राष्ट्रीय समचार

चीनका दुस्साहस, भारतीय सीमामें ४ किलोमीटरतक अन्दर आया !


भारत और चीनके मध्य काफी समय से सीमापर विवाद जारी है । चीन निरन्तर मित्रताका दावा करता है; लेकिन उसके कृत्य कुछ और ही बताती है ! समाचार माध्यम ‘आजतक’को प्राप्त हुई ‘आईटीबीपी’के एक विवरणके अनुसार, चीनने अगस्तके माहमें तीन बार भारतीय सीमामें घुसपैठ की है….

आगे पढें

भ्रष्टाचारका परिणाम, तीन माह पूर्व ८ कोटि रूपयोंसे बना पुल, प्रथम वर्षामें ही गिरा !


मध्य प्रदेशके शिवपुरीमें हुई मूसलाधार वर्षाके पश्चात शनिवारको आठ कोटिकी लागतसे तीन माह पूर्व बनाया कूनोका पुल ढह गया, जिसके पश्चात शिवपुरीके लोगोंको काफी समस्याओंका सामना करना पड रहा है । वहीं पुल बहनेके पश्चात शिवराज शासनको भी काफी विवादोंका सामना करना पड रहा है । पुल ढहनेके पश्चात वहां पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला सहित कई कांग्रेसियोंने भाजपापर लक्ष्य साधा है…..

आगे पढें

‘एएमयू’का आदेश, ‘विश्वविद्यालय कार्यक्रममें पहनें काली शेरवानी या कुर्ता’


सितम्बर ११, २०१८ अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयने ‘सर शाह सुलेमान हॉल’के पुरुष छात्रावासोंमें रहने वाले विद्यार्थियोंको कक्षसे बाहर निकलने शके समय शॉर्ट ड्रेस और चप्पल नहीं पहननेके लिए कहा है । छात्रोंको महत्वपूर्ण अवसरों और विश्वविद्यालयके समारोहोंमें काली शेरवानी पहननेके लिए कहा गया है । विश्वविद्यालय प्रशासनने एक परामर्श दिया है, जिसमें एएमयूकी ‘मूल परम्पराओं’की सूची […]

आगे पढें

आधार सॉफ्टवेयर हैक होनेका दावा, ‘यूआईडीएआई’ने कहा, भ्रम फैला रहे लोग !


आधारकी सूचनाओंकी सुरक्षा एक ऐसा विषय है, जो आरम्भ से ही प्रश्नचिह्न है । अब यस पुनः समाचारोंमें है, क्योंकि तीन माह तक चली एक जांचमें दावा किया गया है कि एक ‘सॉफ्टवेयर पैच’ है, जो ‘आधार आइडेंटिटी डेटाबेस’में प्रविष्ट सूचनाओंकी सुरक्षाको संकटमें डाल देता है…..

आगे पढें

कुपवाडामें सुरक्षाबलोंने दो आतंकियोंको किया ढेर, एककी आयु १८ वर्ष !


जम्मू-कश्मीरमें सुरक्षाबलोंको बडी सफलता मिली है । सुरक्षाबलोंने मंगलवार प्रातः दो आतंकियोंको मार दिया है ! सुरक्षाबलोंको आतंकियोंके पास शस्त्रास्त्र मिले हैं । कुपवाडाके गुलूरा गांवमें दो से तीन आतंकियोंके छिपे होनेकी सूचना गुप्तचर विभागको मिली थी । जानकारी मिलते ही कुपवाड़ाके हंदवाडाके गुलूरा गांवको सुरक्षाबलोंने घेर लिया और खोजना आरम्भ किया….

आगे पढें

३१२ रुपयोके लिए ४१ वर्षके पश्चात आया निर्णय, महिलाकी हो चुकी थी मृत्यु


देशकी विभिन्‍न न्यायालयोंमें लम्बित अभियोगका प्रकरण समय-समयपर उठता रहता है । अधिकांश इतने लम्बे चलते हैं कि उनके निर्णयकी प्रतिक्षा करते-करते लोगोंकी मृत्यु तक हो जाती है ! ऐसा ही प्रकरण मिर्जापुरमें सामने आया है । ‘टाइम्‍स ऑफ इण्डिया’में प्रकाशित समाचारके अनुसार यहांके प्रान्तीय न्यायालयमें केवल ३१२ रुपयेके शुल्कको लेकर…….

आगे पढें

बैंकोंके ऋणपर पूर्व अध्यक्ष राजनने ‘यूपीए’को उत्तरदायी बताया !


रिजर्व बैंकके पूर्व गवर्नर रघुराम राजनने बैंकोंके बढते ‘एनपीए’के लिए ‘यूपीए’ कालको उत्तरदायी बताया है । संसदकी प्राक्कलन समितिको भेजे गए उत्तरमें उन्होंने कहा है कि घोटालोंकी जांच और ‘यूपीए’ शासनकी नीतिगत पंगुताके कारण बैंकोंका डूबा कर्ज बढता चला गया…..

आगे पढें

तालिबान आतंकवादियोंने अफगान सुरक्षा बलोंको लक्ष्य निशाना, २९ लोगोंकी मृत्यु !


तालिबान आतंकवादियोंने देशके उत्तरी भागमें भिन्न-भिन्न आक्रमण कर अफगान सुरक्षा बलोंको लक्ष्य बनाया, जिसमे ‘कम से कम’ ३७ लोगोंकी मृत्यु हो गई । कुन्दुज प्रान्तमें प्रान्तीय परिषदके प्रमुख मोहम्मद युसूफ अयूबने बताया कि दश्ती आर्ची प्रान्तमें एक सुरक्षा अवरोधपर हुए आक्रमणमें सुरक्षा बलके ‘कम से कम’ १३ कर्मी मारे गए और अन्य १५ लोग चोटिल हो गए…..

आगे पढें

‘एससी/एसटी एक्ट’के विरोधमें मतदान बहिष्कारके पट-विज्ञापन (होर्डिंग) लगे !


‘अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम’के (एससी/एसटी एक्ट) अन्तर्गत तुरन्त बन्दी बनानेके प्रावधानके विरोधमें प्रधानमन्त्री मोदी शासनके पगके विरोधमें बलिया प्रान्तके सोनबरसा गांवमें लोगोंने पट-विज्ञापन (होर्डिंग) लगाए है……

आगे पढें

‘३५-ए’के लिए हर बलिदान देनेको सज्ज हैं : महबूबा मुफ्ती


सितम्बर १०, २०१८ पीडीपी प्रमुख व पूर्व मुख्यमन्त्री महबूबा मुफ्तीने कहा है कि उनका दल राज्यके विशेष दर्जे से सम्बन्धित ‘अनुच्छेद ३५-ए’को, जिसे न्यायालयमें चुनौती दी गई है, बचानेके लिए बलिदान देनेको तैयार है ! गांदरबलके कंगनमें आयोजित एक कार्यक्रमके पश्चिमदिशा विवरणसे उन्होंने कहा कि उनका जब शासन थी तो उन्होंने देशके उच्च अधिवक्ताओंको ‘अनुच्छेद ३५-ए’को […]

आगे पढें

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution