जनवरी २९, २०१९ देहलीकी सत्तारुढ आम आदमी पार्टीके ५० से अधिक विधायकोंने सोमवार, २८ जनवरीको अपनी सम्पत्तियों और भुगतानका ब्यौरा लोकायुक्तको देनेसे मना कर दिया और उसके अधिसूचनाके (नोटिसके) उत्तरमें कहा कि यह प्रकरण उसके क्षेत्राधिकारमें नहीं है । भाजपाके विजेंद्र गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा तथा आपके निलम्बित विधायक कपिल मिश्राने अपने सम्पत्तियों और […]
जनवरी २८, २०१९ कांग्रेसके वरिष्ठ नेता और कर्नाटकके पूर्व मुख्यमन्त्री सिद्धारमैयाका एक वीडियो सामने आया है । जिसमें वो एक महिलासे कहासुनीके पश्चात उसे धक्का देते और धमकाते दिख रहे हैं । वीडियोमें सिद्धारमैया महिलापर क्रोधित होकर उससे ‘माइक’ छीनते दिख रहे हैं, इस प्रयासमें महिलाका दुपट्टा भी उनके हाथमें आ जाता है । इसके […]
जनवरी २७, २०१९ उप्रदेशके शामली जनपदके निवासी पीडित पिता शकीलने पुलिसको बताया कि उनकी १५ वर्षीय पुत्री मुस्कानको पांच माह पूर्व देवबंदके मोहल्ला पठानपुरा स्थित मदरसेमें प्रवेश दिलाया था । शनिवार देर रात्रि मदरसेमें मुस्कानके साथ मारपीट की गई । उसके हाथ पैर बांधते हुए ठंडा पानी भी डाला गया और खाना पीनातक बंद कर […]
जनवरी २७, २०१९ छत्तीसगढके मुख्यमन्त्री भूपेश बघेलने २६ जनवरीको तिरंगा ध्वज फहरानेके स्थानपर १९४७ के पूर्वका कांग्रेसका ध्वज फहराकर एक नूतन विवादको जन्म दे दिया है ! ‘आइबीसी-२४’के अनुसार, शनिवार, २६ जनवरीको पूरा देश ७०वां गणतन्त्र दिवस मना रहा था । छत्तीसगढके मुख्यमन्त्रीने भी अपने राज्यके रायपुरमें पार्टी मुख्यालयमें ध्वजारोहण किया । इस कार्यक्रमका एक […]
जनवरी २७, २०१९ रासायनिक आक्रमणके षडयन्त्रके प्रकरणमें महाराष्ट्र एटीएसने शनिवार, २६ जनवरीको ठाणेके मुंब्रा क्षेत्रसे एक २४ वर्षीय युवकको बन्दी बनाया है । ‘एटीएस’ने कुछ दिवस पूर्व भी इस प्रकरणमें नौ लोगोंको बन्दी बनाया गया था । इन सभीपर आरोप है कि ये लोग भोजन या पानीकेद्वारा रासायनिक आक्रमणकर बडे स्तरपर हानि पहुंचानेका षडयन्त्र […]
जनवरी २७, २०१९ मध्य प्रदेशमें सत्तासे हटते ही भाजपा नेताओं और उनके सम्बन्धियोंकी हत्याएं आरम्भ हो गई हैं, जो रुकनेका नाम नहीं ले रही हैं । वर्तमान प्रकरण उज्जैन जनपदके नागदा थानेका है, जहां भाजपा नेताकी भाभीकी धारदार शस्त्रसे आक्रमणकर हत्या कर दी गई है ! हत्याका कारण अभी उजागर नहीं हो पाया है […]
जनवरी २६, २०१९ मध्यप्रदेशकी महिला एवं बाल विकास मन्त्री इमरती देवी आज ग्वालियरमें गणतन्त्र दिवसके अवसरपर आयोजित समारोहमें मुख्यमन्त्रीके संदेशका वाचन भी नहीं कर पाईं और उनका इस दायित्वका जिलाधिकारीने (कलेक्टरने) वहन किया । ग्वालियर संभाग मुख्यालयपर आयोजित गरिमामय समारोहमें उस समय अप्रिय स्थिति बन गई, जब महिला मन्त्री इमरती देवीने मुख्यमन्त्रीके संदेशका वाचन प्रारम्भ […]
जनवरी २६, २०१९ सूरनकोट उपमण्डल (तहसील) मुख्यालयमें गणतन्त्र दिवसकके पूर्वाभ्यासके समय राष्ट्र ध्वज तिरंगेके स्थानपर नीले रंगका ध्वज फहरा दिया गया ! एसडीएम सूरनकोट और तहसीलदार सूरनकोटकी उपस्थितिमें सलामी देनेके साथ ही पूर्वाभ्यास किया गया । इस घटनाका शुक्रवार, २५ जनवरीको वीडियो प्रसारित होनेके पश्चात लोगोंमें भारी रोष व्याप्त हो गया । जनपदके अन्य भागोंकी […]
जनवरी २६, २०१९ देशके भिन्न-भिन्न भागोंमें कट्टरपंथका प्रसार करनेके लिए आतंकी समूह कोटि रुपये व्यय कर रहे हैं । जांच विभाग ‘एनआईए’को ‘एफआईएफ’ और आईएस प्रेरित आतंकी समूह ‘हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम’ प्रकरणमें पकडे गए लोगोंसे एक बात साझा मिली है कि कट्टरपन्थको आतंकी समूह अपनी शक्ति बनानेका प्रयास कर रहे हैं । कट्टरपन्थी विचारधारा प्रसारित करनके लिए […]
जनवरी २६, २०१९ जम्मू कश्मीरमें गणतन्त्र दिवसके अवसरपर आतंकियोंको सुरक्षाबलोंने प्रखर उत्तर दिया है । श्रीनगरमें आतंकियों और सुरक्षाबलोंके मध्य शनिवार, २६ जनवरीको मुठभेड हुई, जिसमें दो आतंकियोंको ढेर कर दिया गया ! समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य यह मुठभेड श्रीनगरके खानमोहमें हुई है । उल्लेखनीय कि इससे पूर्व जम्मू-कश्मीरके बडगाम जनपदमें […]