जुलाई, २०२१           चाकरीका झांसा देकर खाडी देश भेजी गई केरलकी एक महिलाने कतर देशके दोहामें एक अरब परिवारके घर १६ माहतक ‘गुलामों’का नारकीय जीवन व्यतीत कर आई है । एक सामाजिक संस्थाके अथक प्रयाससे वह ९ जुलाईको भारत आ पाई । इस प्रकरणमें उसे भेजनेवालोंके विरुद्ध ‘पुलिस’ने परिवाद प्रविष्ट […]

आगे पढें

जहांसे इस्लाम आरम्भ, नारीवाद वहींपर समाप्त, भय और मृत्यु भला ‘चॉइस’ कैसे, नितिन गुप्तके (रिवाल्डोके) कठोर बोल


२४ जुलाई, २०२१       हिन्दू स्त्रियोंके साथ हो रहे बलपूर्वक धर्मान्तरणमें सबसे आश्चर्यजनक यह है कि इस प्रकरणपर नारीवादी मौन हैं; क्योंकि भारतमें नारीवाद वहींपर समाप्त हो जाता है, जहांसे इस्लामकी उत्पत्ति होती है । यह ‘तीन तलाक’, ‘निकाह’, ‘हलाला’पर मौन रहती हैं । तृप्ति देसाई सबरीमाला चली जाती हैं; परन्तु हाजी अलीमें नहीं […]

आगे पढें

वाहन चोर शौकत अली और मोहम्मद जुबैर बनाए गए बन्दी, चलभाषमें प्राप्त हुए ‘ड्रोन’, ‘ब्लास्ट’, तथा हत्याके चित्र


८ जुलाई, २०२१    देहली ‘पुलिस’ने ४ जुलाई, २०२१, रविवारको दो वाहन चोरोंको पकडा था । अन्वेषणमें इनका अभिज्ञान २५ वर्षीय शौकत अहमद मल्ला तथा २२ वर्षीय मोहम्मद जुबैरके अनुसार हुआ था । इनमें शौकत कश्मीरके बारामुलाका निवासी है; यद्यपि जुबैर उत्तरप्रदेशके शामलीका निवासी है । ‘पुलिस’ इन्हें अभिरक्षामें लेकर अपना अन्वेषण कर रही थी […]

आगे पढें

तृणमूलकी विजय उन्मादमें भाजपा कार्यालयको लगाई आग ‘टीएमसी’के उपद्रवी दे रहे रक्तपातकी चेतावनी


०३ मई, २०२१  पश्चिम बङ्गालमें तृणमूल कांग्रेसकी विजय अभी आधिकारिक रूपसे घोषित भी नहीं हुई थी कि वहां हिंसाके चित्र सामने आने लगे । ‘सोशल मीडिया’पर एक दृश्यपट सामने आया है, जिसमें भाजपाका कार्यालय जलता दिखाई दे रहा है ।  ‘टीवी ९’के पत्रकारके अनुसार ये प्रकरण आरामबागकी है । समुदायने इसका आरोप ‘टीएमसी’पर लगाया है […]

आगे पढें

‘अल्लाह’ आपको ‘जन्नत’में स्थान दे… आपकी कमी हमेशा खलेगी’ – हत्यारे शहाबुद्दीनकी मृत्युपर राष्ट्रीय जनता दलमें शोक


०२ मई, २०२१  शनिवार, ०१ मईको देहलीके पण्डित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालयमें हत्यारे मोहम्मद शाहबुद्दीनकी ‘कोरोना’ संक्रमणसे मृत्य हो गई । वह कुख्यात अपराधी था और अनेक अपराधोंके लिए, देहलीके तिहाड कारागृहमें, आजीवन कारावासका दण्ड भोग रहा था ।  राष्ट्रीय जनता दलके नेता और बिहार विधानसभामें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवने ‘ट्वीट’कर जिहादी शहाबुद्दीनके निधनपर शोक व्यक्त […]

आगे पढें

ग्लास-कैरी बैग’पर ‘अली’ लिखा होनेसे मुसलमानोंका हंगामा


१७ जनवरी, २०२१      कानपुरमें एक ‘कैफे’ है, जिसका नाम है, ‘अली-कैफे’ । इसने भोजन ‘पैक’ करके ले जानेके लिए जो ‘कैरी बैग’ और ‘ग्लास’ बनाया, उसपर भी उसने ‘अली-कैफे’ लिखवाया, जिसके पश्चात मुसलमानोंकी भीडने भोजनालयमें जाकर हंगामा किया । ‘सोशल मीडिया’पर इसका ‘वीडियो’ प्रसारित हो रहा है ।       ‘वीडियो’में देखा […]

आगे पढें

१० रोहिंग्या मुसलमान राजधानी ट्रेनमें बनाए गए बन्दी


१५ जनवरी, २०२१       रेलवे पुलिसने बिहारके किशनगंजसे लगभग ९० किलोमीटरकी दूरीपर स्थित न्यू जलपाईगुडी ‘स्टेशन’पर १० रोहिंग्या मुसलमानोंको बन्दी बनाया है । ये सभी बुधवार, १३ जनवरीकी दोपहर ‘०२५०१ अगरतला-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन’से बन्दी बनाए गए । इसमें ३ पुरुष, २ महिलाएं और ५ बच्चे सम्मिलित हैं ।      सभी […]

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution