अध्यात्म एवं साधना

आनन्दकी अनुभूति हेतु अन्तर्मुखता आवश्यक


मैंने उस साधकको उपहास करनेके लिए इसलिए मना किया था; क्योंकि उनके मनमें सदैव यही विचार रहता था कि किसी भी प्रसंगमें कुछ ऐसा बोला जाए कि सब हंस पडे…..

आगे पढें

विदेशमें तमोगुणी जीवनशैलीके कारण उच्च स्तरोंके साधकोंका नहीं हो पाता है नामजप


विदेशमें रहनेवाले उच्च स्तरके हिन्दुओंको इतना अधिक कष्ट है कि वे ५०% आध्यात्मिक स्तर होनेपर भी  नियमित नामजप नहीं कर पाते हैं । यह मैंने विदेश धर्मयात्राके मध्य स्पष्ट रूपसे पाया । कुछ युवा साधक जिनका आध्यात्मिक स्तर ५०% के लगभग था, वे मुझसे दुःखी होकर कहते थे कि जब तक आपका सान्निध्य मिलता है […]

आगे पढें

हिन्दुओ ! आध्यात्मिक प्रगति हेतु योग्य साधना करें !


विदेशमें रह रहे कुछ हिन्दुओंको लगता है कि वे प्याज-लहसुन, मांसाहार इत्यादिका सेवन नहीं करते हैं या मदिरापान नहीं करते हैं तो यही  बहुत बडी साधना है । वस्तुतः प्याज-लहसुनसे हमारे शरीरमें रजोगुण मात्र बीस मिनटके लिए एक लक्षांश बढ जाता है और उसी प्रमाणमें मांसाहार करनेपर तमोगुण बढ जाता है । हिन्दू धर्म एक […]

आगे पढें

देवालयोंका उपयोग धर्मशिक्षण एवं धर्मजागृति हेतु करनेकी है आज आवश्यकता


हिन्दुओ ! नये देवालयोंका (मन्दिरोंका) निर्माण करनेसे पूर्व आपके आस-पासके देवालयोंके योग्य प्रकारसे रख-रखाव, पूजा-अर्चना हो रही या नहीं, यह अवश्य देखें ! आपके निकटके क्षेत्रका देवालय उपेक्षित पडा हो और आप नूतन मन्दिरका निर्माण कर रहे हों, तो इसमें कोई बडप्पन नहीं है । अपने क्षेत्रके उपेक्षित पडे मन्दिरको धर्मशिक्षणस्थल बनाकर, अपने नेतृत्व गुण […]

आगे पढें

जो विद्या विवेकको जागृत न कर सके वह होती है कुविद्या


खरे अर्थोंमें विद्या हमारी बुद्धि और विवेकको जागृत कर हममें पात्रता निर्माण कर हमें मुक्ति प्रदान करती है, इसलिए कहा गया है ‘सा विद्या या विमुक्तये’; परन्तु आजकी मैकालेकी आसुरी शिक्षण पद्धतिने हमे योग्य और अयोग्यके मध्यका भेद भी समझने योग्य नहीं रहने दिया है, तभी तो कभी सत्त्व प्रधान रही इस भारतीय संस्कृतिमें जन्म […]

आगे पढें

सगुण –निर्गुण नहीं भेदाभेद


कलियुगमें ईश्वरके निराकार स्वरुपको माननेवाले अनेक पन्थोंका जन्म हुआ, वैसे तो निराकार स्वरुपकी आराधना वैदिक धर्मसे सदैवसे ही होती आ रही है, वस्तुत: सत्ययुगमें समाजकी सात्त्विकता अधिक होनेके कारण एवं धर्मके चारों पाद विद्यमान होनेके कारण निराकार स्वरुपकी ही आराधना की जाती थी । जैसे-जैसे युगोंका प्रवाह हुआ एवं धर्मके भिन्न चरणोंके क्षरण हुए वैसे-वैसे […]

आगे पढें

नामजप


यह सम्पूर्ण संसार ईश्वर निर्मित है; अतः नामजप कहीं भी, कभी भी, किसी भी स्थितिमें किया जा सकता है | नामजप मनसे किया जाता है अतएव उसमें किसी प्रकारका बंधन लागू नहीं होता | पद्म पुराणमें कहा गया है न  देशनियमस्तस्मिन्  न  कालनियमस्तथा । नोच्छिष्टेऽपि निषेधोऽस्ति श्रीहरेर्नामिन् लुब्धक ।। अर्थात्  श्रीहरिके नाम-कीर्तनमें न तो किसी […]

आगे पढें

मन, बुद्धि एवं अहंके लय हेतु उनका मंथन है आवश्यक


जैसे दूध, दही या मलाईको (सन्तानिकाको) मथनेपर मक्खन निकलता है वैसे ही मन, बुद्धि और अहंके मंथनसे मोक्ष प्राप्त होता है; परन्तु ईश्वर या सद्गुरु जब साधकके साथ यह मंथनकी प्रक्रिया करते हैं तब उससे पीडा होती है । ऐसी स्थितिमें जो सद्गुरुके चरणोंका ध्यानकर, इस वेदनाप्रद प्रक्रियाको सहन करता है, उसे निश्चित ही ब्रह्मानन्दकी […]

आगे पढें

पूर्ण सन्तके लक्षण


अनेक व्यक्तियों लगता है कि कोई साधक आत्मसाक्षात्कारी हो गया तो उसे पूर्णत्वकी प्राप्ति हो गई; परन्तु ऐसा नहीं है, सन्तोंमें भी गुरु, सद्गुरु एवं परात्पर गुरुका पद होता है । आत्मसाक्षात्कार ७०% आध्यात्मिक स्तरपर साध्य हो जाता है, ८०% स्तरपर सद्गुरु पद एवं ९०% स्तरपर परात्पर पद साध्य हो जाता है और उसके आगे […]

आगे पढें

आपकी आध्यात्मिक पात्रता अनुरूपही आपको अध्यात्मविद मिलते हैं !


अनेक व्यक्ति कहते हैं कि पहलेके युगों समान आज संत नहीं हैं, अपने पंद्रह वर्ष साधनाकाल और भ्रमणमें मैंने हिमालय और वनोंमें नहीं अपितु समाजमें अनेक गुप्त सिद्धों, योगियों, संतों एवं गुरुओंसे मिली ही नहीं हूं उनका आशीष और कृपा भी सहज ही प्राप्त हुआ है ! प्रत्येक युगोंमें साधक,जिज्ञासु , मुमुक्षु एवं शिष्योंके लिए […]

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution