राष्ट्रीय समचार

राष्ट्रगान रोकनेके दुस्साहसी एवं राष्ट्रद्रोही कृत्यके लिए मदरसेकी मान्यता रद्द


उत्तर प्रदेशके महाराजगंजमें बच्चोंको राष्ट्रगान नहीं गाने देने वाले मदरसेकी मान्यता रद्द कर दी गई है ! महाराजगंजके प्रान्तीय अधिकारीने जांच विवरणमें पाया कि इस मदरसेमें ध्वजारोहणके पश्चात राष्ट्रगान नहीं गाने दिया गया ! जांच विवरण आनेके पश्चात महाराजगंजके ‘अरबिया अहले सुन्नत गर्ल्स’ मदरसेकी मान्यता रद्द की गई है…

आगे पढें

राष्ट्रद्रोही कृत्य करने वाले नवजोत सिंह सिद्धूके विरूद्ध मुजफ्फरपुरमें देशद्रोहका अभियोग प्रविष्ट


पंजाबके मन्त्री, कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धूपर मुजफ्फरपुरमें देशद्रोहका अभियोग प्रविष्ट किया गया है । सिद्धूपर देशद्रोहकी धाराएं ‘१२४ए, १५३बी, ५०४ आइपीसी’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया गया है । यह अभियोग मुजफ्फरपुरके सीजेएमके न्यायालयमें प्रविष्ट किया गया है….

आगे पढें

दोनों सदनमें भाजपाके सशक्त होने पर राम मन्दिर निर्माणके लिए विधेयक लाएंगे : मौर्य


उत्तर प्रदेशके उप-मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्यने रविवारको कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यदि आवश्यकता पडी और कोई राह न दिखी तो केन्द्र शासन अयोध्यामें राम मन्दिरके निर्माणके लिए विधायिकाकी राह चुन सकती है । यद्यपि उन्होंने कहा कि यह तब सम्भव हो सकेगा, जब संसदके दोनों सदनोंमें हम सशक्त स्थितिमें होंगे…..

आगे पढें

द्वारसे रक्त निकल रहा था, भीतर रखा था प्रतिबन्धित मांस !


आजादनगरकी वारिस उपनगरमें (कालोनीमें) पुलिसने रविवार प्रातः एक घरसे प्रतिबन्धित मांस पाया गया ! इसके साथ ही युवक शमीम नामकको बन्दी बना लिया गया । बस्ती वालोंकी ही सूचनापर शमीमको बन्दी बनाया गया…..

आगे पढें

पंजाब बना देशका प्रथम चलभाष विनियोग (मोबाइल ऐप)केद्वारा निशुल्क पौधे देने वाला राज्य


पंजाबके वन मन्त्री साधु सिंह धर्मसोतने रविवारको कहा कि पंजाब देशमें चलभाष विनियोग (ऐप) ‘आई-हरियाली’केद्वारा निशुल्क पौधे आपूर्ति करने वाला प्रथम राज्य है ! पंजाबने इस प्रयासकेद्वारा अब तक १३ लाख पौधे लोगोंको उपलब्ध कराए हैं…..

आगे पढें

चेतावनी : ‘यदि नहीं सम्भले तो गोवाकी भी हो जाएगी केरल जैसी स्थिति !’


प्रसिद्ध पर्यावरणविद माधव गाडगिलने चेतावनी दी है कि यदि गोवा पर्यावरणको लेकर सावधान नहीं हुआ तो उसकी स्थिति बाढसे नष्ट हुए केरल जैसी हो सकती है ! गाडगिलने कहा कि कुछ अन्य राज्योंकी भांति गोवामें भी ऐसी गतिविधियां हो रही हैं, जिसका उद्देश्य केवल असीमित लाभ कमाना है ……

आगे पढें

बंगाल: विद्यालयकी पुस्तकमें मिल्‍खा सिंहके स्थानपर अपने चित्रपर अभिनेता फरहान अख्‍तर भडके


पश्चिम बंगालमें छात्रोंके मध्य पढाई जा रही एक पुस्तकमें शर्मनाक रूपसे चूक की गई है ! पुस्तकमें मिल्खा सिंहको दिखानेके लिए फरहान अख्तरके चित्रका प्रयोग किया गया है । प्रख्यात खिलाडी मिल्खा सिंहपर निर्देशित चलचित्र ‘भाग मिल्खा भाग’में बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तरने मुख्य पात्र किया था…..

आगे पढें

कश्मीर: घुसपैठका प्रयास कर रहे आतंकीको सेनाने किया ढेर !


जम्मू कश्मीरके बारामूलामें नियन्त्रण रेखापर (एलओसी) सेनाने घुसपैठके एक प्रयासको विफल कर दिया और एक अज्ञात आतंकवादीको मार गिराया……

आगे पढें

ब्रिटिश शासनने स्वयंको खालिस्तान प्रकरणसे भिन्न किया, कहा- मेरा किसीको समर्थन नहीं


ब्रिटेन शासनने इस माहके आरम्भमें लन्दनके ट्रैफलगार चौकपर खालिस्तानके समर्थनमें आयोजित रैलीके प्रकरणसे स्वयंको भिन्न कर लिया है । ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ नामके अलगाववादी संगठनने गत १२ अगस्तको तथाकथित ‘लन्दन घोषणा जनमत संग्रह २०२०’ रैली आयोजित की थी, जिससे राजनयिक……

आगे पढें

मॉरीशसकी वाजपेयीको श्रद्धाञ्जलि, ‘साइबर टावर’का नाम रखा ‘अटल बिहारी वाजपेयी टावर’ !


विश्वमें हिन्दी भाषाकी पहुंचको बढावा देनेके उद्देश्यसे मॉरीशसकी राजधानी पोर्ट लुईसमें ११वां विश्व हिन्दी सम्मेलन शनिवारसे आरम्भ हो गया । इस सम्मेलनमें भारतके पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयीको मॉरीशसने श्रद्धाञ्जलि दी है….

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution